झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

झारखंड राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से झारखंड सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसका नाम स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना (Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana) है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को वित्तीय प्रगति एवं भौतिक के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं और बेहतर उपलब्ध कराई जा सकेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana

Jharkhand Kisan Karj Mafi List

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए और इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना लागू करने जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड एवं जिला राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को सम्मानित करने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य और जिला स्तर पर चयनित कर इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमो की उपलब्धि में सुधार होगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस योजना को जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन के लिए इस योजना के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाया जा सकेगा। राज्य के नागरिकों को मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Key Highlights Of Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana

योजना का नामस्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
विभागस्वास्थ्य विभाग झारखंड
उद्देश्यस्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करना
लाभार्थीझारखंड के स्वास्थ्य कर्मी
राज्यझारखंड
साल2022

jharkhand Old Age Pension

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए और बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। ताकि इस योजना के माध्यम से कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके और राज्य में और भी बेहतर मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के माध्यम से राज एवं जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर कर्मियों और कर्मी दलों का चयन किया जाएगा।

इस आधार पर की जाएगी स्वास्थ्य कर्मियों की चयन प्रक्रिया

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के तहत स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों कर्मी दलों को वस्तुपरक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर चयन करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्यक्रमों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों की प्राप्ति को लेकर किए गए उद्देश्यों के प्रयासों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धि के आधार पर उत्कृष्टता का आकलन किया जाएगा। अभियान निदेशक के द्वारा इस योजना के संचालन पर विभागीय अनुमति प्राप्त की जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को जिला स्तर पर बांटा जाएगा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को संचालित करने के लिए जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ए श्रेणी में 11 प्रखंडों से अधिक वाले जिलों को इस योजना के तहत सम्मिलित किया गया है। बी श्रेणी में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है जोकि 8 से 11 प्रखंडों वाले हैं। और इसी के साथ सी श्रेणी में 8 से कम वाले प्रखंडों के जिलों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत निर्धारित प्रखंडों के इन जिलों से स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों का पारदर्शी प्रक्रिया एवं वस्तुपरक के आधार पर चयन किया जाएगा।

योजना के तहत राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप

झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप गठित किया गया है। राज्य स्तरीय कमेटी में अभियान निदेशक, एनएचएम अध्यक्ष, NHM उपाध्यक्ष, अपर अभियान निदेशक, विभागीय उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी, प्रशासी पदाधिकारी, एनएचएम सदस्य तथा संबंधित कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सदस्य सचिव सम्मिलित होंगे। उपायुक्त अध्यक्ष जिला स्तरीय कमेटी में उपस्थित होंगे। जिसमें उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होगे। प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसीएमओ, और जिला कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया। राज्य एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी व दलों के चयन को लेकर समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी जिला एवं राज्य स्तर पर बैठक आयोजित कर कर्मी व दलों के चयन हेतु अपनी अनुशंसा एनएचएम के अभियान निदेशक को देगी। जिसके बाद कर्मियों का चयन किया जाएगा। और उन्हें इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप गठित किया गया है।
  • स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को संचालित करने के लिए जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
  • स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य और जिला स्तर पर चयनित कर इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धि के आधार पर उत्कृष्टता का आकलन किया जाएगा।
  • Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के माध्यम से कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके और राज्य में और भी बेहतर मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा सके।
  • झारखंड सरकार द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को वित्तीय प्रगति एवं भौतिक के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment