हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान | Missed Call At 8222000200 To Join

हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 के तहत राज्य के नागरिकों के बीच जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने दिनांक 6 अगस्त 2019 को जलशक्ति सदस्यता अभियान आरंभ किया है| हरियाणाजल शक्ति सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को जोड़ने के लिए यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया है इसके अंतर्गत केवल 10 अंकों के मोबाइल नंबर 8222000200 पर मिस कॉल देकर राज्य का कोई भी निवासी अभियान का सदस्य बन सकता है|

हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान

जलशक्ति सदस्यता अभियान हरियाणा 2020

इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है तथा आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पेयजल को सुरक्षित करना है| हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग बनाया गया है जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में जन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे तथा साथ ही साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे|

हरियाणा जल शक्ति अभियान पंजीकरण का उद्देश्य

इस प्रकार के अभियान चलाकर राज्य सरकार नागरिकों को पानी बचाने के महत्व गंभीरता के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं | साथ ही साथ जल संरक्षण के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा| अभियान के अंतर्गत सदस्यों को यह भी बताया जाएगा कि वर्षा जल संरक्षण से गिरते भूजल स्तर को जा सकता है तथा गिरे हुए भुज चल तालिका को अपने मूल स्तर पर वापस लाया जा सकता है| हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान का मुख्य प्रयास यह है कि हम जल का दुरुपयोग करना बंद कर दें तथा जागरूक होकर भविष्य के लिए अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जल उपलब्ध करा सके|

हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान पंजीकरण कैसे करें ?

  • यदि आप हरियाणा जल संरक्षण अभियान पंजीकरण करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल नंबर से यह 10 अंकों का मोबाइल नंबर 8222000200 डायल करें|  
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर हरियाणाजल शक्ति सदस्यता अभियान कार्यालय की तरफ से सदस्यता रजिस्ट्रेशन नंबर तथा सदस्यता का प्रमाण मैसेज प्राप्त होगा| यह बहुत ही सरल पंजीकरण प्रक्रिया है जिसके द्वारा राज्य का कोई भी नागरिक हरियाणा जल संरक्षण अभियान सदस्यता पंजीकरण करा सकता है|

हरियाणा जल संरक्षण अभियान में अपना योगदान कैसे दें ?

यदि आप राज्य के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और आप हरियाणा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत कुछ करना चाहते हैं तो आप राज्य सरकार द्वारा चलाई गई इस मुहिम के अंतर्गत अपना योगदान दे सकते हैं और साथ ही साथ हरियाणा राज्य सरकार से ₹10000 का नगद पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए आपको पानी बचाने के महत्व  के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक नारा राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट करना होगा| जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत नारा सबमिट करने की पूर्ण प्रक्रिया हमारे द्वारा नीचे के पैराग्राफ में बताई जा रही है

दिशा निर्देश
  • प्रतिभागी को भारत का नागरिक होना चाहिए I
  • नारा जल संरक्षण / संचय के विषय से संबंधित होना चाहिए I
  • नारा हिंदी में होना चाहिए और 20 शब्दों तक सीमित होना चाहिए।
  • 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार 5 विजेताओं के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा।
  • विजेताओं का चयन कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा किया जाएगा। विभाग का निर्णय अंतिम और फाइनल होगा |

हरियाणा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत नारा कैसे सबमिट करें ?

  • सर्वप्रथम हमारे द्वारा बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • उसके बाद सभी मांगी गई सूचना जैसे नाम सुमर ईमेल फोन नंबर गांव नगर शहर का नाम तथा नारा दिए गए विकल्पों भरे
हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019
  • उसके बाद ट्विटर पर @digitalkisanHR एवं @jalshaktiabhiyanHR के पेज को फॉलो/ लाइक  करें
  • फिर इस पोस्ट को लाइक करें
  • हैशटैग  #JanShakti4JalShakti #BoondBoondSeSagar और #JalHiJiwan  के साथ शेयर करें
  • शेयर किये गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपलोड करें
  • भाग लेने के लिए बायो में/ नीचे दिए गए लिंक पर जाएं
  • इस प्रकार आप आसानी से अभियान के अंतर्गत अपना नारा सबमिट कर सकते हैं

Leave a Comment