बिहार फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म : Bihar Free Laptop Yojana Online Apply

बिहार फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन | Bihar Free Leptop yojana Online Apply | बिहार मुफ्त लेपटॉप योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Free Leptop yojana Form – देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान की गई है। लेकिन इस संकट के समय कुछ ऐसे छात्र भी थे जो ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रहे। क्योंकि उनके पास शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध नहीं थे और इस कारण उन्हें अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ना पड़ा। इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार ने अपने राज्य में बिहार लैपटॉप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा राज्य के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar laptop Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे-इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। अगर आप बिहार लैपटॉप स्कीम का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हमारा यह लेख आपको इस योजना का लाभ उठाते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेगा।

Bihar Laptop Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध करवाने के लिए बिहार लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम 75% एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करने जरूरी है। सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश में Bihar Laptop Yojana 2022 का लाभ केवल सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत  छात्र छात्राओं को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना के द्वारा 30 लाख से भी अधिक लैपटॉप बांटे जाएंगे।सरकारी स्कूलों में रेगुलर एवं प्राइवेट दोनों माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। इसके अलावा सफलतापूर्वक कौशल युवा प्रोग्राम को पास कर लेने वाले छात्र भी इस योजना के तहत लैपटॉप प्राप्त करने के पात्र हैं। यह योजना राज्य में विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।

बिहार लैपटॉप योजना का उद्देश्य

Bihar Laptop Yojana 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार के विद्यार्थियों को लैपटॉप मुहैया करवाना है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देगी। जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षित दर में वृद्धि होगी और राज्य शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत होगा। अब बिहार के छात्र-छात्राएं भी इस योजना के माध्यम से डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ सकेंगे जिससे उनका विकास होगा। यह योजना राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Key Highlights Of Bihar Laptop Yojana 2022

योजना का नाम बिहार लैपटॉप योजना
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार के 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी
उद्देश्य लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता ₹25000
साल 2022
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

 बिहार लैपटॉप योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा बिहार लैपटॉप योजना को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹25000 की होगी।
  • Bihar Laptop Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है और सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
  • प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • लगभग 30 लाख से भी अधिक लैपटॉप इस योजना के माध्यम से बांटे जाएंगे।
  • सरकारी विद्यालयों में रेगुलर एवं प्राइवेट दोनों माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सफलतापूर्वक कौशल युवा प्रोग्राम को पास कर लेने वाले छात्र भी इस योजना के तहत लैपटॉप प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह योजना राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देगी। जिससे राज्य में अशिक्षित दर में कमी आएगी।

बिहार लैपटॉप योजना के तहत पात्रता

  • आवेदन कर्ताओं को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक छात्र द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल बिहार के माध्यम से 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • जिन विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के अंक द्वारा मैट्रिक लिस्ट में नाम आया है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्राइवेट एवं रेगुलर दोनों माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • कौशल युवा प्रोग्राम पास कर लेने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • आवेदक छात्र का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करता हो।
  • आवेदक परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या इससे कम की होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बिहार लैपटॉप योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

bihar-laptop-yojana-768x381 1

bihar-laptop-yojana

  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक देना है।
  • अब आपको लॉगइन करना है।
  • इसके बाद आपको बिहार लैपटॉप योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप बिहार लैपटॉप योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन सेक्शन में जाना है।
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप लॉगइन कर सकते हैं।

डिपार्टमेंट लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डिपार्मेंट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

bihar-laptop-yojana

  • अब आपको अपनी एंप्लोई आईडी, पासवर्ड एवं ओटीपी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डिपार्टमेंट लॉगिन कर सकते हैं।

डीआरसीसी लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको DRCC लॉगिन  के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करनी है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डीआरसीसी लॉगिन कर सकते हैं।

अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

bihar-laptop-yojana

  • इसके बाद आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है।
  • अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अपना फीडबैक एवं ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक एंड ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

bihar-laptop-yojana          

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, डिस्ट्रिक्ट, मैसेज आदि दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप फीडबैक एवं ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डाउनलोड मोबाइल ऐप  के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

bihar-laptop-yojana

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

bihar-laptop-yojana-

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।

Leave a Comment