[IGRSUP] यूपी संपत्ति पंजीकरण-प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : UP Property Registration

यूपी संपत्ति पंजीकरण 2022 | यूपी प्रॉपटी पंजीकरण ऑनलाइन । यूपी विवाह पंजीकरण ऑनलाइन । IGRSUP Portal | स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग | UP Property Online Registration

उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup) प्रदेश के वासियों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भार मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखो प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है| यूपी राज्य के निवासी इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं वह अपने लेखपत्र को इस वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते हैं तथा जनसामान्य द्वारा igrsup वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओ हेतु आवेदन अपने निकटतम जन सेवा केन्द्रो के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क अदा कर किया जा सकता है| igrsup से जुड़ी सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहे|

Table of Contents

igrsup सम्पत्ति पंजीकरण 2022

राज्य के जो निवासी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह igrsup की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के अंतर्गत पांच प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराता है पहली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, दूसरी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट, तीसरी संपत्ति पंजीकरण हेतु अप्वाइंटमेंट की सुविधा, चौथी संपत्ति को ऑनलाइन खोजने की सुविधा एवं पांचवी संपत्ति का संपूर्ण विवरण | प्रदेश के जो नागरिक अपनी अचल संपत्ति का पंजीकरण करना चाहते हैं वह नीचे के भाग में पंजीकरण प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें|

igrsup विवाह पंजीकरण 2022

यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग विवाह पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराता है इस सुविधा के अंतर्गत आप अधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in पर जाकर सरलता से अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा साथ ही साथ आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन भी कर सकते हैं| प्यारे दोस्तों हम इस आर्टिकल में आपको विवाह पंजीकरण कर दिया की पूर्ण जानकारी चरणबद्ध तरीके से प्रदान करने जा रहे हैं इसलिए हमारे साथ बने रहे|

उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग(Igrsup) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग द्वारा प्रमुखतः अचल सम्पत्ति के लेखपत्रों के रजिस्ट्रीकरण एवं विवाह पंजीकरण का कार्य किया जाता है। लेखपत्रों की रजिस्ट्री के अतिरिक्त यह विभाग रजिस्ट्रीकृत लेखपत्रों को संरक्षण करता है और लेखपत्रों को जनसाधारण हेतु सुलभ बनाता है। यह विभाग मुख्यतः दो अधिनिय मो अधिनियम 1908 एवं भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अन्तर्गत कार्य करता है|

यूपी संपत्ति पंजीकरण
संक्षिप्त टिप्पणी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup)
योजना का नाम यूपी सम्पत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण 2022
विभाग उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग
योजना का प्रकार राज्य सरकार की योजना
आवेदन की तिथि खुली है
आवेदन की अंतिम तिथि कोई अंतिम तिथि नहीं
लाभार्थी राज्य के सभी निवासी
उद्देश्य भ्रष्टाचार को कम करना वह सरकार एवं नागरिक बीच में पारदर्शिता को बढ़ावा देना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन 
योजना की स्थिति उपलब्ध है
आधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in
igrsup Portal का उद्देश्य

यूपी संपत्ति पंजीकरण राजस्व विभाग के igrsup का मुख्य उद्देश्य आसानी से राज्य के नागरिकों को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है तथा सरकार एवं नागरिकों के मध्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना है| इस योजना के आरंभ होने से पहले विवाह पंजीकरण संपत्ति पंजीकरण के लिए लोगों को जगह जगह पर चक्कर काटने पड़ते थे जिस कारण बहुत समय बर्बाद हो जाता था| अब इस योजना के आरंभ होने के पश्चात उम्मीदवारों को संपत्ति पंजीकरण प्राप्त करने वह विवाह पंजीकरण का सत्यापन करना एवं अन्य कार्यों के लिए किसी भी रजिस्ट्रार कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है|

