Free Dish TV Yojana Online Apply Free DTH Scheme Registration इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता एवं लाभार्थी सूची देखने की प्रिक्रया जाने
मनोरंजन हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। क्योंकि मनोरंजन हमे कुछ नया करना और सीखना सिखाता है। देश में अधिकतर लोग ऐसे है जिनके घरो में मनोरंजन का कोई साधन नहीं है। अब केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को शिक्षा, सूचना और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए एक नयी योजना की घोषणा की गई है। जिसका नाम फ्री डिश टीवी योजना है। इस योजना के माध्यम से आप बिना पैसा खर्च किए मुफ्त में टीवी देख सकेंगे। फ्री डिश टीवी योजना को वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है। सरकार द्वारा दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए फ्री डिश टीवी योजना को आरंभ किया जा रहा है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Free Dish TV Yojana 2023 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Table of Contents
Free Dish TV Yojana 2023

केंद्र सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में सुधार लाने के लिए फ्री डिश टीवी योजना की शुरुआत की है। फ्री डिश टीवी योजना को केंद्रीय कैबिनेट में ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डिपार्टमेंट (BIND) को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से देश के दूरदराज, सीमावर्ती और जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को फ्री डिश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। Free Dish TV Yojana के तहत लगभग 8 लाख लोगों के घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी। जिसके लिए नागरिकों को पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। सरकार द्वारा इस योजना को वर्ष 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है। और इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 2,539 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। जिसकी सहायता से आप बिना कोई पैसा खर्च किए मुफ्त में टीवी देख सकेंगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
Key Highlights Of Free Dish TV Yojana 2023
योजना का नाम | फ्री डिश टीवी योजना |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | मुफ्त मनोरंजन की सुविधा प्रदान करना |
Free DTH की सुविधा | 8 लाख घरों में |
श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
साल | 2023 |
खर्च किए जाएंगे | 2539 करोड़ रुपए |

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना
फ्री डिश टीवी योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी लगवाना है। इसके माध्यम से देश के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रो, सीमावर्ती और जनजातीय, इलाकों में रहने वाले नागरिकों को फ्री डिश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसकी सहायता से DD और AIR की दशा में भी सुधार किया जाएगा और नागरिकों तक सही समाचार और सही मनोरंजन पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे माध्यम से दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाया जाएगा।Free Dish TV Yojana के माध्यम से देश के नागरिक मुफ्त में ही 28 रीजनल चैनल समेत 36 टीवी चैनल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत 80 फ़ीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे।
8 लाख घरों में लगेगी फ्री डिश टीवी
केंद्र सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी स्कीम के तहत एडवांस तकनीक एडवांस और मॉडर्न स्टूडियो बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने बताया है कि देश के सुदूर, सीमावर्ती और जनजातीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को फ्री डिश की सुविधा दी जाएगी। देश के इन इलाकों में लगभग 8 लाख लोगों के घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से DTH का विस्तार किया जाएगा। इस समय दूरदर्शन के अंतर्गत लगभग 36 टीवी चैनल आते हैं। जिनमें से 28 रीजनल चैनल है। और इस समय एआईआर के पास लगभग 500 ब्रॉडकास्टिंग सेंटर है।
Free Dish TV Yojana देश में FM और AIR ट्रांसमीटर के कवरेज को भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 59% से बढ़ाकर 66% कर देगी और आबादी के हिसाब से 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से देश में भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही कांटेक्ट की क्वालिटी में भी सुधार किया जाएगा।
फ्री डिश टीवी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से लोगों को फ्री में डिश टीवी दी जाएगी।
- इस योजना के तहत लगभग 8 लाख लोगों के घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी। जिसके लिए नागरिकों को एक भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे।
- फ्री डिश टीवी योजना को वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।
- सरकार द्वारा दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाए जाएगा।
- देश के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रो, सीमावर्ती और जनजातीय, इलाकों में रहने वाले नागरिकों को फ्री डिश लगाई जाएगी।
- Free Dish TV Yojana के माध्यम से देश के नागरिक मुफ्त में ही 28 रीजनल चैनल समेत 36 टीवी चैनल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना के तहत 80 फ़ीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे।
- इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाया जाएगा।
- फ्री डिश टीवी योजना की सहायता से दूरदर्शन की वीडियो क्वालिटी को और भी बेहतर बनाया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से देश में भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
Free Dish TV Yojana Eligibility (पात्रता)
- फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भारत के मूल निवासी पात्र होंगे।
- Free Dish TV Yojana का लाभ देश के सभी वर्ग के नागरिक प्राप्त कर सकेंगे।
- फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
Free Dish TV Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको फ्री डिश टीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होमपेज खुलकर आएगा|
- इस होम पेज पर आपको फ्री डिश आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
- क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा|
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां जैसे नाम पता ग्राम जिला तहसील मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा|
- सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
- इस प्रकार आप आसानी से फ्री डिश टीवी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|