MP Smart Fish Parlour Yojana Online Registration मध्य प्रदेश स्मार्टफिश पार्लर योजना के अंतर्गत खुलेंगे 400 स्मार्ट फिश पार्लर Madhya Pradesh Fish Parlour Yojana के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता जाने
यह तो शायद आप सभी जानते ही होंगे कि पहले मछली पालन केवल नदियों, तालाबों और झीलों तक ही सीमित थे लेकिन फिशरीज कि अब आधुनिक तकनीकों के आ जाने से लोग घर-घर में हेचरी लगाकर मछली पालन कर सकते हैं| मछली पालन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस बिजनेस में काफी मुनाफा बढ़ता जा रहा है मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें भी इस दिशा में अपने अपने स्तर पर काम कर रही है मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में एक बड़ा अहम फैसला लिया है| आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश स्मार्टफिश पार्लर योजना के अंतर्गत 400 स्मार्टफिश पार्लर खोलने की घोषणा की गई है|
मध्यप्रदेश के मछुआ समुदाय को खुले आसमान के नीचे हॉट बाजार में जमीन पर मछली बेचने से राहत मिलेगी मछली बेचने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट फिश पार्लर तैयार कराए जाएंगे MP Smart Fish Parlour Yojana द्वारा मछुआ समुदाय और मछली पालक आने वाले समय में बेहद अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे और अपनी आय में भी वृद्धि कर सकेंगे| यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें|
MP Smart Fish Parlour Yojana 2022
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के लिए स्मार्ट पार्लर योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है| राज्य सरकार द्वारा राज्य में 400 स्मार्टफिश पार्लर खोले जाएंगे| मछली पालक आने वाले समय में इस योजना के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे और अपनी आय को दोगुना कर सकेंगे| स्मार्ट फिश पार्लर के खुलने से बाजारों में जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता से राज्य के मछली पालन को एवं मछुआरे समुदाय को राहत मिलेगी और आधुनिक फिश पार्लर के माध्यम से मछली की मार्केटिंग करने में भी मछली पालकों को आसानी होगी| मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा डीप फ्रीजर, डिस्पले काउंटर के साथ-साथ कटर मछली की छिलाई मशीनें भी मछली पालन को को मुहैया कराई जाएगी| आपको बता दें की स्मार्टफिश पार्लर खोलने के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है|

MP Smart Fish Parlour Yojana 2022 Highlights
योजना का नाम | MP Smart Fish Parlour Yojana |
घोषणा की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य में स्मार्टफिश पार्लर बनवाना और आय में वृद्धि करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के मछली पालन एवं मछुआरे समुदाय के लोग |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं है |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच की जाएगी |
मध्य प्रदेश फिश पार्लर योजना के उद्देश्य
- मध्य प्रदेश फिश पार्लर योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर बनवाना है|
- राज्य के मछली पालन एवं मछुआरे समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि करना|
- बाजारों में जमीन पर बैठकर मछली बेचने वाले मछली पालक एवं मछुआरे समुदाय के लोगों को राहत प्रदान करना|
- MP Smart Fish Parlour Yojana के तहत 400 स्मार्टफिश पार्लर उपलब्ध करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है|
- राज्य के लोगों को समय पर ताजी और हाइजीनिक मछलियां मिल सकेगी|
राज्य में खुलेंगे 1 साल में 400 फिश पार्लर
मध्य प्रदेश सरकार स्मार्टफिश पार्लर योजना के तहत मत्स्य एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा आधुनिक फिश पार्लर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है| मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि मध्य प्रदेश में 20 करोड़ रुपए के बजट में 400 आधुनिक फिश पार्लर बनाने का प्रावधान किया गया है| जिसके माध्यम से राज्य के लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे इन 400 आधुनिक फिश पार्लर के माध्यम से लगभग 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आधार पर रोजगार मिलेगा| राज्य में फिश पार्लर खुलने से जमीन पर मछली बेचने की समस्या भी हल हो जाएगी और मछली पालन को को भी राहत मिलेगी आधुनिक फिश पार्लर इस योजना के तहत मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे|
Smart Fish Parlour Yojana के लाभ
- मछली पालन को और मछुआरों को जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता नहीं होगी|
- आधुनिक फिश पार्लर इस योजना के तहत मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे|
- राज्य के मछली पालन एवं मछुआरे समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि होगी|
- स्मार्टफिश पार्लर खुलने से लोगों को हर समय ताजी और हाइजीनिक मछलियां मिल सकेगी|
- स्मार्ट फिश पार्लर खोलने से राज्य के लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा|
- Smart Fish Parlour के माध्यम से राज्य के लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे|
- जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा|
मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना
MP Smart Fish Parlour Yojana की विशेषताएं
- मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना है|
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरा समुदाय के लिए राज्य में 400 स्मार्टफिक्स पार्लर खोले जाएंगे|
- फिश पार्लर तैयार करने में 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत लगेगी|
- राज्य में स्मार्टफिश पार्लर खुलने से 24 घंटे फ्रेश मछली मिल सकेगी|
- मध्य प्रदेश के विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत 5 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट मछली पार्लर तैयार करवाएगी|
- आधुनिक फिश पार्लर इस योजना के तहत मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे|
- मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा डीप फ्रीजर फ्रीजर डिस्पले काउंटर के साथ-साथ फिश गडर और मछली की छिलाई मशीनें भी मछली पालन को मुहैया कराई जाएगी|
- फिश पार्लर के माध्यम से 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आधार पर रोजगार मिलेगा|
Smart Fish Parlour Yojana के तहत पात्रता
- MP Smart Fish Parlour Yojana पशुपालन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है|
- केवल मछली पालक और मछुआरे ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे|
- मछली पालन करने वाला कोई भी मछुआरा स्मार्टफिश पार्लर के लिए पात्र होगा|
मध्यप्रदेश स्मार्टफिश पार्लर योजना के तहत आवेदन कैसे करें
जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है| इस योजना के तहत राज्य सरकार 400 स्मार्ट फिश पार्लर खोलने की तैयारी में है मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतें 5 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट मछली पार्लर तैयार करवाएगी जिसका सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा|
यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत आवेदन करना होगा जो लोग इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी केवल राज्य में 400 स्मार्टफिश पार्लर बनवाने की घोषणा की गई है| सरकार ने अभी इसकी अधिकारिक वेबसाइट और के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी है जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी हम अपनी पोस्ट के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे यदि आप भी इस योजना के तहत स्मार्ट स्कॉलर बनवाना चाहते हैं तो आप बन सकते हैं|