Rajiv Gandhi Career Portal 2023: रजिस्ट्रेशन Login at rajcareerportal.com

Rajiv Gandhi Career Portal देश का पहला कैरियर गाइड लाइन पोर्टल हैं, जिसको राजस्थान सरकार द्वारा  शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से छात्रों की स्कूली शिक्षा पूरी हो जाने के बाद उनकी रुची अनुसार बेहतर करियर, कोर्स, परीक्षा या अन्य किसी भी क्षेत्र में जाने से जुडी सभी तरह की जानकारियाँ प्रदान की जाएगी। ताकि सभी छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की सभी जानकारी विस्तार से उपलब्ध करा रहें हैं. राजीव गांधी करियर पोर्टल से संबंधित सभी  जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Rajiv Gandhi Career Portal

Udyog Lagao Aay Badhao Yojana

Rajiv Gandhi Career Portal

शिक्षा के साथ साथ छात्रों का कैरियर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में राजीव गांधी करियर पोर्टल को लॉन्च किया गया हैं। प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 वीं के छात्रो को प्रवेश परीक्षा, छात्रवृति, रोजगार संबंधित सारी गाइड लाइन दी जाएगी। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए 10 अप्रैल 2020 को 546 करियर की जानकारी जारी की गई हैं। जिसमे छात्रों को 237 से अधिक पेशेवर करियर के साथ-साथ 200 वोकेशनल कोर्सेज के बारे में जानकारी उपलब्ध की गई है। इसके साथ ही 10000 कॉलेज, 960 स्कॉलरशिप, 955 प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र इस योजना का लाभ आसानी से लॉगिन करके प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी सभी जानकारी उन्हे स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana

Overview Overview  of Rajiv Gandhi Career Portal

पोर्टल का नामराजीव गाँधी करियर पोर्टल  
पोर्टल को लॉन्च किया गया06 अप्रैल 2019  
पोर्टल का उद्देश्यछात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना    
Year2023
शुरुआत की गई      शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा  
पोर्टल की आरम्भ तिथि10 अप्रैल 2020  
संबंधित विभागशिक्षा विभाग राजस्थान  
लाभार्थीराज्य के 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्र  
आधिकारिक वेबसाइटrajcareerportal.com  

राजीव गाँधी करियर पोर्टल का उद्देशय

जैसा की हम सभी जानते हैं की ज्यादातर नागरिक अपने करियर को लेकर चिंतित रहते हैं वह भविष्य में आगे किस क्षेत्र में जाएं की उनेह बेहतर रोजगार प्राप्त हो सके. इन सभी समस्याओ में उलझे रहते हैं, परन्तु अब राजस्थान सरकार द्वारा छात्र/ एवं छात्राओं की इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल को शुरू किया जा रहा हैं। ये पोर्टल देश का पहला कैरियर गाइड लाइन पोर्टल हैं। जिसके तहत कैरियर से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना हैं। ताकि ऐसे बच्चे या छात्र जो बहुत ज्यादा मेहनत के साथ पढाई करते हैं, उनका भविष्य उजागर बनाना हैं।

राज किसान साथी 

राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर संबंधित जानकारी

  • प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी
  • कॉलेज संबंधित जानकारी
  • छात्रवृति के बारे में जानकारी
  • प्रतियोगिता परीक्षा से जुडी जानकारी

राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना

फिलोशपी से जुडी जानकारियां

  • करियर संबंधित जानकारी
  • इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,
  • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग,
  • अलाइड मेडिकल साइंसेज
  • इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी
  • कला प्रदर्शन
  • एनिमेशन ग्राफिक्स एंड विजुअल कम्युनिकेशन,
  • कंप्यूटर साइंस
  • जर्नलिज्म,
  • गवर्नमेंट एंड डिफेंस सर्विसेज,
  • बिजनेस मैनेजमेंट,
  • विज्ञान और गणित
  • मास कम्युनिकेशन
  • शिक्षा और शिक्षण,
  • स्वास्थ्य और कल्याण,
  • हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विस,
  • आर्ट एंड डिजाइन,
  • एग्रीकल्चर एंड फूड साइंसेज,
  • कानूनी सेवा,
  • मेडिकल साइंसेज
  • फाइनेंस एंड बैंकिंग
  • सेल्स एंड मार्केटिंग और ह्यूमैनिटीज लिबरल
  • आर्टस एंड सोशल साइंस

