गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना- Kisan Sahay Yojana, ऑनलाइन पंजीकरण, स्टेटस

Kisan Sahay Yojana: गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी जी ने 10 अगस्त 2020 दिन सोमवार को राज्य के सभी किसानो के लिए मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना का शुभारम्भ किया| इस योजना के तहत सूखा पड़ जाने या बाढ़ आ जाने के कारण अगर फसल नष्ट हो जाती है और किसानो को नुकसान होता है तब राज्य सरकार उन सभी किसानो को 20 से 25 हजार प्रति हेक्टेयर भूमि का आकलन करके आर्थिक सहायता प्रदान करेगी| राज्य के जितने किसान PM Kisan Sahay Yojana योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वो सभी नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करके इस योजना का लाभ उठा सकते है|

Kisan Sahay Yojana

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना को केवल इसी साल के खरीफ सत्र के लिए बनाया गया है, जबकि पहले इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना था| इस योजना के अंतर्गत किसानों को मुआवज़ा तभी दिया जायगा जब किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल 33 से 60 प्रतिशत या उससे भी अधिक नष्ट हो जायगी| इस योजना के अनुसार यदि फसल 33 से 60 प्रतिशत नष्ट हो जाती है तब आपको 20 हजार प्रति हेक्टेयर भूमि का आकलन करके चार हेक्टेयर भूमि का मुआवज़ा राज्य सरकार द्वारा दिया जायगा, और 60 प्रतिशत से अधिक फसल के नष्ट हो जाने पर 25 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवज़ा दिया जायगा|

Kisan Sahay Yojana

Gujarat Mukhyamantri Kisaan Sahay Yojana का शुभारंभ

अगर आप एक किसान है तब आप बहुत अच्छे से जानते होगें की बाढ़ आ जाने या बे मौसम बारिश हो जाने या फिर किसी भी प्राकृतिक आपदा के आ जाने से की फसलें नष्ट हो जाती है तथा किसानों का बहुत अधिक नुकसान हो जाते है और इसी वजह से किसान आर्थिक रूप से काफी टूट जाता है, और इसलिए सरकार ने गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2021 को राज्य के सभी किसानो के लिए आरम्भ कर दिया है| Kisan Sahay Yojana के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य ये है की किसानो के नुकसान की भरपाई हो सके, किसान सशक्त बन सकेंगे तथा राज्य के सभी किसानो की आर्थिक सहायता हो सके|

“ મુખ્યમંત્રી કિસાન સહાય યોજના “ pic.twitter.com/VbrrAPellR — Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) August 10, 2020

Gujarat Kisaan Sahay Yojana Highlight

योजना का नामगुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023
आरमभित दिनांक10 अगस्त 2020
आरमभित योजनागुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी जी के द्वारा
अंतिम दिनांकघोषित नहीं की गयी
बजट1800 करोड़ रूपये
उद्देश्यकिसानो की फसल में होने वाली हानि का मुआवज़ा प्रदान करना
लाभ20 हजार से 25 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर भूमि (अधिकतम 4 हेक्टेयर)
लाभार्थीगुजरात राज्य के सभी 56 लाख किसान

Kisan Sahay Yojana Benefits (लाभ)

  • किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी|
  • फसल में होने वाली हानि का मुआवज़ा प्रदान करना|
  • किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा आ जाने से किसानो को तनाव नहीं होगा|
  • हानि हो जाने पर राज्य साकार द्वारा 20 हजार रूपये एक हेक्टेयक के हिसाब से लाभ प्रदान किया जायगा|
  • राज्य के 56 लाख किसानो को योजना का लाभ प्रदान किया जायगा|
  • गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का बजट सरकार द्वारा 1800 करोड़ रखा गया है|
  • इस योजना का घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता

  • मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ गुजरात के किसानों को प्रदान किया जाएगा|
  • राज्य के जिन किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा या अधिक बारिश या बेमौसम बारिश बाढ़ आदि के कारण होने पर सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा|
  • Kisan Sahay Yojana के अंतर्गत 33% से 60 आपदाओं के कारण हुए नुकसान में राज्य सरकार द्वारा एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर ₹20000 का मुआवजा प्रदान किया जाएगा|
  • 60% से अधिक किसान की फसल हानि होने पर अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए एक किसान को प्रति हेक्टेयर ₹25000 का मुआवजा प्रदान किया जाएगा|
  • Mukhyamantri Kisaan Sahay Yojana के अंतर्गत विशेष तौर पर खरीफ के मौसम में बारिश में अनियमितता के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी|
  • गुजरात के किसानों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा|
  • इस योजना का लाभ पूरे राज्य के लगभग 5600000 किसानों को प्रदान किया जाएगा|
  • जून से नवंबर के बीच या बेमौसम बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसल बहुत बर्बाद होती है तो सरकार 4 हेक्टेयर की फसल का मुआवजा देगी|

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट 2020-21

पीएम किसान एफपीओ योजना 2021

जरुरी दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोज

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन

राज्य के जितने भी किसान मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वह सभी लाभार्थी किसान अभी धीरज रखे, क्युकी अभी इस योजना को आरमभ किया गया है| किसान सहाय योजना में आवेदन करने के लिए साकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जायगा तब आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे| सरकार द्वारा जैसे ही कोई भी पोर्टल या जानकारी लागू की जायगी हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से बता देगें, फिर आप आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकेंगे|

किसान सहाय योजना लाभार्थी सूची

  • इस योजना तहत लाभार्थी सूची अभी घोषित नहीं की गयी है
  • योजना के अंतर्गत आवेदन हो जाने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा तालिका और गाओं की सूचि तैयार की जायगी|
  • जिला कलेक्टर द्वारा जांच की जायगी कोनसी फसल शतिग्रस्त होने के कारण नष्ट हुई है|
  • फिर एक सप्ताह के दौरान सूचि को राजस्व विभाग को भेज दी जायगी|
  • राजस्व विभाग द्वारा 15 दिनों के भीतर फसल में होने वाले नुकसान की गणना की जाएगी|
  • फिर जिला विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश जारी कर दिए जायगे|
  • इस योजना की दो सूचि तैयार की जायगी|
  • उसके बाद आप किसान सहाय योजना लाभार्थी सूची देख सकेंगे|
  • पहली सूचि- 33 से 60 प्रतिशत फसल नष्ट हो जाने पर|
  • दूसरी सूचि- 60 प्रतिशत से अधिक नष्ट हुई फसल की|

लाभार्थी सूची बनाने की प्रक्रिया

  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची तैयार करने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा तालुका/ गांव का निरीक्षण किया जाएगा और किसानों की एक ऐसी सूची तैयार की जाएगी जिसमें किसी भी किसान की किसी भी तरीके से फसल को नुकसान हुआ है जैसे सूखा, भारी बारिश या फिर मौसम की बारिश
  • इसके पश्चात यह सूची जिला कलेक्टर द्वारा 7 दिन के भीतर राजस्व विभाग को प्रदान की जाएगी
  • राजस्व विभाग इस सूची का निरीक्षण करेगा
  • इसके पश्चात एक सर्वेक्षण टीम आकर सभी दर्ज किए गए किसान की फसल का निरीक्षण करेगी एवं नुकसान का समीक्षा करेगी
  • इन सब के पश्चात डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर द्वारा तय की गई 1 लाभार्थी सूची तैयार की जाएगी | 

Conclusion

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि किसान सहाय योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते हैं, ऑनलाइन सूची कैसे देख सकते हैं आगे भी इसी तरह आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से और स्कीम्स के बारे में जानकारी प्रदान करते रहेंगे अगर आपको कोई भी कठिनाई आए तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आपका कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment