Delhi Majdur Sahayata Yojana ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

Delhi Majdur Sahayata Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मजदूर सहायता योजना को शुरू किया गया हैं। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से कंस्ट्रक्शन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य के विकास के लिए काम करने वाले मजदूरों को दिल्ली मजदूर सहायता योजना  के माध्यम से वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं। ताकि मजदूरों को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Delhi Majdur Sahayata Yojana की सभी जानकारी को विस्तार से देंगे।  ताकि आप योजना को पूरा जानकर लाभ प्राप्त कर सके। दिल्ली मजदूर सहायता योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Delhi Majdur Sahayata Yojana

Mukhyamantri Awas Yojana

Delhi Majdur Sahayata Yojana

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया हैं। सरकार द्वारा लॉक डाउन के चलते  मजदूरों की आर्थिक स्थति को ध्यान में रखकर योजना का प्रारम्भ किया गया। दिल्ली मजदूर सहायता योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार राज्य के विकास के लिए काम करने वाले मजदूरों को  5000 की आर्थिक सहायता  उपलब्ध कराएगी। ताकि मजदूरों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। सरकार द्वारा लाभार्थी को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। अब लाभार्थी उम्मीदवार को धनराशि लेने के लिए किसी भी कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। वह घर बैठे आसानी से ऑनलाइन के तहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Marriage Registration

Highlights of Delhi Shramik Bhatta Yojana 

योजना का पूरा नामदिल्ली मजदूर/श्रमिक भत्ता योजना
भुगतान की तारीख25 मई  
योजना प्रारंभ15 मई  
लाभकोविड -19 के चलते जो श्रमिक बेरोजगार हो चुके है और राज्य के कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूर  
यह योजना आरंभ की गई        मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल द्वारा    
CategorySarkari Yojana  
Official Websitehttps://edistrict.delhigovt.nic.in/  

Free Bijli Yojana For Tenants In Delhi

Delhi Shramik Bhatta Yojana का उद्देश्य

 दोस्तों हम सभी जानते हैं की दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु समय – समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही हैं।  ताकि दिली के नागरिको को विभिन्न प्रकार की समस्याओ से बचाया जा सके।  ऐसी ही एक और योजना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा हाल ही में शुरू की गई हैं।  जिसका नाम Delhi Shramik Bhatta Yojana हैं।  सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कोविड -19 के चलते मजदूरों को राहत पहुँचाना हैं।  जिसके लिए मजदूरों को 5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। क्योकि मजदूर देश के विकास के लिए दिन रात काम करते हैं उसके बावजूद भी कई बार उन्हें भूखे पेट ही सोना पड़ता है। दिल्ली  सरकार द्वारा चलाई जा रही ये एक सराहनीय योजना हैं। जिसका लाभ कंस्ट्रक्शन में काम कर रहें मजदूरों को दिया जा रहा हैं।  अब इससे बेरोजगारी की समस्या कम होगी।

दिल्ली लाड़ली योजना

Delhi Shramik Bhatta Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का संचालन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया हैं।
  • दिल्ली मजदूर सहायता योजना का लाभ कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले मजदूरों को दिया जाएगा।
  • श्रमिकों के हित में चलाई जाने वाली यही योजना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा शुरू की गई है।
  • इससे कन्स्ट्रक्शन वर्कर को आर्थिक लाभ दिया जायेगा, ताकि उन्हें लॉक-डाउन के चलते  राहत मिले।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 5000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • जो की श्रमिकों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • देश के विकास के लिए दिन रात काम कर रहें मजदूरों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अब इस योजना के तहत बेरोजगारी दर तेजी से घटेगी।
  • साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा।
  • लाभार्थी कंस्ट्रक्शन वर्कर को बीओसीडब्लू (BOCW ) का सदस्य होना चाहिए।

DDA Housing Scheme

Delhi Shramik Bhatta Yojana के लिए पात्रता

  • दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना का लाभ दिल्ली का मूल निवासी प्राप्त कर सकता हैं।
  • साथ ही इस योजना का लाभ  कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हुए लोगों को दिया जाएगा।
  • लाभार्थी का अपना बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और आवेदक का बैंक अकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है।
  • इस योजना का आवेदन करने के लिए मजदूर पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
  • कंस्ट्रक्शन वर्कर को बीओसीडब्लू (BOCW ) का सदस्य होना चाहिए।

Delhi Shopping festival 

दिल्ली मजदूर सहायता योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता होना चाहिए जो सक्रिय हो।
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक प्रमाण पत्र

Delhi Shramik Bhatta Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • आपको सबसे पहले दिल्ली जनता सम्वाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको कंस्ट्रक्शन मजदूर के लिए 5 हजार भत्ता पर क्लिक करना हैं।
  • जो  कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं-
Delhi Shramik Bhatta Yojana
  • फिर आप Submit के बटन पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • अंत में आपको  यहां क्लिक करे पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने एक मजदूर भत्ता योजना ऑनलाइन फॉर्म आ जायेगा।
  • फिर आपको फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आप इस प्रकार दिल्ली मजदूर सहायता योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

FAQ’s  Delhi Shramik Bhatta Yojana

दिल्ली मजदुर श्रमिक भत्ता योजना  को किसके द्वारा शुरू किया गया हैं ?

दिल्ली सरकार द्वारा।

Delhi मजदुर श्रमिक भत्ता योजना का लाभ किसको मिलेगा ?

Delhi के मूल एवं स्थायी श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत सरकार श्रमिक मजदूरों को कितनी राशि मुहैया कराएगी ?

इस योजना के अंतर्गत सरकार श्रमिकों को 5 हजार रूपये मुहैया कराएगी जो लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।

दिल्ली मजदूर भत्ता योजना में ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार कर सकते है ?

हमने आपको आर्टिकल में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी दे रखी है आप पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment