झारखंड पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन : Pension List Jharkhand 2022

झारखण्ड पेंशन योजना झारखण्ड पेंशन योजना  2022 | Jharkhand Pension Yojana Apply Online | झारखण्ड पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन | झारखण्ड पेंशन योजना एप्लीकेशन स्टेटस | Jharkhand Pension Yojana Application Form

देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं लांच करती रहती है। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम झारखंड पेंशन योजना है। इस योजना के तहत राज्य के बूढ़े नागरिकों, दिव्यांग नागरिकों एवं विधवाओं को पेंशन मुहैया करवाई जाएगी। अगर आप झारखंड के निवासी हैं और Jharkhand Pension Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड पेंशन स्कीम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं जो आपको झारखंड पेंशन रजिस्ट्रेशन करने में आपको सहायता प्रदान करेंगी।

Table of Contents

Jharkhand Pension Yojana 2022

झारखण्ड पेंशन योजना झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर बूढ़े, विधवा एवं दिव्यांग नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए झारखंड पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के सभी पात्र नागरिक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नागरिकों को आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि आवेदक घर पर बैठकर ही इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। जिससे उसके समय और पैसे दोनों की बचत होगी और साथ ही सरकारी दफ्तर की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। प्रदेश सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से बूढ़े, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांग नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे और उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए अन्य व्यक्तियों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। यह योजना नागरिकों की जीवन शैली में सकारात्मक सुधार लाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप आर्थिक रूप से कमजोर बूढ़े दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं का विकास होगा और साथ ही राज्य का विकास होगा।

लाभार्थियों की संख्या पिछले 2 सालों में हुई दोगुनी

इस योजना के माध्यम से वृद्ध नागरिकों, दिव्यांग नागरिकों एवं विधवा महिलाओं को पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि वह भी अन्य नागरिकों की तरह अच्छे तरीके से अपना जीवन बिता सकें। इस योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। राज्य पेंशन योजना के तहत पिछले 2 सालों में लाभार्थियों की संख्या 6,60,871 से बढ़कर 14,34,314 हो गई है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2 सालों में नागरिकों की संख्या में 5,77,426 की वृद्धि दर्ज की गई है। 31 दिसंबर सन् 2019 तक इस योजना का लाभ 3,45,168 नागरिक ले रहे थे। जो 28 अप्रैल तक बढ़कर 9,22,594 हो गई है। इस समय 5,77,426 नए वृद्ध नागरिकों को सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

  • 31 दिसंबर सन 2019 तक स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वालंबन प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों की संख्या 87,796 थी जो 28 अप्रैल 2022 तक बढ़कर 1,87,876 हो गई है। अप्रैल 2022 तक इस योजना के तहत 100080 लाभार्थियों को ओर जोड़ा गया है।
  • मुख्यमंत्री राज्य महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत दिसंबर 2019 तक 1,72,196 महिलाओं को लाभान्वित किया जाता था। लेकिन अब 28 अप्रैल तक 2,57,434 महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ दिसंबर 2019 तक 52336 लाभार्थियों को प्रदान किया जाता था लेकिन अप्रैल 2022 में इस योजना के तहत 9825 लाभार्थियों की ओर बढ़ोतरी हुई है।
  • इस समय झारखंड पेंशन योजना का लाभ 62161 लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा था। इसके अलावा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत दिसंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक 884 लाभार्थियों को ओर जोड़ा गया है। साथ ही इस योजना का लाभ प्रदेश के15 योग्य दिव्यांग जनों को भी दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

Key Highlights Of Jharkhand pension Yojana 2022

योजना का नाम झारखंड पेंशन योजना
शुरू की गई झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी झारखंड के बुढ़े, दिव्यांग एवं विधवा महिलाएं
उद्देश्य पेंशन प्रदान करना
राज्य झारखंड
साल 2022
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/
 SMS के द्वारा लाभार्थियों को पेंशन की राशि क्रेडिट होने की दी जाएगी जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि झारखंड पेंशन योजना के तहत प्रदान की जाने वाली पेंशन की राशि क्रेडिट होने की जानकारी लाभार्थियों को s.m.s. के माध्यम से प्रदान की जाए। यह निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिया गया है। महीने की 5 तारीख को इस योजना के तहत पेंशन की राशि क्रेडिट की जाती है। यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में बहुत ही कारगर साबित होगी।

साथ ही मुख्यमंत्री जी के द्वारा पंचायती राज अधिनियम एवं पेसा एक्ट के तहत सभी पंचायतों में सब कमेटी गठित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस कमेटी में मानकी, मुख्या, प्रधान आदि शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा इस कमेटी की बैठक दो बार आयोजित की जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों के छोटे-छोटे मामलों का समाधान किया जा सके। इस कमेटी के द्वारा उन सभी पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी जो सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित है। इसके अलावा उन्हें योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। जिससे उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके।

झारखंड पेंशन योजना का उद्देश्य

झारखण्ड पेंशन योजना इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड के आर्थिक रूप से कमजोर बूढ़े, विधवा एवं दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान करना है। जिससे वह भी आर्थिक रूप से मजबूत होकर बेहतर तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। Jharkhand pension Yojana 2022 के तहत लाभार्थियों को हर महीने पेंशन प्रदान की जाती है। ताकि पात्र लाभार्थियों को अपना जीवन व्यतीत करने के लिए अन्य नागरिक पर आश्रित ना रहना पड़े और वह पेंशन की राशि का उपयोग करके अच्छे से अपना जीवन बिता सकें। यह योजना राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी और उनका विकास करेगी। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य भी विकास की ओर अग्रसर होगा।

झारखंड पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • झारखंड सरकार द्वारा झारखंड पेंशन योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के तहत हर महीने आर्थिक रूप से कमजोर बूढ़े, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाती है।
  • पात्र आवेदक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • आवेदक घर पर बैठकर ही इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
  • जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
  • यह योजना पात्र लाभार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। ताकि वह भी अन्य नागरिकों की तरह बेहतर तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
  • मुख्यमंत्री जी का इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से वृद्ध नागरिकों, दिव्यांग नागरिकों एवं विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
झारखंड पेंशन योजना के तहत पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदनकर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
वृद्ध पेंशन योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र या बीपीएल सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक
विधवा पेंशन योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र या बीपीएल सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक
झारखण्ड पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र या बीपीएल सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
झारखंड पेंशन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

झारखण्ड पेंशन योजना

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको पेंशन योजना के तहत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछ गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों  जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप झारखंड पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
पेंशन की राशि कैसे देखें?
  • सबसे पहले आपको यहां दी गई लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने राज्य एवं योजना का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर राशि से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

झारखण्ड पेंशन योजना

  • अब आपको थ्रू एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर एवं थ्रू ओटीपी/एप्लीकेशन डिटेल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको झारसेवा, झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
डिक्लेरेशन डाउनलोड कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको झारसेवा, झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डाउनलोड डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

झारखण्ड पेंशन योजना

  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डिक्लेरेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्टेट वाइज पेंडेंसी रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
स्टेट वाइज पेंडेंसी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

jharkhand-pension-yojana-3-768x143-1 4

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको कंसोलिडेटेड व्यू, हायरार्ची व्यू एवं टास्क व्यू में से किसी एक का चयन करना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
समरी रिपोर्ट फॉर एप्लीकेशन काउंट देखने की प्रक्रिया

jharkhand-pension-yojana

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको सेंट्रल एवं स्टेट में से किसी एक का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको झारसेवा, झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सपोर्ट  के विकल्प पर क्लिक देना है।

jharkhand-pension-yojana-5-768x569-

  • इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल कर आ जाएगी।
  • इस फाइल में आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।

Leave a Comment