Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Darshan Seva Yojana का शुभारम्भ किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए सुविधा प्रदान की जा रही हैं। साथ ही मंदिरों में व्यवस्था सुधरीकरण का भी बेहतर प्रयास इस योजना के माध्यम से किया जा रहा हैं। दोस्तों अगर आप हिमाचल प्रदेश के नागरिक हैं , और हिमाचल दर्शन सेवा योजना से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल दर्शन सेवा योजना की सभी जानकारी दे रहें हैं। इस योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Table of Contents
Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्राद्धलु को सुविधा देने के लिए हिमाचल दर्शन सेवा योजना को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार के धार्मिक स्थलों में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। परिवहन निगम की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को शुरू किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अब इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को राज्य व राज्य के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने में सीधी बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि श्रद्धालु शक्तिपीठों के दर्शन आसानी से कर पाएं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिय लाभार्थी को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अब घर बैठें ऑनलाइन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Himachal Pradesh Ration Card List
Overview of Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana
योजना का नाम | Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana |
लाभ | बस सुविधा। |
राज्य | हिमाचल प्रदेश। |
आरम्भ की गई | राज्य सरकार दवारा। |
लाभार्थी | श्रद्धालु। |
उद्देश्य | श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा सुगम बनाना। |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
आधिकारिक वेबसाइट | oprs-web/guest |
Aim of HRTC Darshan Seva Yojana
दोस्तों आप सभी जानते हैं की नागरिको को सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही हैं। ताकि नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। इसी पर आधारित हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक अहम योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम दर्शन सेवा योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा को सुगम बनाना है। साथ ही सीधी बस मुहैया कराई जा रही हैं। ताकि श्रद्धालु आसानी से धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सके।
100 नए बस रूट होंगे आरंभ
प्रदेश सरकार द्वारा दर्शन सेवा योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलो से प्रदेश के भीतर व अन्य राज्यो के धार्मिक स्थलो के लिए करीब 100 नए बस रूट आरम्भ किये जा रहे है। ताकि आने जाने में श्रद्धालुओ को बाहर स्थित धार्मिक स्थलो मे आने जाने के लिए बेहतरीन सुविधा मिल सके। साथ ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं। वह घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रथम नवरात्र से दर्शन सेवा योजना के लिए ऑनलाइन आरंभ
प्रदेश सरकार द्वारा सुगम दर्शन सुविधा को आसान बना दिया गया हैं। क्योकि अब दर्शन सुविधा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। हम आपको बता दें की प्रथम नवरात्र से दर्शन सेवा योजना के तहत ऑनलाइन सुविधा आरंभ कर दी गई है। प्रतिदिन 350 लोगों के हिसाब से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 150 लोगों को भौतिक बुकिंग के माध्यम से सेवा प्रदान की जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया की सभी जानकरी हम आपको नीचे दे रहें हैं।
हिमाचल प्रदेश वोटर कार्ड लिस्ट
Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana लिफ्ट द्वारा दर्शन की सुविधा
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सुगम दर्शन सेवा की सुविधा पांच लोगो के समूह को 1100 रूपेय की दर से लिफ्ट द्वारा दर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों तथा अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध की गई है। जबकि साथ जाने वाले एक व्यक्ति से केवल 50 रूपए लिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना
मंदिर के क्रियाकलापों को 3D फिल्म से देखने की सुविधा
प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को सुविधा देते हुए, मंदिर के प्रतिदिन के सभी क्रियाकलापों को देखने के लिए एक 3D फिल्म दिखाई जा रही हैं। जिसके लिए श्रद्धालुओं को केवल 101 रुपए देने होंगे। ये 7 मिनट की फिल्म होगी, जिसके अंतर्गत माता की आरती, भोग, कन्या पूजन, हवन इत्यादि के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर वर्चुअल दर्शन की सुविधा देने वाला पहला मंदिर है।
Eligibility of Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ सभी श्रद्धालु को दिया जाएगा।
Important documents
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- ईमेल आईडी।
- आदि।
Apply of Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana
- आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने एक होम पेज खुलकर आएगा।

- इसमें आपको Search For Bus Tickets के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा।
- आपको इसमें मांगी गई सभी जानकरी भरनी हैं।
- सभी जानकारी को भरने के बाद Search For Bus के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको एक और नया पेज दिखाई देगा।
- जिसमें बाकी की जानकारी भर कर आपको बस के टिकट का भुगतान करना हैं।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- एसएमएस के माध्यम से टिकट बुक होने की सूचना आप तक पहुंच जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश दर्शन सेवा योजना के अंतर्गत आप इस प्रकार आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana
श्रद्धालुओं के लिए।
Himachal Pradesh Darshan Seva Yojana के लिए धार्मिक स्थलों से राज्य प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए करीब 100 नए बस रूट आरंभ किया जा रहे हैं।
HP Darshan Seva Yojana के माध्यम से सीधी बस सेवा के जरिए श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों के दर्शन करवाए जाएंगे।