दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पंजीकरण प्रक्रिया

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन।  दिल्ली श्रमिक मित्र योजना एप्लीकेशन फॉर्म |Delhi Shramik Mitra Yojana Online Registration

श्रमिकों का विकास एवं उत्थान करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। लेकिन कभी-कभी इन योजनाओं का सही तरीके से प्रचार एवं प्रसार नहीं हो पाता है। जिसके कारण अधिकतर श्रमिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक योजना को नियोजित किया है। इस योजना का नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना है। इस योजना के द्वारा राजधानी के 6 लाख से भी अधिक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक मित्र के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। ताकि श्रमिक सही समय पर योजनाओं के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करके उनका लाभ उठा सकें। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा Delhi Shramik Mitra Yojana से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप राजधानी के पंजीकृत श्रमिक है तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है क्योंकि हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आप दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2022 का लाभ प्राप्त करके सरकारी योजनाओं की आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।

Delhi Shramik Mitra Yojana 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली श्रमिक मित्र योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के द्वारा दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की है। जिनके माध्यम से निर्माण श्रमिकों के घर तक जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही श्रमिक मित्रों के द्वारा श्रमिकों के हित में शुरू की गई सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को प्रदान की जाएगी। ताकि वह सही समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। राजधानी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा यह भी बताया गया है कि इस योजना के तहत 700 से 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी जो कि जिला, विधानसभा और वार्ड के कोआर्डिनेटर के रूप में काम करेंगे।

Shramik-Mitra-Delhi-2021-768x383 2

दिल्ली के सभी वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक वार्ड में कम से कम 3 से 4 श्रमिक मित्र उपलब्ध हो। यह श्रमिक मित्र ना केवल योजनाओं की जानकारी प्रदान करें बल्कि श्रमिको का योजनाओं के तहत पंजीकरण एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में उनकी सहायता भी प्रदान करें। मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से श्रमिकों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप उनका विकास होगा।

ANI_20200320226दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों तक उनके हित में संचालित की जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है। इस कार्य के लिए सरकार द्वारा श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। जिनके माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे श्रमिक योजनाओं के तहत आवेदन करके उनका लाभ प्राप्त कर सके। Delhi Shramik Mitra Yojana के माध्यम से श्रमिकों तक योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना राज्य में श्रमिकों का विकास एवं उत्थान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।

Key Highlights Of Delhi Shramik Mitra Yojana

योजना का नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना
शुरू की गई दिल्ली सरकार द्वारा
लाभार्थी दिल्ली के पंजीकृत श्रमिक
उद्देश्य श्रमिकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
साल 2022
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच की जाएगी

श्रमिक मित्र योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • दिल्ली सरकार द्वारा 8 नवंबर सन् 2021 को Delhi Shramik Mitra Yojana को शुरू किया गया था।
  • इस योजना के द्वारा दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 800 श्रमिक मित्रों को नियुक्त किया जाएगा।
  • इन श्रमिक मित्रों के माध्यम से श्रमिकों के घर पर जाकर उन्हें योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
  • उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा यह भी बताया गया है कि इस योजना के तहत 700 से 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी जो कि जिला, विधानसभा और वार्ड के कोआर्डिनेटर के रूप में काम करेंगे।
  • उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा यह भी बताया गया है कि इस योजना के तहत 700 से 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी जो कि जिला, विधानसभा और वार्ड के कोआर्डिनेटर के रूप में काम करेंगे।
  • सभी वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक वार्ड में कम से कम तीन-चार श्रमिक मित्र उपलब्ध हो।
  • श्रमिक मित्र ना केवल योजनाओं की जानकारी प्रदान करें बल्कि श्रमिको का योजनाओं के तहत पंजीकरण एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में उनकी सहायता भी प्रदान करें।
  • यह योजना अधिक से अधिक श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप राजधानी के श्रमिकों का विकास होगा।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के तहत पात्रता

  • आवेदनकर्ता को दिल्ली का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • पंजीकृत श्रमिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

सरकार द्वारा अभी केवल दिल्ली श्रमिक मित्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। जैसे ही दिल्ली सरकार इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करती है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस आर्टिकल के साथ बने रहे।

Leave a Comment