सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 क्या है Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form 2023 योजना आवेदन फॉर्म Pdf Download उद्देश्य, लाभ, पात्रता जाने
बाल विवाह एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने सन 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था लेकिन सन 2022 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को सावित्रीबाई फूले किशोर समृद्धि योजना में संशोधित कर दिया गया| इसलिए वर्तमान समय में राज्य की बालिकाओं को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसके स्थान पर लाभार्थी Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा|
इस योजना के तहत बालिकाओं को 8वीं 12वीं कक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और राज्य के कई जिलों में इस योजना का लाभ प्रदान करने की शुरुआत भी कर दी गई है जो भी झारखंड का नागरिक इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता है वह आर्टिकल को अवश्य पढ़ें| क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे इस आर्टिकल को पढ़कर आप अपनी बालिकाओं को बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ आसानी से प्राप्त करवा सकते हैं इसमें हम आपको योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सावित्रीबाई फूले योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी जानकारी देंगे|
सावित्रीबाई फूले किशोर समृद्धि योजना 2023

सरकार द्वारा अपने राज्य की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजना को आरंभ किया गया इस योजना के तहत 8वीं 9वी कक्षा में पढ़ने वाली लाभार्थी किशोरियों को ₹2500 और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली किशोरियों को 5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इसके अतिरिक्त 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लाभार्थी बालिकाओं को 20,000 का एकमुश्त अनुदान भी प्रदान किया जाएगा| इस एकमुश्त अनुदान की राशि को बालिकाएं शिक्षा या शादी में प्रयोग कर सकेंगे इस योजना के माध्यम से राज्य की SECC 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों परिवारों की बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा| यानी कुल मिलाकर लगभग 37 लाख परिवारों की बेटियां इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे|
के तहत लाभान्वित बालिका शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे जिससे बाल विवाह पर रोक लगेगी और Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिल सके|
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 Key Highlights
योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा |
राज्य | झारखंड |
उद्देश्य | किस्तों आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | Secc 2011 और अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिकाएं |
किस्तों की संख्या | 6 किस्तें |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने हेतु जानकारियां
बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा| क्योंकि इस योजना के तहत आवेदन करके ऑफलाइन रखा गया है बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकती है| राज्य के जिलों के उपायुक्त को इस योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को देने के आदेश दिए गए हैं कई जिले ऐसे हैं जिनमें इस योजना का लाभ देने की शुरुआत भी कर दी गई है|
सावित्रीबाई समृद्धि योजना के उद्देश्य
- सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को किस्तों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर शिक्षा से जुड़े रखना है|
- बाल विवाह को रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है|
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाना है|
- सावित्री बाई फूले बालिका समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिकाओं की रक्षा व सुरक्षा करना है|
- कन्या भ्रूण हत्या को रोकना भी किसी योजना का मुख्य उद्देश्य ही है|
- इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बालिकाओं को आठवीं का 12वीं कक्षा तक कक्षा और वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
सावित्रीबाई फूले योजना के लाभ
- कक्षा 8वीं और नौवीं की बालिकाओं को ₹2500 रुपए प्रदान किए जाएंगे|
- कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं की बालिकाओं को 5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे|
- 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद एकमुश्त ₹20,000 प्रदान किए जाएंगे|
- योजना के तहत ₹40 की राशि भुगतान की जाएगी|
- राज्य के 37 लाख परिवारों जिनमें Secc 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाए|
- इस योजना के माध्यम से बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा को जारी रख सकेगी|
- राज्य में यह योजना लड़कियों को शिक्षा रखेगी जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बन सकेगा|
झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजना की विशेषताएं
- झारखंड में सन 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का आरंभ किया गया था लेकिन अब सन 2022 में इस योजना को संशोधित करके सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया|
- सावित्रीबाई फूले किशोर समृद्धि योजना झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा आरंभ की गई|
- योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी|
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऑफलाइन रखा गया है| आवेदन हेतु बालिकाएं अपनी स्कूल प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं|
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्रता
- आवेदिका बालिका को झारखंड की मूल स्थाई निवासी होना अनिवार्य है|
- यदि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है| तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त करने का अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उसको 20 हजार की एकमुश्त राशि भी प्रदान नहीं की जाएगी|
- Secc- 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल और अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिका ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र मानी जाएगी|
- आवेदिका का बैंक खाता होना अनिवार्य है|
- यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Required Document
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- अंत्योदय कार्ड
- Secc- 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- अध्ययनरत कक्षा का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कैसे करें
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा|
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम पता आयु जन्मतिथि मोबाइल नंबर आदि जानकारियां भरनी होगी|
- सभी जानकारियों को भरकर आपको आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा|
- अब आपको इस पत्र को प्रखंड विकास अधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा|
- इस तरह से आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं|