ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

Shramik Kanyadan Yojana:जैसा कि आप सभी जानते हैं की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हम देशवासियों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं का संचालन कर सरकार नागरिकों का सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण करती है। सरकार नागरिकों का विकास के साथ देश का विकास भी करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की कन्याओं की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

आज हम आपको इस लेख के द्वारा उत्तर प्रदेश Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह आर्थिक सहायता 51 हजार रुपये की होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस योजना के माध्यम से 769 श्रमिकों की बालिकाओं का विवाह करवाया है।  Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के कारण श्रमिकों के परिवार की बेटियां अविवाहित नहीं रहेंगी और ना ही वह अपने परिवार पर बोझ बनेंगी। अब श्रमिकों को अपनी बेटी के विवाह के समय क्षण लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इस योजना में 1 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए गए है।

UP Mahila Samarthya Yojana

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023 Key Highlights  

योजना का नामज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना
किसके द्वारा पेश की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
किसके द्वारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के श्रमिक एवं मजदूर
उद्देश्य बालिका के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.skpuplabour.in/

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश कि सरकार द्वारा शुरू की गई Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana को शुरू करने का उद्देश्य श्रमिकों की कन्याओं के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिसे की श्रमिक अपनी बेटी की शादी में खर्च कर सकेंगे। इस योजना के संचालन से श्रमिक अपनी बेटी की शादी कर सकेंगे और उन्हें किसी भी प्रकार का ऋण लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के श्रमिक या मज़दूर हैं और अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं तो आप ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत पहुंचाया गया लाभ

वर्ष  लाभार्थी  रुपए प्रदान किए गए
2017-18240 लाभार्थियों को36 लाख रुपये
2018-19164लाभार्थियों को24.60 लाख रुपये
2019-20154 लाभार्थियों को23.10 लाख रुपये
2020-2174 लाभार्थियों को11.10 लाख रुपये
2021-22137 लाभार्थियों को50 लाख रुपये

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 
  • यह आर्थिक सहायता 51 हजार रुपये की होगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस योजना के माध्यम से 769 श्रमिकों की बालिकाओं का विवाह करवाया है। 
  • Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के कारण श्रमिकों के परिवार की बेटियां अविवाहित नहीं रहेंगी और ना ही वह अपने परिवार पर बोझ बनेंगी।
  • अब श्रमिकों को अपनी बेटी के विवाह के समय क्षण लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इस योजना में 1 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए गए है।

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिये आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana का लाभ केवल उन्हीं कन्याओं को दिया जाएगा जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक है और वर की आयु 21 वर्ष या अधिक है।
  • सरकार इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ही देगी।
  • आवेदक श्रमिक या मजदूर होना चाहिए।
  • श्रमिक की मासिक वेतन 15 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के लिए आवेदन केवल कन्या के विवाह की तिथि से 3 माह पूर्व तथा 1 वर्ष उपरांत ही किया जा सकता है।
  • श्रमिक की केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिक कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शादी के कार्ड की छायाप्रति
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट https://www.skpuplabour.in/ पर जाना होगा।
Shramik Kanyadan Yojana
  • अब होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको न्यू यूज़र रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana Login
  • आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा जिसमें पंजीकरण फार्म होगा।
  • इस पंजीकरण फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ईमेल आईडी, पासवर्ड को दर्ज करें।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना यूज़र नेम एवं पासवर्ड दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
  • अब अपनी मनचाही योजना का चयन करें।
  • अगले पेज पर पूछे गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म को प्रिंट करवा ले।
  • अब आपको आवेदन की प्रति को शिक्षण संस्थान तथा कारखाना/प्रतिष्ठान से सत्यापन करवाना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करके योजना के आवेदन विवरण पर क्लिक करके सत्यापित प्रति की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • अब आपकी Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको विभागीय लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना यूज़र नेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana
  • अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना यूज़र नेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana Login
  • अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको एडमिन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना यूज़र नेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
 Shramik Kanyadan Yojana
  • अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

संपर्क सूत्र

श्री अनिल कुमार (आई.ए.एस)

श्रम कल्याण आयुक्त,उ०प्र०   

Helpline Number : 0512-2219001

Email ID : labourcom@nic.in

Leave a Comment