Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana – झारखंड सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। यह योजना उन किसान परिवारों को राहत देने के लिए शुरू की गई है। जो किसान सूखे से प्रभावित हुए हैं। किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत हेमंत सोरेन जी ने 3500 रूपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि देने का ऐलान किया है। कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रति वेतन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रभावी किसान परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा और शीघ्र ही किसान परिवारों को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है। इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना (Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana) का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों (पूर्व सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों को सरकार द्वारा सूखा घोषित किया गया है। सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा शीघ्र ही प्रभावित हुए 226 प्रखंडों के किसान परिवार को धनराशि प्रदान की जाएगी। झारखंड राज्य में लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में है जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी झारखंड के किसान हैं। और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकारी आवेदन को स्वीकृत कर DBT के लिए भेज दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के आवेदन कर्ताओं के लिए खुशखबरी
किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सूखाड़ राहत योजना के तहत आयोजित 3 दिन विशेष शिविर (28,29 और 30 नवंबर 2022) खराब नेटवर्क होने की भेंट चढ़ गए। प्रज्ञा केंद्रों पर शिविर के आखिरी दिन भी सिस्टम नाकाम होने के कारण वंचित किसानों का नया निबंधन नहीं हो सका। सर्वर डाउन होने के कारण केंद्र संचालकों के मुताबिक सिर्फ यथासंभव किसानों के खाते का ई- केवाईसी किया गया। किसानों को अपना निबंधन कराने शिविर के लिए प्रज्ञा केंद्र पहुंचे अंतिम दिन में निराश लौटना पड़ा। निराशा और हताशा किसानों ने सरकार द्वारा आयोजित विशेष शिविर को जनता के साथ छलावा करार दिया।बारवाडीह में फसल से प्रभावित 5198 किसान ईकेवाईसी नहीं करा पाए।
eKYC के अभाव में सुखाड़ राहत की राशि किसानों के बैंक खाते में आने की संभावना नहीं है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनुज कुमार शरण ने बताया कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत 11255 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से बारिश के अभाव में फसल ना होने के कारण 8787 किसानों ने राहत राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से सिर्फ 3589 किसानों ने ईकेवाईसी कराया है। और उनके खाते में राहत राशि आने का रास्ता साफ हो गया है। फसल नुकसान होने से 2468 किसानों ने संबंधित आवेदन जमा नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल नुकसान से संबंधित फसल राहत के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में उन किसानों के आवेदन कन्वर्ट हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना |
शुभारंभ की गई | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
उद्देश्य | फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
विभाग | कृषि विभाग |
लाभार्थी | सूखे से प्रभावित किसान परिवार |
राज्य | झारखंड |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://msry.jharkhand.gov.in/ |
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। झारखंड के किसानों को सूखा राहत हेतु सरकार द्वारा 3500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। ताकि राज्य के किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की बाध्यता खत्म
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के संचालन के लिए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि किसानों की उदासी को अवसर में बदलने के लिए राज्य के सभी अधिकारी प्रयास करें। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत केंद्र सरकार को आर्थिक सहायता के लिए मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस समर्पित किया है। और आशा है कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में सहयोग करेगी। केंद्र सरकार को राज्य सरकार ने मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9 हजार 682 करोड़ रुपए राहत सहायता के लिए मांगे हैं। बादल पत्रलेख ने कहा कि किसान परिवार या खेतिहर मजदूर जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विभागीय सचिव ने कहा कि जिन दस्तावेजों को मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत अपलोड किया जाना है। उनमें से लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की बाध्यता को समाप्त किया जाए। और सुनिश्चित किया जाए कि जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। उन सभी किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ मुहैया कराया जाए।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की गई है।
- इस योजना के तहत 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को जो सूखे से प्रभावित हुए हैं तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को राहत देने की पूरी कोशिश कर रही है।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत ऐसे किसानों को लाभ प्राप्त होगा जिनकी 33% से ज्यादा फसल की क्षति हुई है या जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है।
- किसान परिवारों को फसल के नुकसान होने पर राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
- जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। ताकि राज्य के किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता
- झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
- राज्य के वे सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- किसान आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता नंबर
- खसरा नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको यूजरनेम और ईमेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आप को दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको SIGN IN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदक लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगइन कर सकते हैं।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana ekyc कैसे करें
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आएगा|
- होम पेज पर आपको ekyc का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
- इसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा|
- इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको Proceed to e KYC का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा|
- यह ओटीपी आपको एप्लीकेशन फॉर्म के बॉक्स में दर्ज करना होगा|
- ओटीपी दर्ज करने के बाद सभी डिटेल्स आपके सामने खुलकर आ जाएगी|
- सभी डिटेल्स को ध्यान पूर्वक चेक करके वेरीफाइ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|