समग्र गव्य विकास योजना 2023 लाभ व पात्रता, ऑनलाइन आवेदन

Samagra Gavya Vikas Yojana : किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना चलाई जा रही है। जिसका नाम Samagra Gavya Vikas Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और किसानों को दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। ताकि अनुदान राशि प्राप्त कर राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्राप्त हो सके। अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं और बेरोजगार है तो इस योजना के तहत दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आपको आवेदन करना होगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समग्र गव्य विकास योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे समग्र गव्य विकास योजना क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि इसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक तक पढ़ना होगा।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

Samagra Gavya Vikas Yojana 2023

Samagra Gavya Vikas Yojana

बिहार सरकार द्वारा समग्र गव्य विकास योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के कृषको, बेरोजगार युवक व युवतियों को डेयरी स्थापित करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है। बिहार सरकार की ओर से 2 से 4 दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए समग्र गव्य विकास योजना के तहत 2 लाख रुपए से अधिक का अनुदान प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत 75% सब्सिडी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए दी जाती है। शेष वर्गों के लिए 50% सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। समग्र गव्य विकास योजना के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी। तथा राज्य में आय के साधन विकसित हो सकेगे।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Samagra Gavya Vikas Yojana 2023 Key Highlights

योजना का नामसमग्र गव्य विकास योजना
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा, महिलाएं एवं कृषक
उद्देश्यडेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान करना
साल2023
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://dairy.ahdbihar.in/

Samagra Gavya Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा समग्र गव्य विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के कृषको और बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 2 से 4 दुधारू मवेशियों का डेयरी खोलने के लिए अनुदान राशि प्रदान करना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को डेयरी उत्पादन में उनकी उत्पादकता और लाभदायकता में सुधार हो सके और राज्य के बेरोजगारों को वित्तीय तकनीकी सहायता प्रदान की जा सके। Samagra Gavya Vikas Yojana इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। तथा राज्य के नागरिक पशु पालन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। और इस योजना का लाभ प्राप्त कर अच्छी आय का साधन प्राप्त हो सकेगा।

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 

समग्र गव्य विकास योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • Samagra Gavya Vikas Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों, बेरोजगार युवक-युवतियों को लाभ प्राप्त होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2 से 4 दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है।
  • बिहार सरकार  द्वारा इस योजना के तहत दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपए से अधिक का अनुदान दिया जाएगा।  
  • बिहार समग्र गव्य विकास योजना के माध्यम से अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा जनजाति के नागरिकों के लिए सरकार द्वारा 75% अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा शेष वर्गों के लिए 50% अनुदान राशि दी जाएगी।
  • यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। जो लाभार्थी पशुपालन का काम करना चाहते हैं
  • इस योजना के तहत अनुदान राशि प्राप्त कर राज्य के नागरिक खुद की डेयरी स्थापित कर सकते हैं।
  • Samagra Gavya Vikas Yojana के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों का आय का साधन प्राप्त हो सकेगा।
  • इस योजना के तहत आवेदन कर बेरोजगार नागरिक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Samagra Gavya Vikas Yojana के अवयव

क्र.अवयवलागत मूल्य (रुपए में)अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/जनजातिशेष वर्गों के लिए
 2 दुधारू मवेशी1,60,000/1,20,000/80,000/
 4 दुधारू मवेशी3,33,400/2,53,800/1,69,200/

समग्र गव्य विकास योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को बिहार का स्थाई  निवास होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को थोड़ी बहुत दुधारू पशु की जानकारी होनी चाहिए। 
  • ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार किसान, युवा, महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • समग्र गव्य विकास योजना के सभी वर्ग के नागरिक पात्र होंगे।

Samagra Gavya Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निंवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ऑनलाइन आवेदन की दो मूल प्रति
  • इकाई स्थापित हेतु जमीन रशीद की छाया प्रति
  • बैंक का डिफॉल्टर नहीं होने का शपथ पत्र
  • परियोजना लागत का प्रति संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण

समग्र गव्य विकास योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गव्य विकास निदेशालय, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Samagra Gavya Vikas Yojana
  • होम पेज पर आपको Official Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Samagra Gavya Vikas Yojana page
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको नया पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको नीचे की ओर आवेदन के लिए पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, जन्मतिथि जिला, गांव, पंचायत, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ब्लॉक आदि दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप समग्र गव्य विकास योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment