New UP Ration Card List 2024 – उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची

राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। जिसके माध्यम से लोग खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, गेहूं, चीनी, केरोसिन आदि रियायती दरों पर राशन की दुकानों से खरीद सकते हैं। राशन कार्ड के माध्यम से कई केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। राशन कार्ड को पहचान के प्रमाण के रूप में भी कई जगह इस्तेमाल किया जाता है। राशन कार्ड को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया। जो कि एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय राशन कार्ड है।  इन तीनों राशन कार्ड के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। कृपया हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

New UP Ration Card

Table of Contents

यूपी राशन कार्ड के प्रकार

यूपी सरकार ने राशन कार्ड को तीन प्रकार में विभाजित किया है जो कि कुछ इस प्रकार है।

बीपीएल राशन कार्ड: यह राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को प्रतिमाह 25 किलो तक का अनाज रियायती दरों पर प्रदान किया जाता है। बीपीएल राशन कार्ड पाने के लिए आप की वार्षिक आय ₹10000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 राशन कार्ड सूची

एपीएल राशन कार्ड: यह राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं। गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को प्रतिमाह 15 किलो तक का अनाज रियायती दरों पर प्रदान किया जाता है। एपीएल राशन कार्ड पाने के लिए आप की वार्षिक आय ₹100000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अंत्योदय राशन कार्ड: यह राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है जो बहुत ज्यादा गरीब हैं और उनकी कोई स्थिर आए नहीं है। अंत्योदय राशन कार्ड में आने वाले परिवारों को प्रतिमा 35 किलो तक का राशन रियायती दरों पर दिया जाता है।

UP Ration Card Yojana Objective (उद्देश्य)

UP राशन कार्ड लिस्ट का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी आवेदक जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम देख सकें।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी करने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिससे उनके समय की भी बचत होगी और उन्हें कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

UP Ration Card Yojana Key Highlights

आर्टिकल किसके बारे में है?यूपी राशन कार्ड लिस्ट
किसने लांच किया?उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यसभी आवेदकों को राशन कार्ड सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

यूपी राशन कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं

  • UP Ration List ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर होने से आवेदक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं।
  • राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन होने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिससे उनके समय की भी बचत होगी और उन्हें कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
  • कार्ड कई जगहों पर पहचान के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • UP राशन कार्ड लिस्टt कई सारी राज्य सरकार तथा केंद्रीय सरकार की योजनाओं में एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता
  • राशन कार्ड के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाता।
  • कार्ड के माध्यम से लोग खाद्य पदार्थ रियायती दरो पर खरीद सकते हैं।
  • राशन कार्ड का उपयोग स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए भी किया जाता है।
  • राशन कार्ड को लोगों की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 3 पार्ट्स में विभाजित किया गया है।
  • बीपीएल श्रेणी के राशन कार्ड होल्डर को सरकारी नौकरियों में छूट दी जाती है तथा उनके बच्चों को स्कूल में छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।

राशन कार्ड योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थों का मूल्य

  • Wheat- Rs.2 per kg
  • Rice- Rs.3 per kg
  • Sugar- Rs.13.50 per kg

UP Ration Card Data 2024

Total Antodaya card4091279
Total Antodaya Beneficiary12837114
Total eligible household cards31710750
Total eligible household beneficiary125983531

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई अपडेट

राज्य में लोक डाउन का सामना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंत्योदय राशन कार्ड निर्माण श्रमिकों मनरेगा कार्ड धारकों आदि के साथ श्रमिकों के 1.65 करोड़ परिवारों को 1 महीने के लिए मुफ्त में 15 किलो चावल और 20 किलो गेहूं प्रदान करने की घोषणा की है वितरण की आधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बचे हुए खाद्यान्न को जल्द ही वितरित किया जाएगा राज्य के जो गरीब लोग सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी राशन कार्ड के द्वारा सुविधाएं अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो राशन कार्ड बनवा सकते हैं|

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा|
  • या फिर आप खाद्य विभाग के नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय से भी राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे आधार कार्ड मोबाइल नंबर आदि को सही ढंग से भरना होगा|
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा|
  • सभी जरूरी दस्तावेजों का आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करने के बाद आवेदन फॉर्म को अपने क्षेत्रीय खाद्य विभाग के कार्यालय के अधिकारी के पास जमा करना होगा|
  • इस प्रकार उत्तर प्रदेश के निवासी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Uttar Pradesh Ration Card 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी राशन कार्ड योजना 2023 के लिए सभी पात्रता मानदंड की जांच करनी होगी|
  • और सभी दस्तावेजों को विशेष प्रकार से 1:00 तक करना होगा क्योंकि सरकार ने राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्रक्रिया को अपडेट कर दिया है|
  • यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए क्षेत्रीय जन सेवा केंद्र में जाए|
  • इसके बाद CSC के एजेंट के पास अपने सभी दस्तावेजों को जमा कर दें|
  • CSC एजेंट दस्तावेजों के माध्यम से आपका आवेदन फॉर्म भर देगा|
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म उत्तर प्रदेश के खाद्य विभाग में भेज दिया जाएगा|
  • खाद्य विभाग कार्यालय के अधिकारी सभी दस्तावेजों तथा आवेदन फॉर्म का सत्यापन करने के बाद आपका आवेदन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा|
  • आवेदन पत्र देने के बाद आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा|
  • इस प्रकार आप यूपी राशन कार्ड 2023 के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

राशन कार्ड देखने की प्रक्रिया

राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

 राशन कार्ड सूची
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर आपको एन एफ एस ए के विकल्प को ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प को सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी राशन कार्ड की जिलेवार सूची खुलकर आजाएगी।
 राशन कार्ड सूची
  • आप अपने क्षेत्र के विलय के अनुसार अपने जिले के विकल्प पर क्लिक करिए।
  • अब आपके सामने एक नया विवरण खुलकर आएगा  जिसमें आपको शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार राशन कार्ड एनएफएसए की पात्रता सूची पर क्लिक करना होगा।
राशन कार्ड सूची
  • आपके सामने राशन देने वाले दुकानदारों की सूची खुलकर आ जाएगी। इसमें से आपको अपने राशन देने वाले दुकानदार का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने उस राशन की दुकान पर पंजीकृत सभी उम्मीदवारों का नाम खुलकर आ जाएगा।
  • आप सूची में अपना नाम खोज सकते हैं और यदि आपको अपना नाम ढूंढने के बाद अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी देखना है तो आप उमीदवार के नाम के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं फिर आपके सामने आपके परिवार के सभी लोगों का नाम खुलकर आ जाएगा।
Ration Card List
  • इस प्रकार आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है।

एनएफएसए पात्रता सूची में अपना नाम खोजे

सूचि में नाम खोजने की दो विधियां निम्नलिखित है

राशन कार्ड संख्या से

  • सर्वप्रथम आपको खाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर आपको एनएफएसए की पात्रता सूची में खोजे के विकल्प ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड
  • अब आपको इस पेज पर पात्रता की सूची की जांच कार्ड संख्या से विकल्प पर क्लिक करना होगा।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड
Ration Card List
  • एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमें आपको अपने राशन कार्ड की संख्या भरनी होगी और इसी के साथ आपको कैप्तचा कोड भरना होगा। अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पात्रता की सूची खुलकर आ जाएगी।

अन्य विवरण से

  • सर्वप्रथम आपको खाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर आपको एनएफएसए की पात्रता सूची में खोजे के विकल्प ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर पात्रता की सूची की जांच अन्य विवरण से विकल्प पर क्लिक करना होगा।
New UP
  • अब एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि जिला, क्षेत्र, विकासखंड आदि भरना होगा और सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पात्रता की सूची खुलकर आ जाएगी।

प्रवासी मज़दूरों की पात्रता सूची

  • आपके सामने एक पेज खुल जायगा, इस पेज पर राज्य के सभी जिलों की सूची दिखेगी, आपको अपने जिले पर क्लिक करना है|
  • आपको अपने ग्राम अपने शहर को चयन करना है|
  • फिर अपनी ग्राम पंचायत को चयन करना है|
  • अब आपके सामने आपकी पंचाट में जितनी राशन की दुकान है उसका नाम दिखाई देगा|
  • अब आपको उस दुकान की संख्या पर क्लिक करना है जो आपके राशन कार्ड में लिखी होगी अर्थात जहाँ से आपका राशन आता है|
  • आपके सामने प्रवासी मजदूरों की सूची खुलकर आ जायगी अब आप उसमे अपने नाम की जाँच कर सकते है|

शिकायतों का मंडल / जिलावार विवरण देखे

ration card jilewar vivran
  • आपके सामने एक पेज खुल जायगा आपको अपनी शाखा पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपने जिले का विवरण दिखाई दे जायगा|

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची

dharak list
  • अब आपके एक पेज खुलकर आ जायगा|
  • इस पेज पर मांगी गयी सभी साधारण जानकारी को भरने के बाद आपके सामने राशन कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जायगी|
  • अब आप राशन कार्ड धारकों की सूची की जाँच कर सकते हो|

शिकायत दर्ज करे

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत प्रेक्षित करे विकल्प पर क्लिक करना है|
  • एक नया पेज खुलकर आ जायगा शिकायत दर्ज करें | Register Complaint विकल्प पर क्लिक करे|
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायगा|
  • इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर इत्यादि भरें|
  • अब आपके सामने शिकायत दर्ज करे विंडो खुल जायगी वह आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है|

Helpline Number

  • यदि आपको राशन कार्ड से जुड़ी किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आप और कोई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं जो 18001800150 और 1967 है।

मुख्य लिंक

राशन कार्ड पात्रता सूची        यहा किलक करे
अधिकारिक वेबसाइड यहा किलक करे
State Govt. Scheme Click Here
Central Govt. Scheme Click here

Leave a Comment