Bhavishya Portal सरकार ने लांच किया पोर्टल, रिटायर्ड पेंशन धारी आसानी से पेंशन ट्रैक कर सकेंगे

Bhavishya Portal: पेंशन मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत के द्वारा पेंशन धारियों के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम भविष्य पोर्टल 9.0 (Bhavishya Portal 9.0) है। भविष्य पोर्टल के माध्यम से रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी। इस पोर्टल पर आप रिटायर हुए लोगों की समस्त जानकारी एवं पेंशन की फाइल भी देख सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bhavishya Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

भविष्य पोर्टल (Bhavishya Portal)

पेंशन भोगियों के लिए 18 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय राज्य मंत्री, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से भविष्य पोर्टल एकीकृत को लॉन्च किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पेंशन धारियों के लिए इज ऑफ लिविंग बढ़ाने के मकसद से भविष्य पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग रियल टाइम ट्रैकिंग होगी। पेंशन पेमेंट और ट्रैकिंग प्रणाली के लिए भविष्य पोर्टल को एसबीआई के साथ एकीकृत किया जा रहा है। सभी 16 विवरण बैंक भविष्य पोर्टल के साथ एकीकरण शुरू करेंगे। और पेंशन भोगियों को एक ही बार लॉगिन करने पर एक ही स्थान पर सभी जानकारी और सर्विस आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

Bhavishya Portal

Key Highlights Of Bhavishya Portal

पोर्टल का नामभविष्य पोर्टल
लॉन्च किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के सभी पेंशनभोगी
उद्देश्यपेंशन भोगियों के लिए जीवन सुगमता बनाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
साल2022
अधिकारिक वेबसाइटhttps://bhavishya.nic.in/  

भविष्य पोर्टल का उद्देश्य

भविष्य पोर्टल को भारतीय स्टेट बैंक की सहायता से लांच करने का मुख्य उद्देश्य पेंशन भोगियों के लिए जीवन को सुगमता बनाना है। साथी पेंशनर को एकल लॉगइन के साथ भविष्य पोर्टल पर सारी जानकारी उपलब्ध कराना है। सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के लिए एक मंच और पेंशनर के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है। ताकि एक जगह एक ही पोर्टल पर पेंशनर्स के लिए सारी जानकारी एकत्रित की जा सके। भविष्य पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी पेंशन भोगियों को लाभ प्राप्त होगा।

Bhavishya Portal पर रिटायर लोग कर सकेंगे ये काम

भविष्य पोर्टल के जरिए रिटायर लोग ऑनलाइन पेंशन खाता खोलने के लिए एक बैंक और शाखा का चयन कर सकते हैं। और अपनी मासिक पेंशन पर्ची फॉर्म 16 जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं। और साथ ही भविष्य के माध्यम से अपने पेंशन देने वाले बैंक को भी बदल सकते हैं।

सिंगल विंडो पोर्टल

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भविष्य को हाल ही में राष्ट्रीय गवर्नमेंट सर्विस डिलीवरी एसेसमेंट ने भारत सरकार के सभी सेवा पोर्टल में से भविष्य पोर्टल को तीसरे सर्वश्रेष्ठ पोर्टल का दर्जा दिया है पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में भविष्य के साथ एकीकरण के लिए इस एंड टू एंड डिजिटाइज्ड पोर्टल को भविष्य के साथ एकीकरण करने के लिए आधार पोर्टल के रूप में चुना है। जो सभी केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों के लिए एक सिंगल विंडो में मिलेगा। भविष्य पोर्टल को निम्नलिखित पोर्टल के साथ मिला दिया गया है। जैसे-

  • ANUBHAV
  • ANUDAAN
  • CPENGRAMS
  • SANKALP And
  • PENSION DASHBOARD

Bhavishya Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण  
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जो काम कर चुके हैं उसकी जानकारी से जुड़ा प्रमाण पत्र

Bhavishya Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से लांच किए गए भविष्य पोर्टल से देश भर के करोड़ों पेंशनर्स को बड़ी सौगात मिलेगी।
  • इस पोर्टल पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी।
  • रिटायर लोग Bhavishya Portal के माध्यम से एक बैंक और शाखा का चयन कर ऑनलाइन पेंशन खाता खोल सकते हैं।
  • भविष्य पोर्टल के माध्यम से आप मासिक पेंशन पर्ची, फॉर्म 16 जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि की जांच कर सकते हैं।
  • भविष्य के माध्यम से पेंशन देने वाले अपने बैंक को भी बदल सकते हैं।
  • सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के लिए एक मंच और पेंशनर के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी पेंशन भोगियों को लाभ प्राप्त होगा।

भविष्य पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट bhavishya.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको REGISTRATION का ऑप्शन दिखाई देगा।
Bhavishya Portal
  • अब आपको Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- अपना नाम, जन्मतिथि, रिटायरमेंट की तिथि दर्ज करनी होगी।
Bhavishya Portal
  • इसके बाद आपको Ministry, Department, Attach Office/Subordinate, Division/Office का चुनाव करना होगा।
  • फिर आपको ऑफिस Details, State, District, City, Pin Code, Phone Number, Email ID दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Security Code दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी भविष्य पोर्टल के तहत Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Bhavishya Portal के तहत लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
Bhavishya Portal
  • इस पेज पर आपको Login ID/User ID और Security Code दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Nodal Officers List का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नोडल ऑफिसर की लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में Organization Name, Office Name, Designation, Contact No. देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment