{Registration} माझी कन्या भाग्यश्री योजना ऑनलाइन फॉर्म : लाभ एवं उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार लाने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर आवश्यक निर्णय लेती रहती है। अब हाल ही में 1 अप्रैल सन् 2016 को महाराष्ट्र सरकार ने लड़कियों के हित में एक योजना को नियोजित किया है। इस योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस योजना के तहत राज्य के माता या पिता में से किसी एक के द्वारा बेटी के जन्म होने के बाद 1 साल के अंदर नसबंदी करवाई जाती है। तो उनकी बेटी के नाम पर ₹50000 की धनराशि बैंक में जमा की जाएगी। इसके अलावा यदि माता-पिता में से दूसरी बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाया जाता है। तो इस दशा में दोनों बेटियों के नाम पर 25000-25000 रुपए की धनराशि सरकार द्वारा बैंक में जमा की जाएगी। अगर आप महाराष्ट्र के निवासी है। तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022 का संपूर्ण विवरण प्रदान करने जा रहे हैं।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 

महाराष्ट्र में Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022 के माध्यम से एक नागरिक की दो बेटियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए माता-पिता में से किसी एक को बेटी के जन्म के बाद 1 साल के अंदर नसबंदी करवाने जरूरी है और दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के अंदर नसबंदी करवाने जरूरी है तभी नागरिक को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। पहले Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022 के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹100000 थी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता था। लेकिन अब नई नीति के अनुसार इस योजना के तहत लाभार्थी बेटी के परिवार की वार्षिक आय ₹100000 से बढ़ाकर 7.5 लाख रूपए कर दी गई है। महाराष्ट्र सरकार की इस पहल से राज्य की लड़कियां बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगी।माझी कन्या भाग्यश्री योजना

MKBY का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र की बेटियों को समाज मे सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का हकदार बनाना है। क्योंकि आज भी समाज में लड़कियों की तुलना में लड़कों को अधिक सम्मान दिया जाता है। जिसके कारण लड़कियों की भ्रूण हत्या कर दी जाती है। अब Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022 के माध्यम से राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार आएगा। साथ ही लिंग निर्धारण एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी। यह योजना राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देगी और उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी। अब महाराष्ट्र में MKBY 2022 के द्वारा लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकेगा जिससे वह भी समाज में एक बेहतर जीवन बिताने की हकदार बन सकेंगी।

Key Highlights Of MKBY 

योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लॉन्च तिथि 1 अप्रैल सन् 2016
लाभार्थी राज्य की लड़कियां
उद्देश्य लड़कियों की भ्रूण हत्या पर रोक लगाना।
साल 2022
राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 

इस योजना के तहत बालिकाओं को ब्याज का पैसा पहली बार तब प्रदान किया जाएगा जब वह 6 साल की हो जाएगी एवं दूसरी बार ब्याज का पैसा जब प्रदान किया जाएगा जब बालिकाएं 12 साल की हो जाएंगी। बालिकाएं जब 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे तब वह पूरी राशि प्राप्त करने की हकदार बनेंगी। महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2022 के तहत बालिका या उसकी माता के नाम पर बैंक के अकाउंट खोला जाएगा। इस अकाउंट में ही राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बालिका के नाम पर धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना का लाभ जो माता पिता उठाना चाहते हैं तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इस योजना का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका को कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा बालिका को अविवाहित होना चाहिए।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम के लाभ

  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ एक नागरिक की दो बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
  • Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022 के तहत बालिका एवं उसकी मां के नाम पर नेशनल बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खोला जाएगा। इसके अलावा दोनों को ₹100000 का दुर्घटना बीमा एवं ₹5000 का ओवरड्राफ्ट भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत माता या पिता में से कोई एक बालिका के जन्म के बाद नसबंदी करवाता है तो सरकार द्वारा उसकी कन्या के नाम पर ₹50000 की राशि बैंक में जमा की जाएगी।
  • माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2022 का लाभ राज्य के अधिक से अधिक परिवार प्राप्त कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा परिवार की वार्षिक आय सीमा को ₹100000 से बढ़ाकर5 लाख रुपए कर दिया है।
  • बालिका के माता या पिता में से किसी एक के द्वारा लड़की के जन्म के बाद 1 वर्ष के अंदर एवं दूसरी लड़की के जन्म के 6 महीने के अंदर नसबंदी करवाने जरूरी है। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मांझी भाग्यश्री कन्या योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • व्यक्ति की दो बेटियां हैं तो वह माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • यदि व्यक्ति के तीसरा बच्चा हो जाता है तो इस दशा में पहले से जन्मी दोनों बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • माता या लड़की के बैंक अकाउंट की पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

जो इच्छुक लाभार्थी MKBY 2022 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र शासन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर माझी कन्या भाग्यश्री योजना का Application form PDF को डाउनलोड करना है। आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के इस फॉर्म पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- नाम, पता, माता का नाम, बालिका की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर देना है। इसके बाद आपको फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके अपने नजदीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है। इस प्रकार से आप माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment