Bihar Jalashay Matsyaki Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन| बिहार सरकार देगी मत्स्य उत्पादन हेतु 70% अनुदान|

बिहार सरकार द्वारा Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana का संचालन किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य में मत्स्य पालन का व्यापार करने वाले जितने भी मछुआरे और किसान हैं उन्हें अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दोस्तों आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना की सभी जानकरी आसान शब्दों में उपलब्ध करा रहें हैं, जैसे योजना का लाभ उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता एवं दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana

Bihar Ration Card List 

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा मत्स्य पालन का व्यापार करने वाले लोगों को बंपर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। लाभार्थी को मशीनरी के साथ-साथ हैचरी में मछली पालन करने के लिए 70% तक का अनुदान दिया जाएगा। ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को अभी केवल राज्य के कुछ ही जिलों में चलाया गया हैं। जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का लाभ प्राप्त करके किसानो की आय दोगुनी होगी। इस योजना का संचालन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के बारे में जानकारी

योजना का नामBihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana
उद्देश्यमछली पालन तकनीक के द्वारा जलाशय के मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना
राज्यबिहार   
विभाग      पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग   
लाभार्थी    राज्य के मछुआरे एवं किसान 
लाभ70% अनुदान राशि का लाभ   
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटfisheries.bihar.gov.in

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का उद्देश्य

दोस्तों हम सभी जानते हैं की बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहें हैं, ऐसा ही एक ओर प्रयास हाल ही में बिहार सरकार द्वारा किया गया हैं जिसका नाम Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में मछली पालन तकनीक के द्वारा जलाशय के मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना हैं। साथ ही जलाशय मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए 70% तक अनुदान प्रदान करना है। ताकि गरीब किसान अपनी को आय को दो गुना कर सके, और अपनी आर्थिक स्थति को पहले से मजबूत बना सके। प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में) यूनिट की लागत 60 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। जबकि जलाशय की लागत 3 लाख रुपए तय की गई है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के अंतर्गत जुड़े हुए जिले

  • Banka
  • Nevada
  • Sasaram
  • Kaimur
  • Munger
  • Lakhisarai

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना की रूपरेखा

अवयव का नाम  इकाई लागत   
मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में)   0.06 लाख रुपए हेक्टेयर   
जलाशय में केज का अधिष्ठापन  3.00 लाख रुपए केज  
जलाशय में पेन का अधिष्ठापन  10.50 लाख रुपए पेन  

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के लाभ

  • बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा किया गया हैं।
  • इसके माध्यम से अब राज्य में मत्स्य पालन का व्यापार करने वाले जितने भी मछुआरे और किसान हैं उन्हें अनुदान देने का कार्य किया जाएगा ।
  • जिससे राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिकतम 18 केज तथा समूह में 24 केज प्रति सदस्य की दर से अधिकतम 72 के अधिष्ठान की अनुमति होगी।
  • बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के माध्यम से अब उन सभी किसानों एवं मछुआरों को 70% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार सरकार द्वारा बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का क्रियान्वयन दक्षिणी बिहार के जिलों में लागू किया जाएगा।
  • समूह में पेन/केज के लिए एक विशेष हेतु अथवा दोनों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • समूह में आवेदन जलाशय के बंदोबस्तधारी के माध्यम से किया जाएगा।
  • इस योजना को व्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत भी की है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसान अपनी आय को दोगुना कर सकेंगें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana  के लिए पात्रता

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
  • बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का लाभ राज्य के मछुआरे एवं किसानो को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

बिहार किशोरी बालिका योजना

दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • किसान आईडी

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • फिर आपको आपको मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी को भरने के बाद इसमें सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना हैं।
  • आप इस प्रकार आसानी से बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगें।

FAQ’s

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana का उद्देश्य किया हैं ?

जलाशय में संचयन आधारित मत्स्य ग्रहण एवं कृषि आधारित मत्स्य पालन तकनीकी के द्वारा जलाशय मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए 70% तक अनुदान प्रदान करना है।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के द्वारा कितना अनुदान प्रदान किया जाएगा?

राज्य के जितने भी मछुआरे एवं किसान हैं जो मशीनरी का इस्तेमाल करके मत्स्य पालन को बढ़ावा देना चाहते हैं उन्हें लगभग 70% तक अनुदान राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment