Ladli Bahana Yojana eKYC: Registration Form लाड़ली बहना योजना eKYC, Last Date

Ladli Bahana Yojana: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने हेतु समय-समय पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। जिससे न केवल उनका भविष्य बनता है। साथ ही उनके परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आया है। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी गरीब और मध्यमवर्गी परिवार की बहनों को लाभान्वित करने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम लाडली बहना योजना 2024 है।

इस योजना के तहत राज्य की निम्न एवं मध्यवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि आप भी मध्यप्रदेश राज्य की महिला है। और इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Bahana Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

MP Balram Talab Yojana

Ladli Bahana Yojana

Ladli Bahana Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवार की बहनों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक धनराशि प्रदान की जाएगी। यानी महिलाओं को 1 वर्ष में इस योजना के तहत 12,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह धनराशि सीधे ही महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा यह भी बताया गया है कि इस योजना के तहत 65 फ़ीसदी बहनों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके जीवन आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा। इससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और ठीक ढंग से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

निष्ठा विद्युत मित्र योजना

Ladli Bahana Yojana 2024 Key Highlights

योजना का नामलाडली बहना योजना  
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थी  राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना  
आर्थिक सहायता राशि1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक  
साल  2023
राज्य  मध्यप्रदेश
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  rajkisan.rajasthan.gov.in

प्रतिवर्ष 12000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

एमपी लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिमा वितरित की जाएगी| लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं को चाहे वह किसी भी जाति या संप्रदाय की हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा खासतौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एमपी लाडली बहना योजना को संचालित किया जाएगा|

5 मार्च से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना फॉर्म

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च 2023 को अपनी महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना को लागू कर दिया है इस योजना के माध्यम से सभी वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जंबूरी मैदान में इस योजना का शुभारंभ किया गया एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं उपस्थित बहनों के प्रपत्र को भरवाया और महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की|
Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे जिसके बाद पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मई 2023 को जारी कर दी जाएगी 1 से 15 मई तक अंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी वहीं 16 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा| इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची कब 30 मई को जारी की जाएगी और 10 जून 2023 से लाडले बहना योजना के लिए बहनों के बैंक खाते में राशि का वितरण आरंभ हो जाएगा|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन यानी 5 मार्च को एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन यानी 5 मार्च को राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को सौगात देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| 5 मार्च से यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर फॉर्म भरने की शुरुआत की जाएगी जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है और इस योजना के कार्यान्वयन के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर को ही चुना गया है जिसे लेकर भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है इस कार्यक्रम में राज्य की लाखों महिलाएं पहुंचेंगी|

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की निम्न, मध्यवर्गीय और गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। यानी प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा। महिला यह धनराशि प्राप्त कर अपना व अपने परिवार का भविष्य उज्जवल बना सकेगी। जिससे उन्हें किसी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(आवेदन) समर्थ योजना

एक करोड़ महिलाओं को किया जाएगा लाभान्वित

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 साल में 60,000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने की घोषणा की गई है। जिसके अनुसार लाडली बहना योजना के तहत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन आंकड़ों से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपए महिलाओं के लिए खर्च किए जाएंगे। राज्य की निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग की गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रूपए की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Bahana Yojana 2024  के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 साल में 60,000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवार की बहनों को लाभान्वितकिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • और एक साल में महिलाओ को इस योजना के माध्यम से 12000 रूपए की धनराशि वितरित की जाएगी।
  • Ladli Bahana Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।     
  • लाडली बहना योजना के तहत सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की सभी महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने राशी सीधे ही उनके बैंक खाते में वितरित की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपए महिलाओं के लिए खर्च किए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत 65 फ़ीसदी बहनों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।     
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाए आत्मनिर्भर बनेग|

वृद्धावस्था पेंशन के साथ 400 रूपये अतिरिक्त दिए जाएंगे

शिवराज सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की तारीख भी घोषित कर दी गई है लाडली बहना योजना के फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे नहीं आवेदनों की जांच के बाद जून माह से इस योजना के पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे| इस योजना के तहत अगर एक घर में माता-पिता के अलावा दो बेटे हैं तो उनकी पत्नियों को 1000-1000 रुपये प्रदान किए जाएंगे हर बुजुर्ग महिला को वृद्धावस्था पेंशन के साथ 400 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे फिलहाल वृद्धावस्था पेंशन 600 रुपए प्रतिमाह प्रदान की जा रही है|

इस योजना में धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री के इस फैसले से लोग बहुत खुश हैं| यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता भी निर्धारित की गई है जिनके बारे में आपको नीचे बताया गया है|

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

  • महिला को मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए निम्न, मध्यवर्गीय और गरीब परिवार की महिलाएं ही पात्र होगी।
  • निम्न मध्यम वर्ग की बहने चाहे वह किसी भी जाति की हो सभी बहाने योजना के लिए पात्र होगी।
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की सभी गरीब महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Ladli Bahana Yojana Required Document (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ladli Bahana Yojana Form 2024 कैसे भरे

यदि आप लाडली बहना योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे उन कैंप के अधिकारियों द्वारा Ladli Bahana Yojana के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे| यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आवेदन फॉर्म भरने हेतु केवल अपने दस्तावेजों को कैंप में अपने साथ लेकर जाना होगा जिसके बाद आपके आवेदन फॉर्म को अधिकारियों द्वारा भर दिया जाएगा और फॉर्म के सत्यापित होने पर आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

लाडली बहना योजना में e-KYC फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

  • लाडली बहना योजना e-KYC ऑनलाइन श्रम करने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
  • इस होम पेज पर आपको समग्र प्रोफाइल अपडेट करें का सेक्शन में e-KYC करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा|
  • अब आपको इस पेज पर अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी|
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
  • अब आपको खोजें का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद महिला की समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा|
  • ओटीपी को पेज पर दर्ज करें|
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके वेरीफाई करना होगा|
  • इस प्रकार आप की लाडली बहना योजना में Online e-KYC करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

FAQ Questions

कैसे करें लाडली बहना योजना eKYC

लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाएं अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र एमपी ऑनलाइन सर्विस सेंटर और समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन ईकेवाईसी कर सकती है|

लाडली बहना योजना में eKYC करने की अंतिम तिथि क्या है?

लाडली बहना योजना में eKYC करने की अंतिम तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है लेकिन जल्द ही राज्य सरकार द्वारा अंतिम तिथि जारी कर दी जाएगी|

Leave a Comment