PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan Registraion Form | गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2023 | गरीब कल्याण रोजगार अभिया जिलेवार सूची | गरीब कल्याण रोजगार ऑनलाइन आवेदन |
आज हम आपको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। गरीब कल्याण रोजगार अभियान का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 जून 2020 को किया है। यह अभियान प्रवासी मजदूरों के लिए आरंभ किया गया है। आज हम इस लेख के माध्यम से आप को गरीब कल्याण रोजगार अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। हम आपको इस अभियान का उद्देश्य, लाभ महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे। यदि आप गरीब कल्याण रोजगार अभियान से जुड़ी सभी जानकारी को जानना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Garib Kalyan Rojgar Abhiyan
गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत सभी प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत लगभग 25 योजनाओं को 116 जिलों तक पहुंचाया जाएगा। गरीब कल्याण रोजगार अभियान 125 दिनों तक चलेगा। इस अभियान में 25 तरह के कामों की लिस्ट बनाई गई है जिसके अंतर्गत लॉकडाउन में घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इस योजना के लिए 50000 करोड़ का बजट तय किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत लगभग दो तिहाई मजदूर शामिल किए जाएंगे।

Read more: TULIP Internship 2020
कल्याण रोजगार अभियान प्रक्षेपण
गरीब कल्याण रोजगार अभियान को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 20 जून को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च करेंगे। यह अभियान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की उपस्थिति में आरंभ किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन बिहार के खगड़िया जिले के ब्लाक बेलदौर के ग्राम तलिहार से किया जाएगा। उद्घाटन में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे। यह सभी प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।
योजना के तहत रोजगार की राज्यवार सूची
क्रमांक संख्या | राज्यों का नाम | जिले | आकांक्षात्मक जिले |
1 | बिहार | 32 | 12 |
2 | उत्तर प्रदेश | 31 | 5 |
3 | मध्य प्रदेश | 24 | 4 |
4 | राजस्थान | 22 | 2 |
5 | ओडिशा | 4 | 1 |
6 | झारखण्ड | 3 | 3 |
कुल जिले- | 116 | 27 |
गरीब कल्याण रोजगार अभियान में शामिल मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- पंचायती राज मंत्रालय
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
- खान मंत्रालय
- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
- पर्यावरण मंत्रालय
- रेलवे मंत्रालय
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- सीमा सड़क विभाग
- दूरसंचार विभाग
- कृषि मंत्रालय
राज्यों के कितने जिलों में चलेगा अभियान
PM गरीब कल्याण रोजगार अभियान भारत सरकार देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में चलाएगी। इसमें शामिल है बिहार के 32 जिले, उत्तर प्रदेश के 31 जिले, मध्य प्रदेश के 24 जिले, राजस्थान के 22 जिले, उड़ीसा के 4 जिले और झारखंड के 3 जिले। इन सभी राज्यों में प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए भारत सरकार ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान इन छह राज्यों के 116 जिलों में चलाने का निर्णय किया है। इस अभियान के माध्यम से कम से कम दो तिहाई प्रवासी मजदूरों को कवर किया जाएगा।
Read more: (DDU-GKY) Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana
गरीब कल्याण रोजगार अभियान Key Highlights
आर्टिकल किसके बारे में है | गरीब कल्याण रोजगार अभियान |
किस ने लांच की स्कीम | भारत सरकार |
लाभार्थी | प्रवासी मजदूर |
उद्देश्य | प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करना। |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2023 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का उद्देश्य
कल्याण रोजगार अभियान भारत सरकार ने उन सभी प्रवासी मजदूरों के लिए आरंभ किया है जिन्हें कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से अपनी नौकरी खोनी पड़ी है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा लांच की गई 25 योजनाओं को देश के 6 राज्यों के 116 जिले में पहुंचाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के हिसाब से रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इससे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें रोजगार की तलाश में किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा।

अभियान की विशेषताएं एवं लाभ
- कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा आरंभ की गई 25 योजनाओं को प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाया जाएगा।
- इस अभियान के अंतर्गत देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में पलायन किए हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- इस अभियान के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्राप्त करने के लिए अपने राज्य छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।
- अभियान के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- इस अभियान में देश के विभिन्न मंत्रालय भी शामिल होंगे।
- यह अभियान 20 जून को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लांच किया जाएगा।
- यह अभियान 125 दिनों तक सक्रिय रहेगा।
- इस अभियान के अंतर्गत दो तिहाई प्रवासी मजदूरों को लाभ मिलेगा।
- इस अभियान को चलाने के लिए 50000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
गरीब कल्याण रोजगार अभियान आवेदन प्रक्रिया
- अभी भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया अधिकारिक तौर पर लांच नहीं की है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान की अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट भी नहीं है। जैसे ही गरीब कल्याण रोजगार अभियान में आवेदन करने की प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी वैसे ही हम आपको बताएंगे। यदि आप गरीब कल्याण रोजगार अभियान में आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।
योजना के तहत कार्यो सूची
क्रमांक संख्या | कार्य / गतिविधि |
1 | सामुदायिक स्वच्छता केंद्र (CSC) का निर्माण |
2 | ग्राम पंचायत भवन का निर्माण |
3 | 14 वें एफसी फंड के तहत काम करता है |
4 | राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का निर्माण |
5 | जल संरक्षण और कटाई का काम करता है |
6 | कुओं का निर्माण |
7 | वृक्षारोपण का काम करता है |
8 | बागवानी |
9 | आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण |
10 | ग्रामीण आवास कार्यों का निर्माण |
11 | ग्रामीण कनेक्टिविटी का काम करता है |
12 | ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य करता है |
13 | खेत तालाबों का निर्माण |
14 | पशु शेड का निर्माण |
15 | पोल्ट्री शेड का निर्माण |
16 | बकरी शेड का निर्माण |
17 | वर्मी-कम्पोस्ट संरचनाओं का निर्माण |
18 | रेलवे |
19 | रुर्बन |
20 | पीएम कुसुम |
21 | भारत नेट |
22 | CAMPA का वृक्षारोपण |
23 | पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट |
24 | लाइवलीहुड के लिए केवीके प्रशिक्षण |
25 | जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) काम करता है |