कन्या सुमंगला योजना
संपत्ति पंजीकरण हेतु जरूरी दस्तावेज
  • संपत्ति को बेचने तथा खरीदने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्र दस्तावेज
  • गवाहों के पहचान पत्र
  • ऑनलाइन बने हुए आवेदन पत्र की प्रति
  • जमीन कागज
  • फोटोग्राफ
यूपी सम्पत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करें ?
  • राज्य के जो निवासी यूपी सम्पत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत उपलब्ध ” सम्पत्ति पंजीकरण आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें|
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने संपत्ति पंजीकरण रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा|
  • इस फॉर्म के अंतर्गत मांगी गई सभी सूचनाओं जैस जनपद,तहसील,उपनिबंधक,मोबाइल संख्या,पासवर्ड इत्यादि को सही सही प्रकार भरे इसके पश्चात आगे बढ़े सेक्शन पर क्लिक कर दें|
यूपी संपत्ति पंजीकरण
  • सफल संपत्ति पोर्टल (igrsup) के अंतर्गत पंजीकरण के पश्चात आपको एक आवेदन क्रमांक मिलेगा| इस आवेदन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें तथा अब अगले चरण की ओर बढ़े|
यूपी संपत्ति पंजीकरण
  • संपत्ति पंजीकरण के लिए लॉगइन करने हेतु आपके पास आवेदन क्रमांक तथा आपके द्वारा बनाए गए पासवर्ड का होना आवश्यक है दोनों की सहायता से लॉगिन करें तथा आगे कि सभी जानकारियों को सही सही प्रकार भरकर फाइनल रूप से सबमिट कर दें|
Property Registration Process in igrsup 2022
  • यूपी संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया मुख्यतः तीन चरणों में पूर्ण होती है| पहले चरण के अंतर्गत आवेदक को स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होता है|
  • दूसरे चरण मेंऑनलाइन पंजीकरण करने के पश्चात अपने क्षेत्रीय  Sub Registrar Office(SRO) के कार्यालय में ऑनलाइन भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ उपस्थित होना होता है|
यूपी संपत्ति पंजीकरण
  • अब संपत्ति पंजीकरण के अंतिम चरण में Sub Registrar Office(SRO) सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर आवेदक को मूल संपत्ति का प्रमाण प्रदान कर दिया जाता है|
उत्तर प्रदेश  सम्पत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट 2022
  • जिन नागरिकों द्वारा उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है तथा अब वह संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं वह सर्वप्रथम “संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट वाले भाग पर क्लिक करें
  • अब अपने आवेदन क्रमांक व पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करें|
  • सफल लॉगइन के पश्चात सभी आवश्यक जानकारियों को चुने तथा सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट प्राप्त करें
सम्पत्ति खोजें
  • इस विकल्प के अंतर्गत आप कहीं से भी कभी भी कुछ आसान से जानकारी प्रदान कर किसी भी संपत्ति को खोज सकते हैं
  • सर्वप्रथम “ संपत्ति खोजें वाले भाग पर क्लिक करें और इसके पश्चात अपनी सुविधा अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करें|
  • अब मांगी गई सूचनाओं को जैसे संपत्ति का पता,तहसील/निबंधन कार्यालय,मोहल्ला,गांव त्यागी अंकित करें
  • सभी जानकारी सही-सही प्रदान विवरण देखें विकल्प पर क्लिक करें इस प्रकार आप किसी भी संपत्ति का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं
igrsup सम्पत्ति विवरण 2022
  • इस विकल्प के अंतर्गत आप कहीं से भी कभी भी कुछ आसान से जानकारी प्रदान कर किसी भी संपत्ति को खोज सकते हैं
  • सर्वप्रथम “सम्पत्ति विवरण” वाले भाग पर क्लिक करें और इसके पश्चात अपनी सुविधा अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करें|
igrsup Property Search
  • अब मांगी गई सूचनाओं को जैसे संपत्ति का पता,तहसील/निबंधन कार्यालय,मोहल्ला,गांव इत्यादि अंकित करें
Igrsup विवाह पंजीकरण हेतु जरूरी दस्तावेज
  • पति एवं पत्नी का आधार कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • पहचान का प्रमाण
  • निवास का प्रमाण
  • दंपत्ति का फोटोग्राफ
  • पति एवं पत्नी का अलग-अलग फोटोग्राफ
दिशा निर्देश igrsup सम्पत्ति व विवाह पंजीकरण 2022
