मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना,राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन 29 नवंबर को हुई शुरुआत

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संरक्षण योजना को आरंभ किया गया है इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की जांच और विभिन्न प्रकार के टेस्ट सरकार द्वारा नि:शुल्क रूप से किए जाएंगे| कुरुक्षेत्र की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana  का शुभारंभ करेंगी 29 नवंबर 2022 को इस योजना की सौगात अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर दी जाएगी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई योजना का शुभारंभ करने की तैयारी जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जोर शोर से की जा रही है| जो लोग यह जानना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और कौन होगा इस योजना के लिए पात्र इन सभी जानकारियों को जानने के लिए आपको हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा|

क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान करेंगे|

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana 2023

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संरक्षण योजना का शुभारंभ किया जाएगा| स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 2 सालों में घर- घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जाएगी और उनकी आयु के हिसाब से कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे| इस योजना का संचालन राज्य के सभी हिस्सों में किया जाएगा ताकि पात्र लाभार्थी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सके| हरियाणा के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अस्पतालों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और आपको बता दें कि इन सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की जाएगी|

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana के तहत राज्य के अंत्योदय परिवार के 1 करोड़ 60 लाख से अधिक नागरिकों को सरकार द्वारा स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में चलाई जा रही उपचार योजना के तहत दी जा रही सेवा का सरकार के पास 1.8 करोड़ नागरिकों का स्वास्थ्य सेवाओं का डाटा उपलब्ध है स्वास्थ्य डाटा एक्टर करने के लिए ऐसे सभी नागरिकों के लिए उपचार का यूनिवर्सल पोर्टल बनाया गया है|

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना 2023 Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना
योजना का शुभारंभमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उद्देश्यस्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
राज्यहरियाणा
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://eupchaarharyana.org.in/

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana के उद्देश्य

  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना है|
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य चेकअप और विभिन्न प्रकार के टेस्ट निशुल्क प्रदान करना है|
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चाहते हैं कि इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य की जांच निश्चित रूप से की जा सके|
  • Swasthya Sarvekshan Yojana के माध्यम से हरियाणा के नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी|

Swasthya Sarvekshan Yojana के लाभ

  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को लाभ प्राप्त होगा|
  • इस योजना के माध्यम से सभी जांच नि:शुल्क कराई जाएगी|
  • राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच घर घर जाकर कराई जाएगी जिससे धन और समय दोनों की बचत होगी|
  • इस योजना के हरियाणा के नागरिकों की जांच निश्चित रूप से की जाएगी|
  • हरियाणा के नागरिकों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
  • स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को काफी लाभ पहुंचेगा|

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संरक्षण योजना 2023 की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा|
  • इस योजना का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा|
  • इस योजना के तहत घर घर जाकर स्वास्थ्य जाएंगे और विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी नि:शुल्क किए जाएंगे|
  • हरियाणा के हर जिले में स्वास्थ्य संरक्षण योजना को संचालित किया जाएगा|
  • इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 5 श्रेणियों में विभाजित किया गया है|
  • अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों की जांच इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले की जाएगी|
  • स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना को 5 श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा

हरियाणा में स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना को राज्य के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए आयु के हिसाब से 5 श्रेणियों में विभाजित किया गया है|

  1. प्रथम श्रेणी में जन्म से 6 माह तक|
  2. द्वितीय श्रेणी में 6 माह से 59 महा तक|
  3. तृतीय श्रेणी में 5 वर्ष से 18 वर्ष तक|
  4. चतुर्थ श्रेणी में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक|
  5. पांचवीं श्रेणी में 40 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग को शामिल किया गया है|

Saksham Yojana Haryana

स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना में शामिल किए जाने वाले परिवार

  • स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत सबसे पहले अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवारों की जांच की जाएगी|
  • इस योजना के माध्यम से जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है उनको मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का लाभ प्राप्त होगा|
  • हरियाणा में अंत्योदय योजना के तहत 26 लाख 64 हजार 257 नागरिकों में से 1 करोड़ 6 लाख 475 नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • इसके बाद शेष बाकी परिवारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संरक्षण योजना से जोड़ा जाएगा|

Swasthya की जांच करने के लिए अस्पतालों का चयन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत 4 लाख नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करने का लक्ष्य हरियाणा सरकार द्वारा प्रथम चरण में निर्धारित किया गया है| इस योजना के माध्यम से जिले में एलएनजेपी अस्पताल शाहाबाद में पिहोवा के राजकीय अस्पतालों का चयन किया गया है|

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana

गांव स्तर पर बनाए जाएंगे कॉल सेंटर

स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत कॉल सेंटर बनाए जाएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर नागरिकों के लिए कॉल सेंटर बनवाए जाएंगे| ताकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से किया जा सके| उन्होंने बताया कि चिरायु योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने में स्वास्थ्य कार्ड नि:शुल्क कार्ड बनवाए जा रहे हैं इसके लिए सरकार द्वारा कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है लेकिन कहीं केंद्रों पर कुछ राशि लेने की शिकायतें आ रही हैं इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अधिकारी ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ले और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें|

Mukhyamantri Swasthya Sarvekshan Yojana  के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
  • सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र माने जाएंगे|
  • इस योजना के लिए कुछ श्रेणियां विभाजित की गई है इन श्रेणियों के हिसाब से ही राज्य के नागरिक पात्र होंगे|

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

उपचार वेब पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड किया जाएगा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संरक्षण योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में घर घर जाकर ओके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद सारा डाटा ई चार वेबकोड अपलोड किया जाएगा| जिसके माध्यम से किसी भी जगह से राज्यों के नागरिक के साथ स्वास्थ्य की रिपोर्ट को ऑनलाइन देखा जा सकेगा|

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत आवेदन कैसे करें

इस योजना के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद जो इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उनको थोड़ा इंतजार करना होगा| क्योंकि स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ 29 नवंबर 2022 को किया जाएगा उसके बाद जल्द ही इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जैसे ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी हम तुरंत आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए निवेदन है कि हमारे साथ जुड़े रहे|

Leave a Comment