महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 Application Form किशोरी शक्ति योजना के लाभ, विशेषताएं एवं पात्रता जाने
राज्य की बालिकाओं का विकास करने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 के तहत 11 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु की बालिका को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगर आप भी महाराष्ट्र की बालिका है और इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना को राज्य की बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है। जिसके तहत 11 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु की बालिकाएं जो गरीबी रेखा से नीचे आती है तथा स्कूल छोड़ चुकी है उन सभी बालिकाओं को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। जिससे बालिका सभी प्रकार का निर्णय लेने तथा फैसला लेने के लिए सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकें। राज्य की बालिकाओं को यह प्रशिक्षण स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्राधिकरण द्वारा उन बालिकाओ का सर्वे किया जाएगा। जो बालिकाएं स्कूल छोड़ चुकी हैं। ऐसी बालिकाओं का संपूर्ण रुप से विकास किया जाएगा।
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 Key Highlights
योजना का नाम | महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना |
शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | राज्य की किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना |
लाभार्थी | राज्य की 11 वर्ष से 18 वर्ष की बालिकाएं |
राज्य | महाराष्ट्र |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://womenchild.maharashtra.gov.in/ |
किशोरी शक्ति योजना के तहत जारी किया गया बजट
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के संचालन के लिए प्रत्येक वर्ष 3 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि आंगनवाड़ी केंद्रों में खर्च की जाएगी। जिसके माध्यम से राज्य की 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा एवं संचार स्वास्थ्य कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक किशोरी को 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पोषण दिया जाएगा। किशोरियों को यह पोषण लगभग 300 दिन तक उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे बालिकाओं में पोषण की कमी नहीं रहेगी।
Maharashtra Baby Care Kit Scheme
Maharashtra Kishori Shakti Yojana का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई किशोरी शक्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की किशोरियों को पोषित भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, शारीरिक, सामाजिक तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं का सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से विकसित करना है। ताकि वह अपने जीवन के फैसले, वे अपना निर्णय लेने के काबिल बन सके। महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत बालिकाओं को अपने पैरो पर खड़े होने व अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिससे किशोरिया आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी। जिससे उन्हें किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सकेगी। साथ ही समाज में भी उनका सम्मान बढ़ेगा।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लाभ
- राज्य की 11 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु की किशोरियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
- Maharashtra Kishori Shakti yojana के तहत राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली एवं बीपीएल परिवार की बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 5 रुपए प्रतिदिन पोषण प्रदान किया जाएगा।
- और साथ ही किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से विकसित किया जाएगा।
- बालिकाओं को पोषण तत्वों में 600 कैलरी, 18 से 20 ग्राम प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाएंगे।
- किशोरियों को 1 साल में 300 दिन के लिए पोषण उपलब्ध कराया जाएगा।
- महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत राज्य की पात्र किशोरियों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे।
- स्वास्थ्य कार्ड में बालिकाओं की लंबाई, वजन, बॉडी मास आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा।
- प्रत्येक 3 महीने बाद आंगनवाड़ी केंद्र पर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
Maharashtra Kishori Shakti Yojana की विशेषताएं
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना को शुरू किया गया है।
- योजना के तहत राज्य की 11 वर्ष की आयु से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं को शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता और दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- इस योजना के तहत बालिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पोषण भी उपलब्ध कराई जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 1 वर्ष 3 लाख करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
- इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की निगरानी में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।
- महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के माध्यम से बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। ताकि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन कर स्वरोजगार स्थापित कर सके।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया
आपको बता दें कि महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना हेतु आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि
महाराष्ट्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कार्यकर्ता घर घर जाकर महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत पात्र किशोरियों को चयनित करने के लिए सर्वे किया जाएगा। केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे में चयनित की गई बालिकाओं की लिस्ट महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी। विभाग द्वारा चयनित किशोर बालिकाओं की जांच की जाएगी। अगर विभाग द्वारा बालिकाओं को लाभ देने के योग्य समझा जाएगा। तो उन्हें इस योजना के तहत पंजीकृत कर दिया जाएगा और पंजीकृत किशोरियों को किशोरी कार्ड प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से वह इस योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त कर सकेगी।