किसान सुविधा योजना 2024: Registration, Application Status: Kisan suvidha App Download

Kisan Suvidha Yojana: देश के किसानों का विकास करने एवं उन्हें सामाजिक और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार समय-समय पर आवश्यक कदम उठाती रहती है। अब हाल ही में सरकार द्वारा किसानों को सहायता पहुंचाने के लिए किसान सुविधा ऐप‌ को लॉन्च  किया गया है। किसानों को इस ऐप के माध्यम से खेती से जुड़ी अनेक प्रकार की आवश्यक जानकारियां मुहैया करवाई जाएंगी। ताकि खेती में आने वाली समस्याओं का समाधान प्रदान करके देश के किसान का विकास किया जा सके।

यदि आप एक किसान हैं और Kisan Suvidha Yojana से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से किसान सुविधा ऐप 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में अवगत करवाने जा रहे हैं। जो आपको इस ऐप का उपयोग करने एवं इसका लाभ उठाने में आपकी बहुत की सहायता करेंगी।

Kisan Suvidha 2024

सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को लॉन्च किया गया है। सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा इस ऐप/पोर्टल को विकसित किया गया है। इस ऐप/पोर्टल के द्वारा किसानों को खेती से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे खेती में आने वाली समस्याओं को दूर करके फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। अब किसान इस ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, कीट एवं फसल रोगों की पहचान, डीलरों की जानकारी और प्रबंधन आदि जैसी जानकारियां घर पर बैठकर ही ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी प्रदान की जाएगी।

किसानों को इस ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए कोई भी शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल पर जानकारियां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। देश में इस पोर्टल पर डाटा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध की जाने वाली सुविधाएं

इस ऐप/पोर्टल पर अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जो निम्नलिखित प्रकार है।

मौसम

किसान इस विकल्प के द्वारा मौसम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों द्वारा अगले 5 दिनों के लिए मौसम का अनुमान लगाया जा सकता है। जिसको देखकर किसान पहले ही फसल को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर सकते हैं।

डीलर्स

ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध इस विकल्प के माध्यम से सभी डीलर्स से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। अब किसानों को डीलर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इस विकल्प के माध्यम से किसानों को डीलर का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया  जाएगा।

मार्केट प्राइस

इस विकल्प के तहत फसल के मूल्य से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से जुड़ी जानकारी भी किसानों को इस विकल्प के माध्यम से ही प्राप्त की जाती है।

प्लांट प्रोटक्शन

फसल का संरक्षण करने से जुड़ी जानकारी भी किसानों को इस पोर्टल के द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका और कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी इसी के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे किसान अपनी फसल को कीटों से सुरक्षित रख सके।

फोटो अपलोड

अगर किसान की फसल की स्थिति ठीक नहीं है तो वह अपनी फसल की फोटो अपलोड करके विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी सलाह प्राप्त कर सकता है। इसके बाद विशेषज्ञ के द्वारा प्रदान की गई सलाह के अनुसार अपनी फसल की स्थिति को ठीक कर सकता है।

एग्रो एडवाइजरीज

इस विकल्प के माध्यम से किसानों को कृषि विशेषज्ञों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इन विशेषज्ञों से संपर्क करके किसान उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।

किसान कॉल सेंटर

इस पोर्टल पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए किसान कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध करवाया गया है। इस नंबर पर संपर्क करके किसान अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

सॉइल हेल्थ कार्ड

इस विकल्प के द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है ताकि किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग करके अपनी फसल की गुणवत्ता को बेहतर कर सकें।

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

किसान इस विकल्प के द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Kisan Suvidha Yojana 2024 Key Highlights 

पोर्टल का नाम किसान सुविधा
शुरू किया गया भारत सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के किसान
उद्देश्य किसानों को फसल से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना।
साल 2024
अधिकारिक वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in/

किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है। इस पोर्टल के द्वारा किसान अनेक प्रकार की जानकारी जैसे कि कोल्ड स्टोरेज, प्लांट की जानकारी, मौसम की जानकारी एवं गोडाउन आदि प्राप्त कर सकता है। जिससे वह अपनी फसल की गुणवत्ता में सुधार ला सकता है। Kisan Suvidha 2023 के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप देश के किसानों का विकास होगा और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

किसान सुविधा ऐप के लाभ एवं विशेषताएं

  • सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप/पोर्टल के द्वारा किसानों को खेती से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
  • किसान इस ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट एवं फसल रोग की पहचान और प्रबंधन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस ऐप/पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
  • किसानों को इस ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए कोई भी शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है।
  • इस पोर्टल पर डाटा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
  • सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा इस ऐप/पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • किसान इस पोर्टल के उपयोग से अपनी फसल की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।
  • सरकार का इस पोर्टल को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा और साथ ही वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Kisaan Suvidha App पर रजिस्टर कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप को खोलना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप किसान सुविधा ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

किसान सुविधा ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप दर्ज करना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में से आपको किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको को इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल केमिकल पर क्लिक करेंगे किसान सुविधा एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

kisan-suvidha-768x368

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।]
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Important Links

सुविधा लिंक
पीएम किसान यहां क्लिक करें
फर्टिलाइजर यहां क्लिक करें
किसान रथ यहां क्लिक करें
क्रॉप इंश्योरेंस यहां क्लिक करें
एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंट यहां क्लिक करें
केवीके यहां क्लिक करें
सॉइल फर्टिलिटी यहां क्लिक करें
ऑर्गेनिक फार्मिंग यहां क्लिक करें
सीड्स यहां क्लिक करें
फार्म मशीनरी यहां क्लिक करें
हॉर्टिकल्चर यहां क्लिक करें
ट्रेनिंग एवं एक्सटेंशन सर्विस यहां क्लिक करें
सरकारी योजना यहां क्लिक करें
डायरेक्टरी सर्विस यहां क्लिक करें
एडवाइजरी सर्विस यहां क्लिक करें
डीडी किसान यहां क्लिक करें
PMKSY माइक्रो इरिगेशन यहां क्लिक करें
कॉमन डिजीज एंड क्योर यहां क्लिक करें
बेनिफिट्स ऑफ AI यहां क्लिक करें
मेजर ब्रीड्स यहां क्लिक करें
मेजर वैक्सीनेशन यहां क्लिक करें
सेंट्रल वैक्सीनेशन स्कीम यहां क्लिक करें

Kisan Suvidha Yojana FAQ’s Question

किसान सुविधा एप का उपयोग क्या है?

कृषि और सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए एक स्मार्ट मोबाइल एप्प विकसित किया है इस ऐप का नाम किसान सुविधा ऐप है यह किसानों को खेती से संबंधित सभी त्वरित और उचित जानकारियां प्रदान करता है|

किसानों के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

किसानों के लिए सबसे अच्छा ऐप किसान सुविधा ऐप है क्योंकि इस अप का मुख्य उद्देश्य किसानों की सहायता करना है इसमें खेती-बाड़ी और खेती किसानी से संबंधित जानकारियां प्राप्त होती है|

Leave a Comment