Madhya Pradesh Shramik Card श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने एवं उनको आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है। जिसका नाम श्रम सेवा पोर्टल मध्यप्रदेश है। इस पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण करके विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी मध्यप्रदेश के श्रमिक है। तो आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषता, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, पंजीकरण आदि। इसलिए आप को यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Madhya Pradesh Shramik Card
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिक कार्ड की व्यवस्था को जारी किया है। जिससे राज्य के श्रमिकों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिक नागरिक राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिक कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र श्रमिको तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को मजदूरी दी जाती है। जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और श्रमिक कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Key Highlights Of Madhya Pradesh Shramik Card 2023
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड |
शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार ने |
विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक |
उद्देश्य | राज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://shramsewa.mp.gov.in/hi-in/ |
मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड का उद्देश्य
Madhya Pradesh सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड बनवाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाना है। श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण करके विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि राज्य में ऐसे कई गरीब नागरिक है। जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। और वह अपने परिवार का सही तरीके से पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन श्रमिक कार्ड की मदद से राज्य के सभी श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना
Madhya Pradesh Shramik Card 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- श्रमिक कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को अपना श्रमिक कार्ड बनवाना आवश्यक है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को अपना श्रमिक कार्ड बनवाना आवश्यक है।
- सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मजदूर और श्रमिकों के बच्चों को भी प्राप्त होगा। जैसे छात्रवृत्ति योजना आदि।
- MP Shramik Card बनवाने वाले नागरिकों को ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी प्राप्त होगें।
- श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जाता है।
- श्रमिक कार्ड की मदद से राज्य के सभी श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
Madhya Pradesh Shramik Card के लिए पात्रता
- श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक को एक श्रमिक मजदूर होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने की के लिए आवेदक की उम्र 18 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- श्रमिक कार्ड में आवेदन करने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही पात्र होगे।
- श्रमिक कार्ड के लिए श्रमिक कम से कम 90 दिनों का कार्य कर चुका हो।
- केवल वही श्रमिक लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जो मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीकृत होंगे।
एमपी मजदूर कार्ड पर मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
श्रमिक अपना पंजीकरण करने के बाद निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- चिकित्सा सहायता
- शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
- विवाह हेतु सहायता
- मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार
- प्रसूति सहायता
- उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
- शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
- कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
- श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
- स्टेशनरी अनुदान योजना
- विवाह सहायता योजना
- अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
- शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
- कल्याणी सहायता योजना
- अनुग्रह सहायता योजना आदि
श्रमिक कार्ड के तहत आने वाले मजदूर
- इलेक्ट्रीशियन
- बढ़ई, लोहार व पेंटर
- भवन निर्माण में संलग्न कारीगर व मजदूर
- ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
- राजमिस्त्री व उनके सहायक
- सड़क निर्माण में लगे कारीगर व मजदूर
- टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री
- रोलर चलाने वाले मजदूर
- सेंटरिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर
- कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
- सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्त्री
- मनरेगा में काम करने वाले मजदूर
मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- जॉब कार्ड
- राशन कार्ड
- 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Madhya Pradesh Shramik Card बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- हम आपको बता दें कि श्रमिक कार्ड के लिए वही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने असंगठित मजदूर कल्याण बोर्ड में अपना आवेदन किया है। उस समय आपको User Name और Password दिए जाते हैं।
- उनकी मदद से आपको इस पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को आप को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और फॉर्म को सम्मिट करना होगा।
- इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें
- श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको सेवा के ऑप्शन में श्रमिक कार्ड प्रिंट का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नए पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी सम्रग आईडी व कैप्चा कोड दर्ज करके सदस्य की जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपका मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।