E-Ganna App Download कैसे करें 2023|ई गन्ना पर्ची एप डाउनलोड APK

E- Ganna App Kya Hai E-Ganna App Download कैसे करें यूपी गन्ना ऐप डाउनलोड कैसे करें और पर्ची कैसे देखें ई गन्ना ऐप के उद्देश्य एवं ऐप डाउनलोड करने का तरीका जाने E- Ganna App Notification.

यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि भारत देश के सभी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक फसलों का उत्पादन होता है इसी तरह गन्ना उत्पादन के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है शायद यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए अक्सर नई नई योजनाएं लागू करके किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करती है इसी के साथ ही सरकार ने किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए एक और कदम बढ़ाया है किसानों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गन्ना किसानों से जुड़े एक अहम E Ganna App जारी किया है जो कि किसान भाई अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

E-Ganna App एक बेहद सरल Android Platform App है इसमें सभी किसान भाई अपने खेत और उसकी जोताई रकबा फसल गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियों को इस ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है|

इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए मोबाइल एप और वेब पोर्टल के अलावा इंक्वायरी टर्मिनल की भी स्थापना की है गन्ना विभाग द्वारा मुख्यालय पर टोल फ्री नंबर की भी सुविधा हेतु व्यवस्था दी गई है| इस लेख में आपको E Ganna App Download कैसे करें के साथ-साथ E- Ganna App क्या है इसके उद्देश्य तथा इस ऐप को डाउनलोड करने के तरीके भी बताएंगे इन सभी जानकारियों को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़ें|

E Ganna App

E- Ganna App Kya Hai

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा E Ganna App को 13 नवंबर 2019 को लांच किया गया इसको किसान भाइयों के लिए लांच किया गया जो कि किसान भाइयों के लिए एक नई सुविधा जनक योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया गया है| इस ऐप के द्वारा सभी किसान भाई अपने गन्ने की खेती उसकी जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि सभी की जानकारी आसानी से अपने मोबाइल फोन से प्राप्त कर सकते हैं|E- Ganna App योजना से पहले किसान चीनी मिलों पर निर्भर हुआ करते थे जिसके कारण चीनी मिलों पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती थी|ऐसे में अब उन्हें सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का भी हस्तक्षेप अनावश्यक रूप से बंद कर दिया जाएगा जिससे किसानों को सीधे तौर पर इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी फसल की संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी|

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2022-23

E- Ganna App 2023 Key Highlights

योजना का नामE- Ganna App
आरंभ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लांच की गई13 नवंबर 2019 को
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यगन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
वर्ष2023

यूपी गन्ना एप के उद्देश्य (Objective)

  • यूपी गन्ना एप का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना है|
  • किसानों को गन्ने से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधा देना तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है|
  • इस एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य की किसान घर बैठे आसानी से गन्ने से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे|
  • उत्तर प्रदेश के किसानों को चीनी मिल के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी|
  • इस ऐप के माध्यम से गन्ना आपूर्ति संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान करने का कार्य कराना|

UP E-Ganna App के लाभ (Benefits)

  • E-Ganna App का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को प्रदान किया जाएगा|
  • इस ऐप के माध्यम से किसान भाई गन्ने से संबंधित सभी जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकेंगे|
  • किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए चीनी मिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
  • किसानों और चीनी मिलों के बीच पारदर्शिता आएगी|
  • ई गन्ना ऐप के माध्यम से किसानों के धन तथा समय की भी बचत होगी|
  • ऑनलाइन पोर्टल पर गन्ने के बारे में स्वयं जानकारी प्राप्त करने से किसानों में जागरुकता आएगी|

E-Ganna App Eligibility (पात्रता)

  • लाभार्थी को भारत का स्थायी निवासी  होना अनिवार्य है|
  • उम्मीदवार एक किसान होना चाहिए|

E-Ganna App डाउनलोड कैसे करें

  • E Ganna App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Android Mobile Phone के Google Play Store को ओपन करना होगा|
  • गूगल प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद आपको Search Bar दिखाई देगा|
  • सर्च बार में जाकर आपको E Ganna App टाइप करके सर्च करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने Google Play Store पर E Ganna App Open हो जाएगा|
  • ओपन होने के बाद आपको Install का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • अब आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • जैसे ही आप Install के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल में ही करना है तो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा|
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद उसको Open करें|
  • अब आपको उसमें “Register Former” के ऑप्शन पर जाकर अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को दर्ज करना होगा|
  • इस तरीके से आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से E Ganna App डाउनलोड कर सकते हैं|

WWW. Cane.up.in पर कैसे आवेदन करें

  • इस पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी किसान सबसे पहले वेब पोर्टल cane.up.in पर जाएं|
  • इसके बाद आपको Username और Password डालकर Login करना होगा|
  • अब आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा|
  • इस पेज में आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर और मांगी गई अन्य सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको Submit का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके सामने आपके द्वारा प्राप्त की जा रही संबंधित जानकारी आ जाएगी|
  • इस तरह आसानी से आवेदन कर सकते हैं|

Toll Free Helpline

  • किसानों को ऐप संबंधी जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 18001213203 भी शुरू किया गया है|
  • यदि किसान गन्ना पर्ची के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस बारे में जानकारी लेने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001035823 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं|

Conclusion

आज हमारे लेख से आपने जाना की E-Ganna App डाउनलोड कैसे करें E- Ganna App क्या है इसके उद्देश्य तथा cane.up.in पर आवेदन कैसे करें आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई इस योजना ई गन्ना एप के बारे में हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमारे लेख को शेयर जरूर करें|

Leave a Comment