CSC Dak Mitra Portal 2023 Registration सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल ऑनलाइन आवेदन CSC Dark Mitra Portal India Post Parcel/ Speed Post Booking Login at dakmitra.csccloud.in
आप सभी जानते हैं कि हमारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं, प्रोग्राम एवं पोर्टल की शुरुआत की जाती है। इन सभी योजनाओं, प्रोग्राम एवं पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हम भारतीय नागरिकों का विकास है। भारतीय सरकार ग्रामीण क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दे रही है। भारत के जन सेवा केंद्र के द्वारा एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसका नाम CSC Dak Mitra Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से जन सेवा केंद्र संचालक को डाक मित्र बनने का मौका दिया जाएगा। CSC सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल के तहत देश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के CSC Vle अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर डाक मित्र के रूप में स्पीड पोस्ट बुकिंग फ्रैंचाइजी, डाक पार्सल बुक करने से संबंधित सभी कार्य कर सकते है। इस कार्य से हर माह वह अच्छा पैसा कमा सकते हैं और अपना जीवन आराम से जी सकते हैं।
आज हम आपको इस लेख के द्वारा CSC Dak Mitra Portal 2023 के बारे में बताएंगे, मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें|
CSC Dak Mitra Portal 2023
आप सभी जानते हैं की आज के जमाने में सभी चीजें ऑनलाइन हो रही है। लोगों को इधर उधर दुकानों पर, सरकारी दफ्तरों पर या आदि जगह पर धक्के खाने की जरूरत नहीं है। आजकल वह इंटरनेट के माध्यम से हर चीज घर बैठे मोबाइल पर कर सकते हैं। अभी कुछ समय पूर्व ट्विटर पर जन सेवा केंद्र के सी.ई.ओ डॉ दिनेश त्यागी जी ने अपने ट्वीट के माध्यम से एक खबर जारी की है। वह खबर ये है कि अब CSC सेंटर के द्वारा भारतीय डाक पोस्ट पार्सल, स्पीड पोस्ट बुकिंग आदि जैसे कार्यों की सुविधा भी अपने क्षेत्र के नागरिकों को दे सकेंगे।
इसके लिए उन्हें केवल CSC Dak Mitra Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अभी CSC डाक मित्र सभी सीएसएस संचालकों को नहीं बनाया जाएगा, केवल वही संचालक इसके पात्र होंगे जो अपने इलाके में सबसे बेहतर, सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहे है। सीएससी डाक मित्र बनने से सीएसएस संचालक प्रति महीना आसानी से 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की आमदनी कर सकेंगे।
CSC Dak Mitra Portal 2023 Key Highlights
पोर्टल का नाम | CSC Dak Mitra Portal |
किसके द्वारा शुरू किया गया | CSC द्वारा |
किसके द्वारा पेश किया गया | जन सेवा केंद्र द्वारा |
लाभार्थी | CSC संचालक |
उद्देश्य | ग्रामीण इलाकों में स्पीड पोस्ट इंडिया, पोस्ट पार्सल से जुड़ी अनेक सेवाओं को प्रदान करना |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dakmitra.csccloud.in/ |
सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल का उद्देश्य
जन सेवा केंद्र द्वारा शुरू किया गया सीएससी डाक मित्र पोर्टल का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, आदि जैसी अनेक सुविधाओं को आसानी से प्रदान करना है। साथ ही CSC Vle की आय में वृद्धि करना भी है। आप सभी को ज्ञात है की हमें पार्सल को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए डाक घर जाना पड़ता है। लेकिन अभी तक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर नहीं है, जिसके कारण से उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रख कर नागरिकों को स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पोर्टल जैसी अनेक सेवाओं का लाभ उठवाने के लिए CSC डाक मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई है।
सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
- भारत के जन सेवा केंद्र के द्वारा एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसका नाम CSC Dak Mitra Portal है।
- इस पोर्टल के माध्यम से जन सेवा केंद्र संचालक को डाक मित्र बनने का मौका दिया जाएगा।
- CSC Dak Mitra पोर्टल के तहत देश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के CSC Vle अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर डाक मित्र के रूप में स्पीड पोस्ट बुकिंग फ्रैंचाइजी, डाक पार्सल बुक करने से संबंधित सभी कार्य कर सकते है।
- इस कार्य से हर माह वह अच्छा पैसा कमा सकते हैं और अपना जीवन आराम से जी सकते हैं।
- सीएससी डाक मित्र बनकर हर महीने वह 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की आमदनी कर सकेंगे।
- पोर्टल का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, आदि जैसी अनेक सुविधाओं को आसानी से प्रदान करना है।
- इस पोर्टल का लाभ केवल CSC Vle और ग्राहक ही प्राप्त कर पाएंगे।
CSC Dak Mitra Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यानी सीएससी सेंटर संचालक को CSC Dak Mitra Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://dakmitra.csccloud.in/ पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको “Continue to Connect” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको अपनी डिजिटल सेवा पोर्टल लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको “Sign In” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपके सामने सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप की सीएससी डाक मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
CSC Dak Mitra Portal FAQs Question
CSC Dak Mitra Portal जन सेवा केंद्र के द्वारा शुरू किया गया है।
CSC Dak Mitra Portal का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, आदि जैसी अनेक सुविधाओं को आसानी से प्रदान करना है।
सी.एस.सी डाक मित्र पोर्टल के लिए केवल CSC संचालक ही आवेदन दे सकतें है।