मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 Pashudhan Vikas Yojana किसानो को मिलेगी 90% सब्सिडी

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं राज्य सरकार और केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती हैं।  इसी प्रकार झारखंड राज्य सरकार ने किसानों एवं पशुपालकों के लिए एक नई योजना को शुरू किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 है।  यह योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा उत्पादित की गई है।  इस योजना के तहत झारखंड राज्य के  किसानों को दुधारु पशु  खरीदने के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी।  इस योजना के तहत किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और वह अच्छा जीवन व्यतीत कर सकेंगे।  आज हम आपको इस लेख के द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 क्या है और इसके बारे में बताएंगे इस योजना के मुख्य विचार उद्देश्य योजना के लाभ और विशेषताएं पात्रता मापदंड आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। आप इस लेख को ध्यानपूर्वक एवं पूरा पढ़ें।

Jharkhand Kisan Karj Mafi List

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा संचालित की गई है। झारखंड सरकार झारखंड के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का आगाज करती है और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना उनमें से ही एक है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को पशुपालन करने के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ झारखंड के किसान विकलांग  और विधवा महिलाओं आदि को प्रदान किया जाएगा।  इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा ₹660 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार ने गौ पालन मुर्गी पालन बकरी पालन बतख पालन ओर अन्य पशुपालन को शामिल किया है।  किसान अपने मनचाहे पशुओं का पालन कर के  अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 

 Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023
योजना का शुभारंभझारखंड सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा
विभागकृषि पशुपालन एवं सांस्कृतिक विभाग झारखंड
वर्ष2023
लाभार्थीझारखंड राज्य के किसान
उद्देश्य झारखंड के किसानों की आय में वृद्धि करना
राज्यझारखंड
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन
Pashudhan Vikas Yojana

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्थापित की गई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य झारखंड के किसानों की आय में वृद्धि करना है।  इस योजना के तहत झारखंड सरकार किसानों  को गऊ पालन  बकरी पालन मुर्गी पालन बत्तख पालन और आदि के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे कि झारखंड के किसान  पशुपालन के लिए प्रोत्साहित हों और उनकी आय में भी बढ़ोतरी आए।  ऐसे कई किसान एवं पशुपालक  है जो अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने में असमर्थ होते हैं और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस परिस्थिति के तहत झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का निर्माण किया है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 का निर्माण किया गया है।
  • इस योजना के तहत झारखंड राज्य के  किसानों को दुधारु पशु  खरीदने के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी  करना है।
  • Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana में 40% से लेकर 90% तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।
  • इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा ₹660 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • यह योजना झारखंड के किसान विकलांग  और विधवा महिलाओं आदि  के लिये है।
  • इस योजना के द्वारा किसान पशुपालन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • झारखंड राज्यों में रह रहे कमजोर वर्ग के लोगों को इस योजना के तहत सहायता प्रदान कर आर्थिक रूप से सफल बनाया जाएगा।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  •  आवेदक किसान या पशुपालक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  •  आवेदक पेशे से किसान या पशुपालक होना चाहिए।
  •  इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  •  आवेदक के पास पशुपालन के लिए साफ सुथरी जगह पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के लिये आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिनकी सहायता से वह सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के लिए आवेदन करने में सफल हो पाते हैं। नीचे दिए गए दस्तावेजों के माध्यम से आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास 2023 योजना का लाभ उठा सकेंगे।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए  ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

 इस योजना  का आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग में जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहाँ जाकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना और उसको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • अब आपको ऊपर लिखे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वअभिप्रमाणित करके आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अंत में आपको सभी दस्तावेजों व आवेदन फॉर्म को विभाग में जमा कराना होगा और ध्यानपूर्वक इसके रसीद लेनी होगी जे आपके आगे काम में आ सकेगी।

Leave a Comment