Ladli Laxmi Yojana Application Status| Online Form| Eligibility| लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म| ladlilaxmi.mp.gov.in
Ladli Laxmi Yojana के अंतर्गत मध्य प्रदेश की सरकार राज्य की बालिकाओ को आर्थिक सहायता के रूप में 1,18,000 रूपये प्रदान कर रही है इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2007 को की गयी थी | लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा भविष्य को उज्वल बनाने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है |इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आंगनवाड़ी में ,लोक सेवा केंद्र जैसे महिला बाल विकास अधिकारी आदि से संपर्क करके आवेदन कर सकते है तथा घर बैठे इंटरनेट के ज़रिये भी रेजिस्ट्रेशन कर सकते है | Ladli Laxmi Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप ओफिसिअल वेबसाइट@ladlilaxmi.mp.gov.in पर रेजिस्ट्रेशन कर सकते है |
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2020
इस योजना के ज़रिये दी जाने वाली राशि रेजिस्ट्रेस्शन करने के बाद लगातार 5 सालो तक 6 -6 हज़ार रूपये MP लाड़ली लक्ष्मी योजना की निधि में जमा किये जायेगे तथा कुल 30,000 रूपये जमा किये जायेगे | लाड़ली लक्ष्मी योजना 2019 अंतर्गत लड़की को कक्षा 6 में आने पर 2000 रूपये दिए जायेगे इसके बाद कक्षा 9 में आने के बाद 4000 रूपये दिए जायेगे और इसके बाद कक्षा 11 वी में 7500 रूपये दिए जायेगे तथा 12 वी में एडमिशन लेने के बाद 6000 रूपये इ पेमेंट के ज़रिये दिए जायेगे और जब बालिका 21 साल की हो जाएगी तब 1 लाख रूपये दिए जायेगे|

Ladli Laxmi Yojana का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओ को आत्मनिर्भर होकर जीवन जीने का अधिकार प्रदान करना और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना | बालिकाओ के जनम के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करना और बालिकाओ को सशक्त बनाना | Ladli Laxmi Yojana 2020के ज़रिये बालिकाओ के भविष्य को उज्वल बनाना है और गरीब परिवारों की लड़को की मदद करना है |
Read More Devi Ahilya Bai Holkar Free Education Scheme
Brief summary Ladli Laxmi Yojana MP
योजना का नाम | Ladli Laxmi Yojana MP |
योजना का प्रकार | State Govt Scheme |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की बेटियां |
उद्देश्य | महिलाओं के गिरते जन्म अनुपात को स्थिर करना |
लाभ | Rs 118000 Total |
आवेदन का प्रकार | Online and Offline |
आवेदन की आरंभ तिथि | खुले हैं |
आवेदन की अंतिम तिथि | Not announced |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ladlilaxmi.mp.gov.in/ |
MP Ladli Laxmi Yojana
मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के परिवार अपनी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटियों को स्कूल तथा कॉलेज में पढ़ा नहीं पाते है वो परिवार इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकते है | अगर बालिका की शादी 18 साल से कम आयु में कर दी गयी है तो उन्हे इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि नहीं दी जाएगी| अगर एक परिवार में दूसरी संतान के रूप में एक साथ 2 बेटियों ने जनम लिया है तो वो MP लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठा सकती है तथा जिस बालिका के माता पिता की मृत्यु हो गयी हो तो उसे अपने माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ लगाना होगा और अगर किसी परिवार ने संतान गोद ली है वो भी इस योजना में आवेदन कर सकते है |
Read About Sukanya Samriddhi Yojana
Ladli Laxmi Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- परिवार में पहली बेटी इस योजना का लाभ ले रही हो तो परिवार में दूसरी बेटी के होने पर माता पिता इस योजना का लाभ जब ले सकते है जब उन्होंने परिवार नियोजन कराया हो |
- आय कर दाता नहीं होने चाहिए किसी प्रकार का सरकार को टैक्स न देते हो |
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2020 के लिए ऑफलाइन आवेदन
- सर्वप्रथम आप आंगनवाड़ी /लोक सेवा केंद्र से लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लीजिये |
- इस के पश्चात् आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे बालिका का नाम ,माता पिता का नाम ,बालिका की आयु,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भर दे| फॉर्म भरने के बाद एक बार फॉर्म को जांच ले|
- इसके बाद फॉर्म के साथ आने सभी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी अटैच करके आंगनवाड़ी या लोक सेवा केन्द्रो में जमा कर दे |अधिकारियो द्वारा फॉर्म का परीक्षण का प्रकरण पूरा होने पर स्वीकृति देने के बाद बालिका के नाम सरकार की और से 1,18,000 रूपये का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा |इस प्रकार बालिकाओ को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा |
Apply Online Ladli Laxmi Yojana MP
- मध्य प्रदेश राज्य के इच्छुक तथा पात्र नागरिक जो लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
- अब आधिकारिक वेबसाइट की होम पेज पर आपको “आवेदन” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे एक नई कंप्यूटर स्क्रीन लाडली लक्ष्मी योजना आवेदन पत्र के साथ खुल जाएगी|
- अगले चरण में आपको “न्यूनतम पात्रता मापक” के अंतर्गत विकल्पों का चयन करना होगा |

- इसके बाद आपको इन सभी जानकारियों को भर के ” जानकारी सुरक्षित करें” भाग पर क्लिक करना है
- जैसे ही आप इस बात पर क्लिक करेंगे मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का मुख्य आवेदन पत्र आपके सामने आप ही कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा
- इस आवेदन पत्र के अंतर्गत आपको तीन प्रकार सूचनाएं जो निम्नलिखित है भरनी होगी
- पहली बालिका की सामान्य जानकारी

- दूसरी परिवार की जानकारी

- तीसरी टीकाकरण की स्थिति तथा पत्राचार की जानकारी

- चौथी दस्तावेजों को अपलोड करना

- अंत में सभी जानकारी को एक बार फिर से जांच करने के पश्चात फाइनल इस प्रकार आपका लाड़ली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म भर जाएगा तथा आपको अंत में एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप आसानी से आवेदन फॉर्म की स्थिति को चेक कर सकते हैं तथा योजना के सभी लाभ उठा सकते हैं
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र देखे
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- होमपेज पर नीचे की और जाने पर आपको प्रमाण पत्र का विकल्प दिखेगा, उस विकल्प पर क्लिक करे|
- अब आपके सामने एक विंडो खुलकर आ जायगी|

- इसमें बालिका का पंजीयन क्रमांक भरे तथा खोजे विकल्प पर क्लिक करे|
- आपको बालिका का प्रमाण पत्र दिख जायगा, आप इसको भविष्य के लिए सेव भी कर सकते है|
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना लिस्ट ऑनलाइन देखे
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- होमपेज पर आपको बालिका विवरण विकल्प पर क्लिक करना है|
- आपके सामने एक विंडो खुल जायगी|

- अब आपको इस विंडो में बालिका का विवरण देखने के लिए कई प्रकार के विकल्प दिखयी देंगे|
- बालिका के नाम से, बालिका के माता के नाम से, बालिका के पिता के नाम से, बालिका के पंजीयन क्रमांक से, बालिका के जन्म दिनांक से|
- अब आप इनमे से किसी भी विकल्प के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना की ऑनलाइन सूची देख सकते है|
योजना के तहत बालिका विवरण देखे
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- होमपेज पर आपको बालिका विवरण विकल्प पर क्लिक करना है|
- आपके सामने एक विंडो खुल जायगी|

- उसमे आपको आपका जिला तथा आप किस प्रकार खोज रहे है वो डालना है|
- अब आपको खोजे विकल्प पर क्लिक करना है|
- अब आप योजना के तहत बालिका का विवरण जान सकते है|
छात्रवृत्ति पंजीयन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- होमपेज पर आपको छात्रवृत्ति पंजीयन विकल्प पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने छात्रवृत्ति फॉर्म खुलकर आ जायगा|

- उसमे सबसे ऊपर बालिका पंजीकरण क्रमांक भरकर खोजे विकल्प पर क्लिक करना है|
- अब आपको फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है तथा सुरक्षित करे विकल्प पर क्लिक करना है|
- अब आपका लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत छात्रवृत्ति पंजीयन हो चूका है|
- इस फॉर्म को आप सेव विकल्प पर क्लिक करके भविष्य के लिए सेव कर सकते है|
लॉगिन कैसे करें
- सर्वप्रथम आपको लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- होमपेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी
- इसके पश्चात आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
Helpline Number
यदि आपको आवेदन फॉर्म भरते हुए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है या आप कोई अतिरिक्त जानकारी चाहते हैं तो दिए गए निम्नलिखित ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं
- Tel : Commissioner: 0755-2550910
- Fax: 0755-2550912
- E-mail: ladlihelp@gmail.com