Nirogi Haryana Yojana 2022 निरोगी हरियाणा योजना के उद्देश्य लाभ विशेषताएं जाने हिंदी में
हरियाणा सरकार द्वारा एक नई अनोखी पहल की जा रही है जिसमें हरियाणा सरकार अपने राज्य के नागरिकों को अच्छी सेहत एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है| हरियाणा सरकार द्वारा निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की गई है| इस योजना का शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा गत दिवस हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तोर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में किया गया| इस योजना के तहत प्रथम चरण में 24,75,380 अंत्योदय परिवार के 98,13,214 सदस्यों का सरकार द्वारा टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क की जाएगी Nirogi Haryana Yojana 2022 के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अधिक जानकारी जाने के लिए हमारी पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें|
Nirogi Haryana Yojana 2022

निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सत्र बजट 2022 के दौरान निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत हरियाणा के सभी लोगों के मुफ्त में हेल्थ चेक अप किए जाएंगे इसके अलावा इन सबका सरकार द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा ताकि कभी आवश्यकता होने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके इस योजना को सुचारू रूप से रखने के लिए सरकार द्वारा 6 भागों में बांटा गया है पहले भाग में 98 लाख 13 हजार 214 लोगों का हेल्थ चेक अप फ्री में किया जाएगा यदि इस दौरान कोई बीमारी निकलती है तो उस बीमारी का इलाज बिल्कुल नि:शुल्क किया जाएगा|
हरियाणा के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अस्पतालों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी इन सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच मुफ्त की जाएगी निरोगी हरियाणा योजना के तहत अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम है उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के लिए शामिल किया गया है|
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना
निरोगी हरियाणा योजना 2022 Key Highlights
योजना का नाम | निरोगी हरियाणा योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा |
उद्देश्य | हरियाणा के नागरिकों के नि:शुल्क चेकअप कराना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
राज्य | हरियाणा |
वर्ष | 2022 |
प्रदान की जाने वाली सहायता | जांच एवं उपचार नि:शुल्क कराना |
निरोगी हरियाणा योजना के उद्देश्य
- Nirogi Haryana Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराना है|
- इस योजना के अंतर्गत यदि हेल्थ चेकअप के दौरान कोई बीमारी निकलती है तो उसका मुफ्त में इलाज किया जाएगा|
- इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को उपचार हेतु 6 भागों में विभाजित किया गया है|
- योजना के अंतर्गत जांच करने के लिए 25 से अधिक परीक्षण की श्रंखला निर्धारित की गई है|
- इसके अलावा निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे और 2 दिन में क्षेत्रवार में रिपोर्ट दे दी जाएगी|
योजना के तहत लाभार्थियों को 6 वर्गों में बांटा गया
(Nirogi Haryana Yojana) निरोगी हरियाणा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को उपचार हेतु 6 वर्गों में विभाजित किया गया है समस्त परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के अनुरूप विभाजित किया गया है| ताकि आयु अनुरूप होने वाले संक्रमण गैर संक्रमण रोगों की जांच की जा सके आयु के अनुरूप 25 से अधिक परीक्षण की संख्या श्रंखला में निर्धारित की गई है|
- 0 से 6 वर्ष तक
- 6 महीने से 59 महीने तक
- 6 से 18 वर्ष तक
- 18 वर्ष से 40 वर्ष तक
- 40 वर्ष से 60 वर्ष तक
- 80 से अधिक आयु के लोग शामिल है|
निरोगी हरियाणा योजना जांच विवरण
इस योजना में प्रत्येक वर्ग के लाभार्थियों को अलग-अलग ओपीडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे स्वास्थ्य जांच में संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक माह ऊंचाई, वजन ,बीपी, दांतो और आंखों की जांच को सम्मिलित किया गया है इस योजना के तहत लाभार्थियों के सूचीबद्ध श्रेणी वार लैब टेस्ट किए जाएंगे इसके अलावा विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे ओल्ड लैब टेस्ट की रिपोर्ट उपचार्य संबंधित आशा और एएनएम द्वारा 2 अगले दिन में रोगी को क्षेत्रवार दे दी जाएगी|
प्रथम चरण में 32 स्थानों को किया जाएगा चिन्हित
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निरोगी हरियाणा योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग आयुष विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग शिक्षा विभाग पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है| निरोगी हरियाणा योजना का क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित किया गया है इन चिन्हित चिकित्सा संस्थाओं में सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा|
Nirogi Haryana Yojana के लाभ
- निरोगी हरियाणा योजना का लाभ हरियाणा के सभी उम्र के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा|
- इस योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होंगे|
- हरियाणा के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा प्राप्त करने के लिए अस्पतालों में पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी|
- हरियाणा के नागरिकों के सभी चेकअप मुफ्त किए जाएंगे|
- इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में दवाइयां भी प्रदान की जाएगी|
- आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति जो अपना इलाज नहीं कर पाते हैं इस योजना के माध्यम से वह भी आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे|
निरोगी हरियाणा योजना 2022 की विशेषताएं
- निरोगी हरियाणा योजना 2022 को हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया है|
- इस योजना का शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तोर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में किया गया|
- निरोगी हरियाणा योजना का लाभ राज्य के सभी उम्र के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा|
- इस योजना का क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थानों को चिन्हित किया गया है|
- आयु के अनुरूप 25 से अधिक परीक्षण की संख्या श्रंखला में निर्धारित की गई है|
- इन चिन्हित चिकित्सा संस्थाओं में सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा|
- राज्य के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अस्पतालों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी|
Nirogi Haryana Yojana के लिए पात्रता
- निरोगी हरियाणा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है|
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग के नागरिक पात्र माने जाएंगे|
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी उम्र के नागरिक पात्र होंगे|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