  • अपनी स्वंय का पासवर्ड बनायें तथा अपनी आवेदन संख्या एवं पासवर्ड को नोट कर लें।
  • आवेदन प्रपत्र में संशोधन एवं प्रपत्र की स्थिति की जानकारी हेतु आवेदन संख्या एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरा जाना अनिवार्य है।
  • कृपया निवास के पते में वही पता भरें, जिसका प्रमाण पत्र अपलोड कर रहे हैं।
  • छाया चित्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र को अपलोड किया जाना आवश्यक है।
  • दो साक्षियों के पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र को भी अपलोड किया जाना आवश्यक है।
  • मोहल्ला/ग्राम के विकल्प में अपने मोहल्ले/ ग्राम का नाम स्पष्ट रूप से भरें।
  • वर एवं वधू को शपथ पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है। शपथ पत्र के प्रारूप का लिंक निचे दिया गया है।
  • पूर्ण विवरण भरने के पश्चात कृपया पूर्वावलोकन में भरे हुए प्रपत्र को पूर्ण रूप से भलीभांति जांच लें, यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित विकल्प पर जाकर सही करें एवं एक बार पुनः पूर्वावलोकन में पूर्ण विवरण को जांच कर पूर्ण सुरक्षित करें।
  • आवेदन प्रपत्र को पूर्ण सुरक्षित करने के उपरांत आवेदन पत्र संख्या एवं पासवर्ड उपलबध होगा। कृपया आवेदन संख्या व् पासवर्ड को सुरक्षित रखें।
  • प्रपत्र को पूर्ण सुरक्षित करने के पश्चात पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान हेतु सम्बंधित विकल्प का चयन करें।
  • भुगतान के पश्चात “भुगतान पावती” का प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित रखें।
 आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन
  • यदि दंपत्ति अपने विवाह पंजीकरण की स्थिति की जानकारी चाहते हैं तो सच बताओ आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और उसके पश्चात” आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन विकल्प पर क्लिक करें
  • जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे एक नई कंप्यूटर स्क्रीन कुछ जरूरी सूचनाओं सहित खुलेगी
  • अब प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या,आवेदन संख्या,विवाह की दिनांक अंकित कर आप आसानी से विवाह पंजीकरण की स्थिति को जा सकते हैं
विवाह पंजीकरण के लिए igrsup पर आवेदन कैसे करें ?
  • राज्य के जो निवासी उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विवाह पंजीकरण करना चाहते हैं वह सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत उपलब्ध “विवाह पंजीकरण आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें|
विवाह पंजीकरण के लिए igrsup पर आवेदन
  • अब मांगी गई सभी सूचनाओं को उपलब्ध कराएं तथा आगे बढ़े|
  • इस चरण में igsrup विवाह आवेदन पत्र आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा इस आवेदन पत्र मांगे गए सभी जानकारियों को सही सही प्रकार भरकर साथ में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें एवं अंत में अंतिम रूप से समेट कर दें
igrsup Marriage Registration Form
  • आवेदन पत्र के अंतर्गत आपको तीन प्रकार के विवरण पहला पति का विवरण, दूसरा पत्नी का विवरण और तीसरा विवाह स्थल/पंजीकरण कार्यालय का चयन
  • प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण कर सकते हैं
  • योजना के अंतर्गत विवाह आवेदन की पूर्ण जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक करें
igrsup.gov.in | स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग वेबसाइट

यूपी संपत्ति पंजीकरण राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आप विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही हैं जैसे कि विवाह पंजीकरण, संपत्ति पंजीकरण तथा विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान की जा रही है यदि आप राज्य के निवासी हैं और इन योजनाओं के अंतर्गत लाभ उठाना चाहते हैं तो आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं| प्यारे दोस्तों यदि आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या को लेकर हमसे साझा करें हम आपको उसका जल्द से जल्द समस्या का समाधान प्रदान करेंगे|

Important Download

Leave a Comment