UP Rojgar Abhiyan Apply Online उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान| आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश| Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan Registration
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि कोरोनावायरस के चलते देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लगा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार आर्थिक पैकेज लॉन्च कर रही है जिससे कि रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको UP Rojgar Abhiyan से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे कि इस योजना का उद्देश्य, लाभ आदि। यदि आप उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
UP Rojgar Abhiyan 2023
कोरोनावायरस के चलते उत्तर प्रदेश में 30 लाख से अधिक प्रवासी कामगार वापस लौट कर आए हैं। इन वापस लौटे प्रवासी कामगारों के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 जून 2020 को उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान आरंभ किया है।

इस अभियान के अंतर्गत एक करोड़ से भी अधिक लोगों को उत्तर प्रदेश और राज्य सरकार रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देना और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक और दूसरे संगठनों को एकत्रित करना भी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमियों को लोन भी देगी।
उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान कब लॉन्च किया गया और इसमें किस ने हिस्सा लिया?
रोजगार अभियान केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 26 जून 2020 को आरंभ किया गया है। इस योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और काफी सारे केंद्रीय और राज्य के मंत्री भी शामिल थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के ग्रामीणों के साथ बातचीत भी करेंगे। यह बातचीत कॉमन सर्विस सेंटर और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।
UP Rojgar Abhiyan Key Highlights
आर्टिकल किसके बारे में है | उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान |
किस ने लांच की स्कीम | भारत सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | सभी वापस लौटे नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2020 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान उद्देश्य
- रोजगार अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी वापस लौटे प्रवासी कामगारों को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देना भी है। इस अभियान के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक और दूसरे संगठनों को एकत्रित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से उद्यमियों को लोन भी दिया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होगी और बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी। इस अभियान के माध्यम से प्रवासी कामगारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान लाभ तथा विशेषताएं
- UP Rojgar Abhiyan के माध्यम से एक करोड़ से भी अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
- इस अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश का एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देने वाला पहला राज्य बनेगा।
- इस अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश का एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देने वाला पहला राज्य बनेगा।
- अभियान के अंतर्गत उद्योगयो को लोन भी दिया जाएगा।
- इस अभियान के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा।
- UP Rojgar Abhiyan के माध्यम से प्रवासी कामगारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें रोजगार मिलेगा।
- यदि प्रवासी कामगारों को अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगा तो वह दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करेंगे।
- इस अभियान के माध्यम से राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
- इस अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया है।
अन्य कार्यक्रम
- 1.25 करोड़ कामगारों के नियोजन की शुरुआत|
- 2.40 लाख इकाइयों को आत्मनिर्भर भारत के तहत 5900 करोड़ के कर्ज का वितरण|
- 1.25 लाख कामगारों को निजी निर्माण कंपनियों से नियुक्ति पत्र|
- 5000 कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओडीओपी के तहत किट का वितरण|
सम्मिलित जिलों की सूची
आत्मनिर्भर यूपी में सम्मिलित जिलों की सूची कुछ इस प्रकार हैं
- सिद्धार्थनगर
- प्रयागराज
- गोंडा
- महराजगंज
- बहराइच
- बलरामपुर
- जौनपुर
- हरदोई
- आजमगढ़
- बस्ती
- गोरखपुर
- सुलतानपुर
- कुशीनगर
- संतकबीरनगर
- बांदा
- अम्बेडकरनगर
- सीतापुर
- वाराणसी
- गाजीपुर
- प्रतापगढ़
- रायबरेली
- अयोध्या
- देवरिया
- अमेठी
- लखीमपुर खीरी
- उन्नाव
- श्रावस्ती
- फतेहपुर
- मीरजापुर
- जालौन
- कौशाम्बी
UP Rojgar Abhiyan Eligibility (पात्रता)
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान में आवेदन करने की प्रक्रिया
- यदि आप उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। जैसे ही उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान में आवेदन करने की प्रक्रिया सरकार द्वाराअधिकारिक की जाएगी वैसे ही हम अपने इस लेख को अपडेट करके आपको बताएंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान में आवेदन करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।