Jharkhand Pension Yojana: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बेसहारा लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के तहत बेसहारा लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। झारखण्ड सरकार द्वारा भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऐसी ही एक योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका का नाम झारखण्ड सर्वजन पेंशन योजना 2023 (Jharkhand Pension Yojana) है। इस योजना के तहत झारखण्ड सरकार द्वारा नागरिकों को हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे गरीब और बेसहारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकेगा। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ, कौन होगा पात्र इन सभी जानकारी के लिए आपको यह लेख ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से झारखण्ड सर्वजन पेंशन योजना 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं।

Table of Contents
Jharkhand Pension Yojana 2023
झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के कल्याण के लिए सर्वजन पेंशन योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है। झारखण्ड पेंशन योजना के तहत हर महीने बेसहारा नागरिकों को सरकार पेंशन प्रदान करेगी 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों को पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विधवा महिलाओं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा, 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को APL और BPL राशन कार्ड धारी होना अनिवार्य था। लेकिन अब सरकार द्वारा इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा गुमला जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सरकार द्वारा सभी पात्र नागरिक को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए घर घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी की सूची तैयार की जाएगी और उनके आवेदन एकत्रित किए जाएंगे। ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
Key Highlights Of Jharkhand Pension Yojana 2023
योजना का नाम | सर्वजन पेंशन योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को पेंशन प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखण्ड के नागरिक |
राज्य | झारखण्ड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jharkhand.gov.in/jpension/ |
झारखण्ड पेंशन योजना 2023 के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि
(Jharkand Pension Yojana )झारखण्ड पेंशन योजना 2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब और बेसहारा नागरिकों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। जोकि हर महीने 5 तारीख को लाभार्थी के बैंक खाते में वितरित की जाएगी। जिससे झारखण्ड के गरीब और बेसहारा नागरिक को अपनी दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस सहायता राशि के माध्यम से बेसहारा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकेगा।
झारखण्ड पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य
झारखण्ड पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब एवं बेसहारा नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हर महीने 1000 रुपए की पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में वितरित करना है। जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके और अपने जीवन को अच्छे ढंग से व्यतीत कर सकें। झारखण्ड पेंशन योजना के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा साथ ही गरीब एवं बेसहारा नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब/बेसहारा लोगों को पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 18 साल से ज्यादा बेसहारा लोगों, विधवा महिलाओं को, 5 साल से अधिक दिव्यांग नागरिकों को एवं HIV AIDS पीड़ित को भी Jharkhand Sarvjan Pension Yojana का लाभ दिया जाएगा। सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से लगभग 15 लाख 3486 नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
जिलेवार लाभार्थियों की संख्या सूची
झारखण्ड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखण्ड सरकार द्वारा गुमला से किया गया है। सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सिर्फ वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है। जो नागरिक सर्वजन पेंशन से जुड़े नहीं है। उनको इस योजना से जोड़ा जाएगा तथा नागरिकों को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। निम्नलिखित जिलेवार लाभार्थियों की सूची कुछ इस प्रकार है। जिन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- रांची – 230098
- खूंटी – 30689
- गढ़वा – 5660
- पलामू – 46610
- लातेहार – 24858
- गुमला – 48628
- लोहरदगा – 7653
- चतरा – 20093
- सिमडेगा – 32881
- हजारीबाग – 106363
- कोडरमा – 24640
- रामगढ़ – 44476
- बोकारो – 12527
- धनबाद – 142045
- गिरिडीह – 11666
- पश्चिमी सिंहभूम – 65408
- पूर्वी सिंहभूम – 154414
- सरायकेला – 36521
- दुमक – 37034
- देवघर – 46868
- जामताड़ा – 9776
- साहिबगंज – 56274
- गोड्डा – 55496
Jharkhand Sarvjan Pension Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- बेसहारा और गरीब नागरिकों के कल्याण के लिए सर्वजन पेंशन योजना 2023 का शुभारंभ झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा किया गया है।
- झारखण्ड पेंशन योजना के तहत हर महीने बेसहारा नागरिकों को सरकार पेंशन प्रदान करेगी।
- 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों को पेंशन का लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा विधवा महिलाओं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा, 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
- पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को APL और BPL राशन कार्ड धारी होना अनिवार्य था। लेकिन अब सरकार द्वारा इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
- Jharkhand Sarvjan Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सिर्फ वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है।
- इस योजना के माध्यम से गरीब एवं बेसहारा नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हर महीने 1000 रुपए की पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में वितरित की जाएगी।
- मुख्यमंत्री जी के द्वारा गुमला जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
- सरकार द्वारा सभी पात्र नागरिक को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए घर घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी की सूची तैयार की जाएगी और उनके आवेदन एकत्रित किए जाएंगे।
- ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
- सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से लगभग 15 लाख 3486 नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
- झारखण्ड पेंशन योजना के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
- साथ ही गरीब एवं बेसहारा नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
झारखण्ड पेंशन योजना के लिए पात्रता
- झारखण्ड पेंशन योजना के लिए आवेदक को झारखण्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदक गरीब और बेसहारा होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 साल से अधिक होनी चाहिए।
- 18 साल से ज्यादा उम्र के बेसहारा नागरिक और विधवा महिला भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
- 5 साल से अधिक दिव्यांग एवं HIV AIDS पीड़ित नागरिक भी पात्र होगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास आय का कोई साधन नहीं होना चाहिए।
Jharkhand Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
Online Apply करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई-पेंशन पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी होगी।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
झारखण्ड सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा। और यदि अब आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको अंचल अधिकारी कार्यालय में जाना होगा। जहां जाकर आप आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।
- सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको झारखण्ड सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म संबंधित अधिकारी से लेना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी होगी।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म जहां से आप ने प्राप्त किया था उसी कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप झारखंड पेंशन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।