यूपी विवाह पंजीकरण 2023 ऑनलाइन आवेदन UP Marriage Registration Panjikaran Online

UP Marriage Registration: शादी 2 लोगों को एक बंधन में जोड़ने का एक पवित्र रिश्ता होता है। विवाह एक धार्मिक संबंध है। इस बंधन में बंधकर उन्हे धार्मिक एवं सामाजिक तौर पर मान्यता मिलती है। लेकिन अब कानूनी तौर पर भी शादी को मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है। क्योंकि शादी होने के बाद विवाहित जोड़े को स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 और हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। और कानूनी तौर पर इस मान्यता को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन विभाग पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके लिए आप स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी एक शादीशुदा पक्ष है और आपने अभी तक अपना मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है। तो यह आर्टिकल आपके लिए कारगर साबित होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Marriage Registration से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर अपना मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकें।

 UP Vivah Anudan Yojana 

UP Marriage Registration 2023

UP Marriage Registration

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश हिंदू विवाह पंजीकरण नियमावली को संशोधित पर उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली 2017 कर दिया है। राज्य के सभी वर्गों के नागरिकों को विवाह पंजीकरण करना अनिवार्य है। क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसे कानूनी तौर पर मान्यता मिलना आवश्यक है। क्योंकि शादी के बाद इसका उपयोग बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने पासपोर्ट बनवाने, ज्वाइन प्रॉपर्टी लेने आदि अनेक कार्यों में शादी का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण ऑनलाइन होने से अब राज्य के सभी नागरिक स्वयं ही स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर अपना विवाह पंजीकरण आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए विवाहित जोड़े को अपना पूरा विवरण दर्ज कर सभी दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। राज्य के सभी नागरिकों तक विवाह प्रमाण पत्र से जुड़ी सुविधाओं को इस पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना

Uttar Pradesh Marriage Registration 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामयूपी विवाह पंजीकरण  
विभागस्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्यसभी विवाहित जोड़ों का पंजीकरण कराना  
राज्यउत्तर प्रदेश  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action  

यूपी विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

UP Samuhik Vivah Yojana

  • आवेदन पत्र को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में भरना अनिवार्य है।
  • यूपी विवाह पंजीकरण करने के लिए दोनों पक्षों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। और यदि एक पक्ष विदेश में है तो उसका पासपोर्ट होना आवश्यक है।
  • विवाहित जोड़े को यूपी विवाह पंजीकरण करने के लिए पते का स्थान एवं स्थिति अंकित करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र में निवास का पता वही भरना होगा जो प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना है।
  • ओटीपी बेस पर विवाहित जोड़े का आधार पर दर्ज करने के लिए मोबाइल से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से सुरक्षित करने के उपरांत आपको आवेदन पत्र संख्या एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसे आप को सुरक्षित रखना होगा।
  • विवाहित जोड़े सहित दो गवाहों के पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, व शपथ पत्र की क्लियर फोटो कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • भुगतान करने के बाद भुगतान रसीद का प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • ऑनलाइन भुगतान करने के बाद विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र स्वजनित तैयार हो जाएगा।
  • विवाहित जोड़े को शपथ पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है।

UP Online Marriage Registration के लाभ

  • यूपी विवाह पंजीकरण के माध्यम से ही पति-पत्नी को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होती है।
  • यह एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसका उपयोग आप अन्य दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर आप कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर पति पत्नी होने का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
  • अब उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से अपना विवाह प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
  • यूपी मैरिज रजिस्ट्रेशन के माध्यम से विवाहित जोड़े कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • आप विवाह प्रमाण पत्र का उपयोग बैंक में जॉइंट अकाउंट एवं पासवर्ड बनवाने के लिए कर सकते हैं।
  • और विवाह प्रमाण पत्र का उपयोग आप संपत्ति में जॉइंट रजिस्ट्री के लिए भी कर सकता है।

यूपी विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पति-पत्नी का आधार कार्ड
  • शादी का कार्ड
  • शादी की एक जॉइंट फोटो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र 
  • एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड पासपोर्ट आदि

UP Online Marriage Registration विवाह पंजीकरण कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP Marriage Registration Home page
  • होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवा के सेक्शन में जाकर विवाह पंजीकरण आवेदन करें पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Marriage Registration
  • इस पेज पर आपको नवीन आवेदन प्रपत्र भरे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने UP Merriage Registration का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Marriage Registration
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे पति का विवरण, पत्नी का विवरण, विवाह स्थल, पंजीकरण कार्यालय का चयन, निवास का पता आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे की और सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं फोटो को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आपकी यूपी विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी विवाह पंजीकरण सत्यापन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Vivah Panjikaran
  • होम पेज पर आपको विवाह पंजीकरण के सेक्शन में जाकर विवाह पंजीकरण सत्यापन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने विवाह पंजीकरण सत्यापन का पेज खुल जाएगा।
Uttar Pradesh Vivah Registration
  • इस पेज पर आपको प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या और आवेदन संख्या, विवाह का दिनांक एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने विवाह पंजीकरण सत्यापन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस प्रकार आप यूपी विवाह पंजीकरण सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

FAQ Questions

उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण आवेदन 2023 कैसे करें?

उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम तथा ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है|

Uttar Pradesh विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन माध्यम से कहां आवेदन करना होगा?

नवविवाहित जोड़ा अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय से विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं|

यूपी विवाह पंजीकरण आवेदन करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट क्या है?

यूपी विवाह पंजीकरण ऑनलाइन वेबसाइट  igrsup.gov.in/igrsup.

UP Vivah पंजीकरण आवेदन शुल्क कितना है?

यूपी विवाह पंजीकरण आवेदन शुल्क ५० है|

Leave a Comment