यूपी गेहूं खरीद 2023 (रजिस्ट्रेशन) UP Gehu Kharid eproc.up.gov.in, ई- क्रय प्रणाली

UP Gehu Kharid Registration: यह तो सभी अच्छे से जानते ही होंगे की उत्तर प्रदेश सरकार हमारे देश के किसानों के  लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई बहुत सी ऐसी योजनाएं जिनसे किसानों को लाभ प्राप्त होता है और वह आत्मनिर्भर बन पाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यूपी गेहूं खरीद की शुरुआत की है।UP Gehu Kharid में किसान अपना अनाज सरकार को न्यूनतम मूल्य पर बेच सकते हैं।  आज हम आपको इस लेख के द्वारा यूपी गेहूं खरीद के बारे में बताएंगे, उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया। कृपया आप इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

UP Kisan Karz Rahat Yojana

UP Gehu Kharid 2023

Uttar Pradesh Gehu Kharid

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों को सही मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए सरकार ने उपार्जन पोर्टल की शुरुआत की है।  सरकार रबी सीज़न की फसल खरीदने की प्रक्रिया अप्रैल महीने से शुरू करेगी और यह प्रक्रिया मई तक चलेगी। इस Gehu Kharid की प्रक्रिया का आचरण खाद और नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा किया जाएगा। अब किसान डायरेक्ट अपनी फसल को सरकार को बेच सकेंगे और अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त कर पाएंगे। सही मूल्य प्राप्त कर वह आत्मनिर्भर बनेंगे।  नीचे हम आपको उत्तर प्रदेश गेंहू खरीद की आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे।

यूपी बीज अनुदान योजना

Uttar Pradesh Gehu Kharid Overview

योजना का नामउत्तर प्रदेश गेहूं खरीद योजना 2023-24
योजना का शुभारंभउत्तर प्रदेश सरकार
किसके द्वारा पेश की गईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
विभागकृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल ई क्रय प्रणाली, ई उपार्जन पोर्टल
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों की फसल का सही मूल्य प्रदान करना
 राज्य उत्तर प्रदेश
वर्ष 2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटeproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx

उत्तर प्रदेश गेहू खरीद का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी गेहूं खरीद इसलिए शुरू की है ताकि उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके गेहूं का और अन्य फसल का सही दाम प्राप्त हो सके।  जैसे कि आप सभी जानते हैं कि बिचौलिया अक्सर  किसानों का पैसा खा जाते है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम ई उपार्जन पोर्टल है।

UP Kisan Samman Nidhi Yojana

Uttar Pradesh Gehu Kharid के लाभ और विशेषताएं

  • यूपी गेहूं खरीद योजना उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके फसल के लिए सही दाम प्रदान करेगी।
  • सरकार ने इस योजना के लिए ई उपार्जन पोर्टल की भी शुरुआत की है।
  • इस पोर्टल पर आप अपना पंजीकरण करवा के अपनी फसल को उचित दामों पर भेज सकते हैं।
  • अब आपको  अपनी फसल बिकवाने के लिए किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • UP Gehu Kharid Yojana से किसानों को फायदा होगा और वह आत्मनिर्भर और अपना जीवन स्तर उच्च कर सकेंगे।

UP Gehu Kharid Yojana Eligibility (पात्रता)

  • जो भी किसान इस योजना के लिए ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करेगा वह उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिनकी सहायता से वह सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के लिए आवेदन करने में सफल हो पाते हैं। नीचे दिए गए दस्तावेजों के माध्यम से आप Uttar Pradesh Gehu Kharid का लाभ उठा सकेंगे।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई क्रय प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • किसी भी मंडी में आपको अपना फसल ले जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण कराते वक्त आपको एक टोकन प्राप्त होगा। उस टोकन के अनुसार आपको दिए गए समय पर अपनी फसल लेकर जानी है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद की कीमत 2015 रुपये प्रति कुंटल रखी है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में 6 हज़ार खरीद केंद्र बनवाए है।
  • इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है।
  • केवल उत्तर प्रदेश के किसान  ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

UP Gehu Kharid का ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की ई क्रय प्रणाली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
UP Gehu Kharid
  • उसके बाद होमपेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको  6 स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
  • सबसे पहले आपको आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद किसान का registration form  खुल जाएगा। अब आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
UP Gehu Kharid   FORM
  •  नीचे दिए गए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  • अब रबी फसल के लिए किसान पंजीकरण पत्र खुल जाएगा इस पंजीकरण में पूछे गए सभी जानकारी जैसे किसान का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पिता/ पति का नाम, तहसील, जनपद, आदि जैसी जानकारी को भरें।
यूपी गेहूं खरीद योजना
  • अब नीचे दिए गए पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी पंजीकरण करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

Up Gehu Kharid मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा|
  • इस होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको Mobile App Download करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होने शुरू हो जाएगी|
  • डाउनलोड प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा|
  • सरकार आप आसानी से अपने डिवाइस में मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं|

किसान पंजीकरण फॉर्म प्रिंट

  • उत्तर प्रदेश के जिन किसानों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा है उस रसीद का प्रिंट आसानी से निकलवा सकते हैं|
  • प्रिंट निकालने के लिए आपको पंजीकरण प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • पंजीकरण प्रिंट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खोलकर आएगा|
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर कैप्चा कोड डालना होगा|
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद आपको आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करने के बाद पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रपत्र खुलकर आ जाएगा जिसको आप आसानी से प्रिंट या सेव कर सकते हैं|

Leave a Comment