MP Bhavantar Bhugtan Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन पात्रता एवं लाभ

MP Bhavantar Bhugtan Yojana: भावांतर भुगतान योजना की शुरुआत किसानो को सुविधा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त कराया जाएगा। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं तो यह योजना आपके लिए ही लागू की गई हैं।  आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Bhavantar Bhugtan Yojana से जुडी सभी जानकारी को विस्तार से दे रहें हैं योजना से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP Bhavantar Bhugtan Yojana

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड

MP Bhavantar Bhugtan Yojana

वित्तीय वर्ष 16 अक्टूबर 2017 में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा भावांतर भुगतान योजना को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को उनकी फसलों का उचित दाम उपलब्ध कराया जा रहा हैं। ताकि किसान सही दाम प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थति मजबूत बना सके। पहले इस योजना के अंतर्गत केवल दाल और तेल वाली 8 फसलों को ही जोड़ा गया था जिसे वर्ष 2018 में बढ़ाकर 13 फसलों तक कर दिया गया हैं। अब 05 वर्षों में कुल 118.57 लाख किसानो ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए निशुल्क पंजीकृत कर दिय हैं। जिनमे से 64.35 लाख किसानो से 2415.62 लाख एम्. टी. अनाज खरीदा गया, जिसका रु. 69111 करोड़ का भुगतान किया गया हैं। सरकार द्वारा फसलों को खरीदने पर किसानो को दी जाने राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रामीण कामगार सेतु योजना

Overview of  Bhavantar Bhugtan Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री भावान्तर योजना
योजना का उद्देश्यराज्य के किसानो को सहायता प्रदान करना  
राज्यमध्य प्रदेश  
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान  
योजना का आरम्भमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
year2023  
Official Websitehttp://mpeuparjan.nic.in/  

Aim of MP Bhavantar Bhugtan Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक बेहतरीन योजना हैं। जिसके तहत किसानो की फसलों का उचित दाम उपलब्ध कराया जा रहा हैं। क्योकि हम सभी जानते हैं की हमारे देश में ज्यादातर नागरिक कृषि पर आधारित हैं। कृषि के माध्यम से ही वह अपना तथा अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। परन्तु किसानो की फसलों के सही दाम ना मिलने के कारण उनेह काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं। इन सभी परिस्थति को देखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Bhavantar Bhugtan Yojana को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को सहायता प्रदान करना हैं। और उनकी फसलों के हुए नुकसान की भरपाई करना हैं। ताकि किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा गया हैं।

MP E Uparjan

भावांतर भुगतान योजना में शामिल फसले

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत रबी एवं खरीफ दोनों फसल आते हैं। जैसे चना , मसूर , चावल , सोयाबीन , मुंग , अरहर , मूंगफली , सरसो , मक्का एवं अन्य और भी फसले आदि। इन सभी फसलों का उचित दाम भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाता है. जिसके तहत किसानो की स्थति पहले से बेहतर बनेगी। 

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना

Bhavantar Bhugtan Yojana के समर्थन मूल्य सूची

  • सोयाबीन – 3,399 रुपए प्रति क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर मिलेगा)
  • मक्का – 1,700 रुपए प्रति क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर मिलेगा)
  • धान – 1750 रुपए प्रति क्विंटल
  • धान ग्रेड ए – 1770 रुपए प्रति क्विंटल
  • ज्वार हाईब्रिड – 2430 रुपए प्रति क्विंटल
  • ज्वार मालडंडी – 2450 रुपए प्रति क्विंटल
  • बाजरा – 1950 रुपए प्रति क्विंटल
  • अरहर – 5675 रुपए प्रति क्विंटल
  • कपास मध्यम रेसा – 5150 रुपए प्रति क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर मिलेगा)
  • कपास लंबा रेसा – 5450 रुपए प्रति क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर मिलेगा)
  • तुअर – 5675 रुपए प्रति क्विंटल
  • उड़द – 5,600 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूँग- 6,975 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूँगफली – 4,890 रुपए प्रति क्विंटल
  • तिल – 5,675 रुपए प्रति क्विंटल
  • रामतिल – 5,877 रुपए प्रति क्विंटल

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 

MP Bhavantar Bhugtan Yojana के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भावांतर भुगतान योजना की शुरुआत की गई हैं।
  • इस योजना के तहत किसानो को सुविधा दी जा रही हैं।
  • अब राज्य के किसान घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगें।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को उनके फसलों का उचित मूल्य प्राप्त कराया जाएगा।
  • साथ ही राज्य सरकार द्वारा उनके फसलों की नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।
  • जिससे किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • किसान की आय में बढ़ोतरी होगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।
  • प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षो में तक़रीबन 2415.62 लाख टन अनाज की खरीददारी की गई हैं। 
  • भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत खरीफ और रबी दोनों ही फसलों को शामिल किया गया है |
  • किसानो को फसलों को बेचने पर प्राप्त होने वाली राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
  • ताकि वह आसानी से राशि प्राप्त कर सके।

Chief Minister Bhavantar Payment Scheme Eligibility

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ये योजना केवल राज्य के नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ राज्य के किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

Documents

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • बैंक खाता पासबुक
  • MP पात्रता पर्ची
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

रबी की फसल 2023 के समर्थन मूल्य सूची

  • लहसुन – 3200 रुपए प्रति क्विंटल (अनुमानित)
  • चना – 4,400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मसूर – 4,250 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों – 4,000 रुपए प्रति क्विंटल
  • प्याज – 8 रुपए प्रति किलो (अनुमानित)
  • तुअर मॉडल रेट = 3860 रु/ कुंतल (1 से 30 अप्रैल 2018 के लिए )
  • गेहूं का समर्थन मूल्य =  2000 रुपए/ क्विंटल

Apply of MP Bhavantar Bhugtan Yojana?

  • आप सबसे पहले ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
  • वहां आपको एक होम पेज दिखाई देगा।
  • आपको इसमें खरीफ , रबी और अन्य फसलों के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • परन्तु आपको इसमें खरीफ़ उपार्जन वर्ष 2023 के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
MP Bhavantar Bhugtan Yojana
  • अब आपको इस होम पेज में पूछी गई सभी जनकारी पंजीकरण का प्रकार चुनना हैं।
  • फिर इसमें आधार नंबर और कैप्चा कोड भरे और फिर पंजीयन करे के बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अंत में आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकरी को भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आप इस प्रकार भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

MP Bhavantar Bhugtan Yojana को किसके द्वारा शुरू किस गया हैं। ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा।

MP Bhavantar Bhugtan Yojana का उद्देश्य किया हैं ?

राज्य के किसानो को सहायता प्रदान करना।

मध्यप्रदेश भावांतर भुगतान योजना के लाभार्थी कौन हैं ?

मध्य प्रदेश के किसान।

Leave a Comment