Kisan Sarvahit Bima Yojana Apply Online Mukhyamantri Kisan And Sarvahit Bima Yojana Application Form उत्तर प्रदेश किसान एवं सर्वहित बीमा योजना|
राज्य के नागरिकों के हित के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। जिससे उनके जीवन में सुधार आता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा भी एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना (Mukhyamantri Kisan And Sarvahit Bima Yojana) है। यह योजना किसानों के हित के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सभी किसानों को दुर्घटना होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। और यदि कोई किसान किसी कारणवश विकलांगता का शिकार हो जाता है। तो उसे भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं। और मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।
UP Kisan Karz Rahat Yojana 2022
Mukhyamantri Kisan Sarvahit Bima Yojana
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है। इस योजना के तहत यदि किसी किसान को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। तो ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा उस किसान को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानों को पहले अपना पंजीकरण मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना में कराना होगा। राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना के माध्यम से 2.50 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। और किसानों के इलाज के लिए इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 56 निजी अस्पतालों, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों का चयन किया है। इस योजना के अंतर्गत किसान इन अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। और यदि किसान इन अस्पतालों के अलावा कहीं और अपना इलाज कराते हैं। तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यूपी किसान सम्मान निधि योजना आवेदन
Mukhyamantri Kisan And Servhit Bima Yojana 2022 Key Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना |
आरंभ की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
उद्देश्य | वृत्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान और कमजोर वर्ग के लोग |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://balrampur.nic.in/ |
मुख्यमंत्री किसान एंड सर्वहित बीमा योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को दुर्घटना के समय कवर बीमा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आकस्मित दुर्घटना जैसी स्थितियों के लिए मुफ्त इलाज हेतु बीमा कवर उपलब्ध कराए जाएगा। सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के माध्यम से 2.50 लाख से 5 लाख रूपए तक का बीमा उपलब्ध कराए जाएगा। मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से किसान अपना इलाज निशुल्क करा सकेंगे और उन्हें किसी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Kisan And Servhit Bima Yojana के लाभ
- उत्तर प्रदेश किसान सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभार्थी की आकस्मिक मौत, विकलांगता के मामले में 5 लाख तक का बीमा प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थियों को दुर्घटना के मामले में 2.50 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।
- इस योजना का लाभ राज्य के 56 निजी अस्पतालों, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में प्राप्त किया जा सकेगा।
- लाभार्थियों को यह सुविधा निशुल्क चिकित्सा के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाती है।
- उत्तर प्रदेश के सभी किसान और कमज़ोर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- राज्य के सभी लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश किसान सर्विस बीमा स्कीम 2022 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केयर कार्ड प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान एंड सर्वहित बीमा योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रूपए या इससे कम होनी चाहिए।
Kisan Servhit Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- परिवार वितरण प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- विकलांगता की स्थिति में विकलांग सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2022 में आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा। इसमें आपको दो आवदेन पत्र दिखेगे।
- पहला आवदेन पत्र परिवार के मुखिया रोटी अर्जक की दुर्घटना वश मृत्यु/विकलांगता की दशा में भरा जाने वाला
- दूसरा आवदेन पत्र यह फॉर्म परिवार के मुखिया रोटी अर्जक एवं उसके परिवार के सदस्यों की दुर्घटना उपरांत चिकित्सकीय लाभ प्राप्त करने हेतु आवदेन पत्र
- आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकालना होगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र मे दी गई सभी आवश्यक जानकारी को मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा और साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा
- इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।