आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं :Ayushman Card Download कैसे करे

आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं Ayushman Card apply online आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन Aayushman card download कैसे करे

भारत सरकार द्वारा देश में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। जिससे देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में आयुष्मान योजना मुख्य है। जिसके अंतर्गत उन सभी नागरिकों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। या अपना और अपने परिवार के सदस्यों का इलाज कराने में असमर्थ होते हैं। उन लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं के बारे में जानना चाहते है या आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि अब आप घर बैठे फ्री में अपने और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बना सकेगे।  आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएगे। कि घर बैठे आसानी से Aayushman Card Mobile Se Kaise Banaye इस विषय में सभी विस्तारपूर्वक जानकारियां जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे|

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 

Ayushman Card Kya Hai

आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं

आयुष्मान कार्ड को वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के द्वारा साल 2018 में शुरू किया गया था। आयुष्मान कार्ड को आयुष्मान भारत अथवा आयुष्मान गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। Aayushman Card के माध्यम से पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अब गरीब परिवार के लोग भी अपना बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज आसानी से और बड़े अस्पतालों में करा सकेंगे। सरकार द्वारा इस कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा यह आयुष्मान कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए बनाया जाता है। जो एक मुख्य प्रकार का दस्तावेज होता है। जिसके माध्यम से आप अपना व अपने परिवार का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट

Ayushman Card Yojana Key Highlights

योजना का नामआयुष्मान भारत योजना
योजना कार्डआयुष्मान कार्ड
आरंभ की गईभारत सरकार द्वारा
आरंभ तिथि23 सितंबर 2018
लाभार्थीदेश के सभी निर्धन गरीब एवं निम्न स्तर के नागरिक
उद्देश्यगरीब लोगों का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्रदान करना
हेल्थ बीमा500000 रुपए
हेल्पलाइन नंबर14555  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://setu.pmjay.gov.in/setu/

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान करना है। ताकि वे अपना व अपने परिवार का इलाज करा सके। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राज्य के गरीब नागरिक जो अपना इलाज कराने में असमर्थ होते हैं। अब अपना इलाज अच्छे से और बड़े अस्पताल में करा सकते हैं।

PM Modi Digital Health Id Card Yojana

आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं

  • भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
  • आयुष्मान कार्ड के माध्यम से व्यक्ति किसी भी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • Ayushman Card के अंतर्गत बीमा इंश्योरेंस के किसी परिवार के सदस्य की आयु सीमा तय नहीं की गई है।
  • आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देश का प्रत्येक गरीब नागरिक अपना इलाज निशुल्क करा सकते हैं।
  • Ayushman Card का लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को दिया जाएगा।
  • आयुष्मान कार्ड के तहत मरीज के भर्ती होने से पहले और भर्ती होने के बाद जितना भी खर्च होगा। उसे सरकार देगी।

Ayushman Card के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर्ता को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास बीपीएल कार्ड का होना आवश्यक है।
  • परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई भी पक्का मकान रजिस्टर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन कर्ता का नाम देश की सामाजिक आर्थिक जनगणना के अंतर्गत होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी भी आवास योजना का लाभ ना प्राप्त किया हो।

Aayushman Card Document Requried (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • पहचान पत्र  
  • परिवार की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ayushman Card
  • होम पेज पर आपको Beneficiary List को सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको Ruler या Urban दोनों में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना State, District, Block, Village आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक लिस्ट खुल जाएगी।
  • जिसमें आपके गांव के सभी लोगों का नाम दर्ज होगा। और जिन लोगों का कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे Card Not Made लिखा होगा।
  • अब आपको अपने नाम के आगे View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको अपनी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • और अपनी केवाईसी को पूरा कर लेना होगा। इसके बाद आप का आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक Submit हो जाएगा। जिसे आप आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Ayushman Card डाउनलोड कैसे करें

  • सबसे पहले आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको How To Get Aayusman Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करके आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Download Your Aayusman Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको साइन इन का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आपको Sign in और Self User में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • और Sign in कर लेना होगा। जिसके बाद आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment