सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की जाती हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के हित के लिए एक नई योजना शुरू की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना (Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022) है जैसे कि आप सभी जानते ही होंगे की किसान खेत में काम करते हुए व अन्य किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा किसानों के पीड़ित होने पर या उनकी मृत्यु होने पर मुआवजा प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी इस योजना में अपना आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Table of Contents
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा उन सभी किसानों के परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिनकी दुर्घटना मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके आश्रित परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे सभी परिवारों को राज्य सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान करेगी। साथ ही 60% विकलांग किसानों को सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के 2 लाख किसानों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के आरंभ हेतु सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान शामिल होगे व इस योजना में वह किसान भी शामिल होगे। जिनके पास अपनी खुद की भूमि नहीं है।

Key Highlights Of Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना |
योजना की घोषणा | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
उद्देश्य | किसान के परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2022 |
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2022 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी दुर्घटना के कारण यदि किसान की मृत्यु हो जाती है। या कोई गंभीर दुर्घटना हो जाती है। तो आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु सरकार द्वारा ऐसे परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। किसी किसान की खेती के दौरान यदि मृत्यु हो जाती है। या विकलांग हो जाते हैं तो उन्हें 5 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ताकि किसान के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके और वह अपना भरण-पोषण कर सके।
प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य कारणों से होने वाली दुर्घटनाएं
- बिजली गिरने से
- आग के जलने से
- वृक्ष के गिरने से
- बाढ़ में बह जाने से
- भूस्खलन के कारण
- बिजली के करंट लगने से
- जीव जंतु के काटने से
- लूटपाट में हुई हत्या से
- आतंकवादी हमला
- मारपीट में हुई दुर्घटना
- चंबल में गिरने के कारण
- मकान के नीचे दबने से
- यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022 में दी जाने वाली मुआवजा धनराशि
- स्थाई दिव्यांगता होने पर – 3 लाख का मुआवजा
- एक हाथ तथा एक पैर की क्षति होने पर – 5 लाख का मुआवजा
- दोनों हाथ एवं दोनों पैर की क्षति होने पर – 5 लाख का मुआवजा
- दुर्घटना में मृत्यु होने पर या पूर्ण शारीरिक अक्षमता होने पर – 5 लाख का मुआवजा
- एक आंख एक पैर अथवा एक हाथ की क्षति होने पर – 2 से 3 लाख का मुआवजा
- ऐसी स्थाई विकलांगता जो 25% से अधिक है लेकिन 50% से कम होने पर – 1 से 2 लाख का मुआवजा
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान शामिल होगे व इस योजना में वह किसान भी शामिल होगे। जिनके पास अपनी खुद की भूमि नहीं है।
- यदि किसी कार्य के दौरान किसान की मृत्यु हो जाती है। तो उसके परिवार को 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदक किसान की मृत्यु के 45 दिन के भीतर आवेदक के परिवार को योजना का लाभ हेतु आवेदन करना होगा। जिसके बाद उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ 2 करोड़ किसानों को प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के लिए 600 करोड़ रूपए का बजट पेश किया गया है।
- किसानों की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत उन्हीं किसानों के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिनकी मृत्यु या विकलांगता के शिकार 14 सितंबर 2019 के बाद हुए है।
बजट 2022 में कृषि हेतु किए गए ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में अपना पांचवा बजट पेश किया है जिसमें योगी जी ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से संबंधित कुछ मुख्य ऐलान किए हैं जो निम्न प्रकार है।
- सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का ऐलान किया गया है।
- कृषक दुर्घटना योजना हेतु 600 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।
- ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया है।
- खेती को आधुनिक किया जाएगा जिससे निर्यात में बढ़ोतरी होगी।
- सरकार द्वारा कृषि की आधुनिक संरचना को बेहतर बनाने का ऐलान किया गया है।
- कृषि स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिए जाने की घोषणा की गई है।
- मृतक किसान के परिवार को 5 लाख रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत 14 सितंबर 2019 के बाद दुर्घटना के शिकार हुए
- किसानों के परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक किसान के पास अपना बैंक का खाता होना चाहिए ।
- इस योजना के लाभ 60% या उससे अधिक विकलांगता से पीड़ित हुए किसान पात्र होगे।
- वह किसान जिनके पास अपनी कृषि भूमि नहीं है और वह बटाई या किराए की खेती का कार्य करते हैं। वह किसान भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कृषि भूमि के दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसान की मृत्यु के 45 दिन के भीतर ही किसान के परिवार को जिला कलेक्टर के पास जाकर आवेदन पत्र लिख कर देना होगा। आवेदन पत्र में घटना का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। आवेदन पत्र को कुछ समय के लिए तहसील में जमा किया जाएगा। जिसके पश्चात जिला अधिकारियों द्वारा घटना और दस्तावेज की जांच पड़ताल की जाएगी। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद सत्यापित की जाएगी और जिलाधिकारी द्वारा किसान या किसान के परिवार को मुआवजा धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
जो भी इच्छुक किसान प्रधानमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ लेना चाहते है। तो उसके लिए पहले आपको आवेदन करना होगा। लेकिन हम आप को बता दे की सरकार द्वारा अभी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गयी है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जायगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।