UP Free Cycle Yojana 2023 Online Registration यूपी फ्री साइकिल योजना Form Pdf Download फ्री साइकिल योजना ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक और मजदूरों को लाभान्वित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम यूपी फ्री साइकिल योजना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के मजदूरों एवं श्रमिकों को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के श्रमिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Free Cycle Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि ताकि आप भी इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
Table of Contents
उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना 2023
Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Cycle Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिकों और मजदूरों के लिए शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री साइकिल योजना के माध्यम से राज्य के गरीब श्रमिकों को मुफ्त साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी। यूपी में अधिकतर श्रमिक ऐसे है। जिन्हें अपने कार्य स्थल पर जाने के लिए काफी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। जिस कारण उन्हें पैदल या रिक्शे से जाना पड़ता है। इन श्रमिकों की परेशानी की देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों और मजदूरों को मुफ्त साइकिल या 3000 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्तर फ्री साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा 4 लाख साइकिले वितरित करने का फैसला किया गया है। अब श्रमिक यूपी फ्री साइकिल योजना के तहत साइकिल प्राप्त कर अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
UP Free Cycle Yojana 2023 Key Highlighs
योजना का नाम | UP Free Cycle Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
उद्देश्य | निर्माण कामगारो को मुफ्त साइकिल प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक/मजदूर |
लाभ | साइकिल खरीदने हेतु 3000 रूपए की धनराशि |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbocw.in/StaticPages/ |
Free Cycle Yojana 2023 के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई यूपी फ्री साइकिल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक और मजदूरों को साइकिल या 3000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ताकि श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए किन्ही भी मुसीबतों का सामना ना करना पड़े। अब राज्य के श्रमिक और मजदूरों को अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए पैदल या ऑटो रिक्शा में पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। यूपी फ्री साइकिल योजना राज्य के श्रमिकों के लिए कारगर साबित होगी।
एक्टिव श्रमिकों के बच्चों को भी मिलेगा लाभ
UP Free Cycle Yojana के अंतर्गत 1,65,000 श्रमिक पंजीकृत है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री साइकिल योजना की सूची जारी की गई है। इस सूची में राज्य के 1,14,645 श्रमिक ही एक्टिव है। श्रमिकों को किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक विभाग में एक्टिव होना अनिवार्य है। मतलब नियमित रूप से अंशदान होना चाहिए। बिना अंशदान वाले नागरिकों को यूपी फ्री साइकिल योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। यूपी फ्री साइकिल योजना का लाभ संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ कक्षा 9वीं, 10वीं 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
UP Free Cycle Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- यूपी फ्री साइकिल योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।
- इस योजना का लाभ राज्य के गरीब एवं श्रमिक मजदूरों को प्रदान किया जाएगा।
- श्रमिक मजदूर साइकिल प्राप्त कर अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
- इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिकों और मजदूरों के लिए शुरू किया गया है।
- राज्य के श्रमिकों को साइकिल खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 रुपए की धनराशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाएगी।
- किसी भी सरकारी कर्मचारी को यूपी साइकिल योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
- सरकार द्वारा यूपी फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत अब तक 4 लाख से अधिक साइकिल निवारण किया गया है।
- UP Free Cycle Yojana प्राप्त करने के लिए श्रमिक मजदूर को कम से कम 6 माह के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- अब राज्य के श्रमिक और मजदूरों को अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए पैदल या ऑटो रिक्शा में पैसे खर्च नहीं करनी पड़ेगे।
उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना का लाभ केवल श्रमिक मजदूर व्यक्ति को ही प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- श्रमिक मजदूरों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 6 माह से पंजीकृत होना चाहिए।
- निशुल्क साइकिल योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी को प्रदान नहीं किया जाएगा।
- यदि आवेदक के पास पहले से ही साइकिल है। तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।
- इस योजना के तहत आवेदक को यह प्रमाण पत्र देना होगा। कि उसका कार्यस्थल उसके घर से काफी दूर हैं।
UP Free Cycle Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- BPL राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- पंजीकृत निर्माण श्रमिक की छायाप्रति

Uttar Pradesh Free Cycle Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा
- आपको उस पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह फॉर्म संबंधित विभाग में जाकर जमा करना होगा।
- विभाग द्वारा फॉर्म के सत्यापित किए जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- यदि आप इस योजना के लिए पात्र होंगे। तो आप को सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।