राजस्थान छात्र प्रोत्साहन योजना

व्यवसायिक करियर (Vocational Careers) से जुड़ी जानकारी

  • अभियांत्रिकी आईटी/ आईटीईएस
  • जेम एंड ज्वैलरी निर्माण
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • अतिथि एवं पर्यटन
  • खरीद और बिक्री
  • चमड़ा और परिधान
  • जेम एंड ज्वैलरी निर्माण
  • एनिमेशन और ग्राफिक्स
  • खरीद और बिक्री
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • रक्षा और सुरक्षा
  • सौंदर्य और कल्याण
  • कृषि और खाद्य
  • बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा
  • मीडिया और मनोरंजन
  • वस्त्र और हथकरघा
  • मीडिया और मनोरंजन
  • शिक्षा और शिक्षण (व्यवसायिक),
  • स्पोर्ट्स एंड फिटनेस और स्वास्थ्य देखभाल
  • व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Rajiv Gandhi Career Portal के लाभ और विशेषताएँ

  • 10 अप्रैल 2020 को राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के द्वारा इस योजना का संचालन किया गया हैं।
  • Rajiv Gandhi Career Portal के माध्यम से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को उनकी रूचि और इच्छा के अनुसार बेहतर करियर, कोर्स, परीक्षा, छात्रवृत्ति या अन्य किसी शिक्षा क्षेत्र में जाने से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।
  • इस पोर्टल पर 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर और 200से भी अधिक व्यवसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही 10000 कॉलेज, 960 स्कॉलरशिप, 955 प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो के माध्यम से और अनेक प्रकार की भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब राज्य के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ अपना भविष्य भी बेहतर बना सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर 10 वीं और 12 वीं के बाद देश व विदेश के कॉलेजेस से संबंधित सभी जानकारी छात्रों को प्राप्त हो सकेगी।
  • इसके अलावा यदि छात्र देश से बाहर जैसे अमेरिका, कैनेडा, सऊदी अरब, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि में अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए किसी भी देश का चयन कर उसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

राजस्थान राजीव गाँधी करियर पोर्टल की पात्रता

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
  • कक्षा 9 से 12 तक के छात्र आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • राजस्थान राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए प्रतियेक छात्र के पास उनका यूनिक एआईडी नंबर और पासवर्ड होना चाहिए।
  • साथ ही राज्य के छात्र/छात्राएँ दोनों ही राजीव गाँधी करियर पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रोफेशनल करियर से जुडी जानकारी

आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग12. बिजनेस मैनेजमेंट  
2. मास कम्युनिकेशन13. मेडिकल साइंस  
3. अलाइड मेडिकल साइंस14. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी  
4. कृषि और खाद्य विज्ञान15. गणित और विज्ञान  
  5. कला प्रदर्शन16. एनीमेशन ग्राफिक्स & विज़ुअल कम्युनिकेशन
6. शिक्षा और शिक्षण17. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  
7. कंप्यूटर साइंस18. सेल्स एंड मार्केटिंग  
8. आर्ट एंड डिज़ाइन19. गवर्नमेंट एंड डिफेन्स सेवाएँ  
9. लॉ सर्विस20. ट्रांसपोर्ट सर्विसेज  
10. फाइनेंस एंड बैंकिंग21. पत्रकारिता
हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज22. आर्ट्स एंड सोशल साइंस  

Rajiv Gandhi Career Portal पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
home page
  • वहां जाने के बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आएगा।
  • जिसमें आपको लॉगिन पेज में छात्र यूनिक आईडी (जो शाला दर्पण आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर से मिलकर बनती है) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • फिर आप करियर, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति, कॉलेज आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • राजीव गांधी करियर पोर्टल पर आप इस प्रकार रजिस्ट्रेशन/लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Rajiv Gandhi Career Portal मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है।
  • वहां पहुंचकर आपके सामने एक नया होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • इसमें आपको सर्च बार में Rajasthan Gandhi Career App दर्ज करके सर्च करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी इस सूची में से आपको सबसे ऊपर वाले ऐप का चयन करना है।
  • अंत में आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके द्वारा इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करते ही मोबाइल एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
  • आप इस प्रकार आसानी से राजीव गांधी करियर पोर्टल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQ’s

राजीव गाँधी करियर पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

राजीव गाँधी पोर्टल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित भविष्य के लिए मार्गदर्शित करना है और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध करना हैं।

पोर्टल में कौन-कौन सी जानकारियां दी जाएँगी ?

करियर संबंधित जानकारी, प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी, प्रतियोगिता परीक्षा से जुडी जानकारी, छात्रवृति के बारे में जानकारी, कॉलेज संबंधित जानकारी, फिलोशपी से जुडी जानकारियां

पोर्टल का लाभ लेने के लिए छात्रों को यूनिक आईडी की आवश्यकता क्यों होती है ?

पोर्टल का लाभ लेने के लिए यूनिक आईडी की आवश्यकता होती है आप बिना यूनिक आईडी के लॉगिन नहीं कर सकते और ना ही आगे कोई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment