UP Pension Yojana List 2023 यूपी पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया, Uttar Pradesh Pension Yojana Apply online, Online Registration उत्तर प्रदेश पेंशन योजना स्टेटस ऑनलाइन चेक
उत्तर प्रदेश (भारत) : केंद्र और राज्य सरकार देशवासियों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन करती है। सरकार का इन योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हम देशवासियों का विकास करना और हमें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकारी योजनाओं से हमें अधिक लाभ प्राप्त होता है। हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो परेशानियों से गुजर रहे हैं और उन्हें सहारा देने वाला कोई नहीं है। इन सब लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने उत्तर प्रदेश पेंशन योजना 2023 का शुभारंभ किया है। यूपी पेंशन योजना 2023 के तहत वृद्ध, विधवा महिलाएं, और विकलांग लोगों को आर्थिक सहायता, पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
आज हम आपको इस लेख के द्वारा UP Pension Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड और आवेदन करने की प्रक्रिया | कृपया आप इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।
UP Pension Yojana 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा शुरू की गई यूपी पेंशन योजना 2023 उत्तर प्रदेश राज्य के ज़रूरत मंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के तहत वृद्ध लोगों को प्रति माह 800 रुपये, विधवा महिलाओं को प्रति माह 500 रुपये, और विकलांग व्यक्ति को भी 500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे। सरकार इस यूपी पेंशन योजना से जरूरतमंदों की सहायता करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी। आर्थिक सहायता करके सरकार उनकी समस्याओं को दूर करेगी।
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना
Uttar Pradesh Pension Scheme Overview
योजना का नाम | Uttar Pradesh Pension Scheme 2023 |
योजना का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश की गई | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
श्रेणी | सरकारी पेंशन योजना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के वृद्ध, विधवा महिला, और विकलांग लोग |
उद्देश्य | पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
साल | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx |
UP Pension Yojana Objective (उद्देश्य)
यूपी पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत वृद्ध लोगों को प्रति माह 800 रुपये, विधवा महिलाओं को प्रति माह 500 रुपये, और विकलांग व्यक्ति को भी 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। UP Pension Scheme से यह लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
यूपी पेंशन योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश पेंशन स्कीम 2023 की शुरुआत की गई है।
- यूपी पेंशन स्कीम के तहत सरकार केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगी।
- उत्तर प्रदेश पेंशन स्कीम 2023 के तहत वृद्ध लोगों को प्रति माह 800 रुपये, विधवा महिलाओं को प्रति माह 500 रुपये, और विकलांग व्यक्ति को 500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
- UP Pension Yojana से सरकार 56 लाख नागरिकों की सहायता कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
- अगर आप उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी है तो आप जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- UP Pension Scheme से प्रदेश के सभी लाभार्थियों को जीवन व्यापन करने में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के तीन प्रकार
यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना
उत्तर प्रदेश में ऐसे कई नागरिक है जो बूढे है और वह दूसरों पर निर्भर है। उन्हें सहारा देने वाला कोई नहीं है। इसीलिए सरकार ने यूपी वृद्ध अवस्था पेंशन योजना बूढ़े लोगों के लिए शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को हर महीने 800 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
Uttar Pradesh विधवा पेंशन योजना
प्रदेश में ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पति का देहांत हो गया है और उन्हें विधवाओं के लिए सरकार ने विधवा पेंशन योजना का संचालन किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार विधवाओं को ₹500 की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इस योजनाओं से विधवा महिलाओं का कल्याण होगा और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना
यह योजना उत्तर प्रदेश में रहने वाले विकलांग नागरिकों के लिए शुरू की गई है। जो नागरिक 40% विकलांगता का शिकार है उसे इस योजना के तहत ₹500 हर महीने प्रदान किए जाएंगे। लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक के पास 40% विकलांगता का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
UP Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
सरकार द्वारा किसी भी योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मापदंड को पूरा करना पड़ता है। इसी प्रकार Uttar Pradesh Pension Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
- Uttar Pradesh Pension Scheme का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक जो गरीबी रेखा से नीचे है केवल वही से योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- U.P Pension Scheme 2023 के लिए आवेदक के पास बीपीएल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदक की जाति समाज के पिछड़े वर्ग से होनी चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का होना चाहिए।
Uttar Pradesh Pension Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाणपत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- बैंक पास बुक
- आय प्रमाण पत्र
- B.P.L प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
UP Pension Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको एकीकृतसामाजिकपेंशनपोर्टलकी आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
- उसके बाद होमपेज पर आपको वृद्ध अवस्था पेंशन, निरीक्षित महिला पेंशन, दिव्यांगता पेंशन के विकल्प दिखाई देंगे।
- आप अपनी जरूरत के अनुसार अपने मनचाहे विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा उस पेज पर आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपको आवेदन पत्र मिलेंगे। आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, बैंक विवरण, आय विवरण, आदि भरना होगा।
- सभी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब नीचे दिए गए submit के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी यूपी पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।