Bihar Apna Khata – Land Records बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या

भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bihar Apna Khata का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन से जुडी जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए भूमि से जुड़ी सभी सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार अपना खाता पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

बिहार अपना खाता

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन भूमि जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरुआत की गई है। बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग आसानी से घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपनी भूमि, खेती और जमाबंदी से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी और तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। इस पोर्टल के माध्यम से आप जमीन के मालिक का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या क्षेत्रफल, तहसील, गांव, पाटीदार के नाम के साथ-साथ भूमि संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दस्तावेजों को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना 

Bihar Apna Khata 2023 Highlight

योजना का नामबिहार अपना खाता
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम द्वारा भूमि की जानकारी प्रदान करवाना
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीबिहार राज्य के नागरिक
राज्यबिहार
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in

बिहार अपना खाता पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य

  • बिहार राज्य के निवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारी देख सकेंगे।
  • लोगो को अपनी जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए किसी प्रॉपर्टी डीलर व सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अपनी जमीन की लगान रसीद को बहुत ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से निकाल सकते है।
  • राज्य के लोग बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Bihar Apna Khata के तहत नागरिक अपने खाता खतौनी, जमीन का नक्शा, नकल, लगान, लगान की रसीद आदि के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • इसका उपयोग केवल वही लोग कर सकते हैं जिनके पास अपनी खुद की भूमि हो।
  • अब नागरिकों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी और डिजिटल भारत बनने का सपना पूरा होगा।

इस पोर्टल पर आप कौन-कौन सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

  • भूलेख बिहार
  • अपना खाता देखें
  • बिहार जमाबंदी नकल
  • भूमि की जांच
  • जमाबंदी पंजी खसरा बार वितरण
  • भूमि अधिग्रहण अधिसूचना
  • बिहार ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन
  • बिहार भू नक्शा ऑनलाइन
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
  • एलपीसी आवेदन स्थिति
  • भूमि की जांच

Bihar Patrakar Samman Pension Yojana

Bihar Apna Khata जमाबंदी, खसरा संख्या- Land Record की जांच प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार अपना खाता की अधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
Bihar Apna Khata
  • होम पेज पर आपको अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नक्शा दिखाई देने लगेगा।
  • इस नक्शे पर आपको अपने जिले व शहर का चयन करना होगा फिर आपको (टोटल जॉन) अंचल दिखाई देगा।
  • जिसमें आपको कुल अंचल, मौजा, खाताधारी और खसरा की जानकारी दिखाई देगी।
  • आपको अपनी इच्छा अनुसार अंचल चुने के बाद उस अंचल में मौजूद सभी मौजों की जानकारी आपकी स्क्रीन के बाई तरफ दिखाई देने लगेगी।
Bihar Apna Khata
  • इस प्रकार आपको दिए गए मौजों में से अपने मौजों का चयन करना होगा और अपना की बोर्ड पर उसका पहला अक्षर चुनना होगा।
  • दूसरा – मौजे के समस्त खातों को खसरा संख्या के अनुसार देखे या फिर खातेधारी के नाम से देखें पर क्लिक करना होगा।
Bihar Apna Khata
  • आपको खोजने के विभिन्न ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होगा।
  • चुनना के बाद आपको खाता खोजे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने खाते संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

बिहार अपना खाता भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • फिर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- डिस्टिक, सबडिवीजन, सर्किल, मौजा, टाइप, शीट आदि दर्ज करनी होगी।
  • आपको आपके प्लाट संख्या चुनकर रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी जमीन के नक्शे से संबंधित सभी जानकारी नक्शे में देख सकते हैं।

भूमि जमाबंदी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज आपको जमाबंदी पंजी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Bihar Apna Khata
  •  इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम भाग वर्तमान, मौजा नाम, दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपनी इच्छा अनुसार संख्या दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आप की भूमि से जुड़ी रजिस्ट्रेशन डिटेल की सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।     

Leave a Comment